News The Power City
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Font ResizerAa
News The Power CityNews The Power City
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
News The Power City > Blog > Blog > उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने किया विकास कार्यों का शुभारंभ
Blog

उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने किया विकास कार्यों का शुभारंभ

Last updated: December 27, 2025 8:31 pm
Arjun Mukherjee
Published: December 27, 2025
Share
SHARE

कोरबा। नगर पालिक निगम कोरबा के टी.पी. नगर जोन अंतर्गत वार्ड क्रमांक 18, 15, 17, 03 एवं 04 में कुल 2 करोड़ 28 लाख 60 हजार रुपये की लागत से नए विकास कार्य कराए जाएंगे। इन कार्यों का भूमिपूजन नर्सरीपारा कोहड़िया, ढोढ़ीपारा भैंसखटाल एवं राताखार बजरंग चौक में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदेश के उद्योग, वाणिज्य, श्रम, आबकारी एवं सार्वजनिक उपक्रम मंत्री श्री लखनलाल देवांगन के मुख्य आतिथ्य तथा महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत की अध्यक्षता में किया गया।

नगर निगम द्वारा वार्ड क्रमांक 18 में शासकीय हाई स्कूल कोहड़िया में शौचालय निर्माण, बरपारा (छोटे नर्सरीपारा) में नाली निर्माण एवं रोड मरम्मत, सामुदायिक भवन निर्माण तथा विभिन्न बस्तियों में सी.सी. रोड व नाली निर्माण सहित कई कार्य शामिल हैं। वार्ड क्रमांक 15 में स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम कन्या विद्यालय में साइकिल स्टैंड तथा आंगनबाड़ी के पीछे मंच निर्माण किया जाएगा। वार्ड क्रमांक 17 में ढोढ़ीपारा क्षेत्र में सी.सी. रोड, नाली, सामुदायिक भवन, सार्वजनिक मंच निर्माण जैसे कार्य होंगे। वार्ड क्रमांक 03 में गेरवाघाट शिव मंदिर के पास शेड निर्माण, अग्रसेन महाविद्यालय परिसर के पास प्रसाधन निर्माण तथा इंदिरा स्टेडियम के पास ऑडिटोरियम के जीर्णोद्धार एवं विकास कार्य किए जाएंगे। वहीं वार्ड क्रमांक 04 में राताखार बजरंग चौक क्षेत्र में सी.सी. रोड व नाली तथा सामुदायिक भवन निर्माण कार्य प्रस्तावित हैं।

इस अवसर पर उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन ने कहा कि कोरबा की जनता का विश्वास और आशीर्वाद उनकी सबसे बड़ी पूंजी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार पारदर्शी एवं भ्रष्टाचार मुक्त शासन के साथ सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है। केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ किसान, मजदूर, युवा, महिला शक्ति और वरिष्ठजनों सहित समाज के सभी वर्गों को मिल रहा है।

महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत ने कहा कि आम जनता की समस्याएं उनकी अपनी समस्याएं हैं और वे इसी भावना से शहर की सेवा कर रही हैं। उन्होंने बताया कि निगम क्षेत्र में लगातार नए विकास कार्य शुरू किए जा रहे हैं, कई कार्य प्रगति पर हैं और सैकड़ों कार्य प्रस्तावित हैं जिन्हें शीघ्र प्रारंभ कराया जाएगा।

भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी ने कहा कि मंत्री लखनलाल देवांगन के महापौर कार्यकाल में कोरबा में व्यापक विकास हुआ था और आज उनके मार्गदर्शन में शहर तेजी से विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है। वहीं वार्ड क्रमांक 18 के पार्षद नरेन्द्र देवांगन ने विकसित एवं समस्याविहीन कोरबा के संकल्प को दोहराते हुए कहा कि नागरिकों की आवश्यकता के अनुसार लगातार कार्य कराए जा रहे हैं।

You Might Also Like


टॉप वेरिएंट में आने वाली ये 5 CNG कारें, माइलेज के साथ देती हैं प्रीमियम फीचर्स


10 March Horoscope : इस राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति होगी मजबूत, जानिए आपका दिन कैसा रहेगा …


iPhone Air Discount : iPhone Air खरीदने का सुनहरा मौका, Reliance Digital दे रहा भारी डिस्काउंट


Silver Rate India 26 January 2026 : चांदी में स्थिरता, पिछले हफ्ते ₹40,000 की रैली के बाद मुनाफावसूली


पहली पोस्टिंग के लिए जा रहे IPS अधिकारी की सड़क दुर्घटना में मौत, ट्रेनिंग के बाद कार्यभार संभालने जा रहे थे हर्षबर्धन

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News

रायपुर में युवक की हत्या के बाद मछली-शराब पार्टी, पैसों के विवाद में दोस्तों ने गला घोंटा

Arjun Mukherjee
August 14, 2025
आदिवासी क्षेत्रों के विकास के लिए संसाधनों की कोई कमी नहीं होगी- मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय
INS वाघषीर में राष्ट्रपति मुर्मू की ऐतिहासिक यात्रा, सबमरीन सॉर्टी करने वाली दूसरी राष्ट्रपति
CG NEWS : छत्तीसगढ़ में शिक्षा और सेना का संगम’ बनने जा रहा बड़ा सैनिक स्कूल, केंद्र से मंजूरी की प्रक्रिया शुरू
Indian Army Theatre Command : भारतीय सेना का सुपर प्लान, थिएटर कमांड से तेज और प्रभावी होंगे सैन्य अभियान
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल

About US

News The Power City – निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचारों का स्रोत। राजनीति, खेल, व्यापार, मनोरंजन और समाज से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़े रहें।”

Important Page

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer
  • Privacy Policy

Contact Us

ARJUN MUKHERJEE

Editor-in-Chief

Mobile – 98279 84900
Email – newsthepowercity5@gmail.com
Address – Press Complex, TP Nagar, Korba C.G. 495677

Develop By : Nimble Technology

© News The Power City
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?