News The Power City
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Font ResizerAa
News The Power CityNews The Power City
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
News The Power City > Blog > छत्तीसगढ़ > छत्तीसगढ़ में RTO ई-चालान स्कैम का जाल, फर्जी मैसेज से खाली हो रहे खाते
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में RTO ई-चालान स्कैम का जाल, फर्जी मैसेज से खाली हो रहे खाते

Last updated: December 27, 2025 9:55 am
Arjun Mukherjee
Published: December 27, 2025
Share
SHARE

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य में आरटीओ ई-चालान से जुड़ी साइबर धोखाधड़ी के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। साइबर अपराधी परिवहन विभाग की वेबसाइट का नकली (क्लोन) पेज बनाकर आम नागरिकों को ट्रैफिक नियम तोड़ने के नाम पर डराने वाले संदेश भेज रहे हैं। इन संदेशों में दिए गए फर्जी लिंक पर क्लिक करते ही लोगों की व्यक्तिगत जानकारी चोरी हो रही है और बैंक खातों से पैसे उड़ाए जा रहे हैं।

यातायात एवं परिवहन विभाग के अधिकारियों ने नागरिकों को सतर्क करते हुए स्पष्ट किया है कि किसी भी अनजान मैसेज, लिंक, एपीके फाइल या निजी मोबाइल नंबर से भेजे गए लिंक पर क्लिक न करें। ऐसे सभी लिंक पूरी तरह फर्जी हो सकते हैं और साइबर ठगी का माध्यम बन रहे हैं।

केवल आधिकारिक वेबसाइट से करें ई-चालान की जांच व भुगतान
परिवहन विभाग ने बताया कि वास्तविक ई-चालान की जानकारी और भुगतान के लिए केवल विभाग की आधिकारिक वेबसाइट https://echallan.parivahan.gov.in
का ही उपयोग करें। वेबसाइट पर जाकर “Pay Online” विकल्प पर क्लिक करें, फिर चालान नंबर और कैप्चा कोड भरकर “Get Detail” पर क्लिक करें। इसके बाद मोबाइल पर प्राप्त ओटीपी दर्ज करने पर चालान का पूरा विवरण देखा जा सकता है।

पंजीकृत नंबर पर ही आती है ई-चालान की सूचना
विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि यातायात पुलिस या परिवहन विभाग द्वारा जब भी ई-चालान किया जाता है, उसकी सूचना केवल आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से पंजीकृत मोबाइल नंबर पर ही भेजी जाती है। किसी निजी नंबर, व्हाट्सऐप मैसेज या संदिग्ध लिंक के जरिए भेजी गई सूचना पर भरोसा न करें।

फर्जी कॉल और ऐप से रहें सावधान
परिवहन और यातायात विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि कभी भी किसी अजनबी को ऑनलाइन भुगतान न करें और बैंक खाते से जुड़े लेन-देन में पूरी सावधानी बरतें। किसी भी प्रकार के फर्जी कॉल, संदेश या संदिग्ध ऐप के संबंध में तुरंत अपने नजदीकी पुलिस थाने या साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराएं।


कोरबा में परेड विवाद: छूट के बाद भी नोटिस मिलने से महिला सैनिक नाराज़


आपसी रंजिश बनी वजह शूटर बस स्टैंड से गिरफ्तार


पुलिस की सफलता: भारी संख्या में नक्सलियों ने किया सरेंडर, विकास में दिखा भरोसा


Dead Body of Mother And Daughter: तालाब बना दो जिंदगियों की कब्र, गांव में पसरा सन्नाटा


कोरबा सड़क हादसा: बेकाबू कार खाई में गिरी, आग लगने से दो की मौके पर मौत

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
CG News
छत्तीसगढ़

CG News : मध्य और उत्तर छत्तीसगढ़ में धान खरीदी का हाल और किसानों की प्रतिक्रिया

Arjun Mukherjee
February 1, 2026
Raipur Police Commissioner System : गृह विभाग ने तैयार किए तीन विकल्प, कैबिनेट की मंजूरी बाकी
सब्जी कैरेट्स में छिपा रखा था 243 किलो गांजा: पुलिस ने नाकेबंदी कर दो तस्कर गिरफ्तार
CG News : भिलाई आंगन में खेलने पर भड़का बुजुर्ग, बच्ची को कुल्हाड़ी से काटा
IDFC फर्स्ट बैंक पर जमीन घोटाले का आरोप, रायपुर में फर्जीवाड़े की FIR दर्ज
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल

About US

News The Power City – निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचारों का स्रोत। राजनीति, खेल, व्यापार, मनोरंजन और समाज से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़े रहें।”

Important Page

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer
  • Privacy Policy

Contact Us

ARJUN MUKHERJEE

Editor-in-Chief

Mobile – 98279 84900
Email – newsthepowercity5@gmail.com
Address – Press Complex, TP Nagar, Korba C.G. 495677

Develop By : Nimble Technology

© News The Power City
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?