News The Power City
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Font ResizerAa
News The Power CityNews The Power City
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
News The Power City > Blog > छत्तीसगढ़ > कोरबा: अंतिम संस्कार के दौरान शासकीय भूमि को लेकर विवाद, पुलिस ने किया शांतिपूर्ण समाधान
छत्तीसगढ़

कोरबा: अंतिम संस्कार के दौरान शासकीय भूमि को लेकर विवाद, पुलिस ने किया शांतिपूर्ण समाधान

Last updated: December 20, 2025 12:32 pm
Arjun Mukherjee
Published: December 20, 2025
Share
SHARE

कोरबा जिले के कछार ग्राम पंचायत में एक व्यक्ति के आकस्मिक निधन के बाद अंतिम संस्कार के दौरान शासकीय भूमि को लेकर विवाद उत्पन्न हो गया। मृतक भोंदल यादव (60 वर्ष), जो देवनारायण यादव के ससुर बताए जा रहे हैं, के निधन के पश्चात परिजन अंतिम संस्कार के लिए मिट्टी लेने शासकीय भूमि पर पहुंचे।

इस दौरान ग्राम निवासी धनी प्रसाद धनवार ने उक्त भूमि को अपनी निजी जमीन बताते हुए आपत्ति जताई और कुछ समय के लिए अंतिम संस्कार की प्रक्रिया रोक दी। विवाद की जानकारी फैलते ही स्थिति तनावपूर्ण हो गई और परिजन लगभग दो घंटे तक अंतिम संस्कार के लिए मिट्टी की व्यवस्था को लेकर भटकते रहे।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए डायल 112 को सूचना दी गई और बांगो थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस की मौजूदगी में दोनों पक्षों को समझाइश दी गई, जिसके बाद मृतक भोंदल यादव का अंतिम संस्कार संपन्न कराया गया।

जानकारी के अनुसार जिस भूमि को लेकर विवाद हुआ, वह शासकीय भूमि है, जबकि धनी प्रसाद धनवार द्वारा इसका पट्टा अपने नाम होने का दावा किया जा रहा है। इसी दावे को लेकर दोनों पक्षों में विवाद उत्पन्न हुआ।

पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में लेते हुए दोनों पक्षों को आपसी सहमति से भूमि का सीमांकन कराने की सलाह दी, ताकि भविष्य में इस प्रकार की स्थिति दोबारा न उत्पन्न हो। फिलहाल पुलिस हस्तक्षेप के बाद मामला शांतिपूर्ण बना हुआ है, लेकिन घटना ने क्षेत्र में प्रशासनिक व्यवस्था और भूमि विवादों को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

You Might Also Like


तेज रफ्तार का कहर, ऑटो में भिड़ी कार: निगम की 8 महिला कर्मचारी घायल, 4 गंभीर


Panic At The Satsang Venue : युवक ने महिलाओं पर डंडे से किया हमला, तीन गंभीर घायल


CG NEWS : स्कूलों में आवारा कुत्तों पर नजर रखने का निर्देश, शिक्षकों में नाराजगी तेज


कोरबा में वनकर्मियों पर हमला: लकड़ी तस्करों ने बनाया बंधक, संघ ने की सख्त कार्रवाई की मांग


Elvish Yadav : विरोध के आगे झुका प्रशासन: एल्विश यादव और अंजली अरोड़ा का कार्यक्रम रद्द, आयोजकों ने वापस माँगे पैसे

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
देश

भारत-पाक तनाव चरम पर, बांग्लादेश-चीन गठजोड़ की चेतावनी से बढ़ी चिंता

Arjun Mukherjee
May 3, 2025
IndiGo Flights : ऑपरेशनल गड़बड़ी जारी रायपुर से मुंबई-Delhi रूट पर प्रभावित हुई उड़ानें
CG Minister PSO Allegations : छत्तीसगढ़ में मंत्री के PSO पर पत्नी से मारपीट का गंभीर आरोप, मामला दर्ज, जांच में जुटी पुलिस
Military Action : चिदंबरम का बड़ा दावा: तत्कालीन अमेरिकी विदेश मंत्री कोंडोलीजा राइस ने कहा था- ‘युद्ध मत शुरू करो’
रामलीला मैदान की रैली से संसद तक हंगामा, मोदी विरोधी नारे पर गरमाई राजनीति
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल

About US

News The Power City – निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचारों का स्रोत। राजनीति, खेल, व्यापार, मनोरंजन और समाज से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़े रहें।”

Important Page

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer
  • Privacy Policy

Contact Us

ARJUN MUKHERJEE

Editor-in-Chief

Mobile – 98279 84900
Email – newsthepowercity5@gmail.com
Address – Press Complex, TP Nagar, Korba C.G. 495677

Develop By : Nimble Technology

© News The Power City
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?