News The Power City
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Font ResizerAa
News The Power CityNews The Power City
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
News The Power City > Blog > छत्तीसगढ़ > नवपदस्थ कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने ली जिला अधिकारियों की परिचयात्मक बैठक
छत्तीसगढ़

नवपदस्थ कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने ली जिला अधिकारियों की परिचयात्मक बैठक

Last updated: December 19, 2025 7:55 pm
Arjun Mukherjee
Published: December 19, 2025
Share
SHARE

कोरबा 19 दिसम्बर 2025/नवपदस्थ कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत द्वारा आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला अधिकारियों की परिचयात्मक बैठक ली गई। जिसमें उन्होंने कहा कि जिले के विकास की गति को आगे बढ़ाने के साथ केंद्र और राज्य शासन की योजनाओं का शत-प्रतिशत क्रियान्वयन पर प्रशासन का ध्यान केंद्रित रहेगा। साथ ही शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओं का जमीनी स्तर पर बेहतर क्रियान्वयन कर अंतिमछोर के व्यक्ति तक को लाभान्वित करना भी उनकी प्राथमिकता होगी। कलेक्टर ने उन्होंने सभी अधिकारियों को समन्वय बनाकर टीम भावना से काम करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर, डीएफओ कटघोरा श्री कुमार निशांत, डीएफओ कोरबा श्रीमती प्रेमलता यादव, जिला पंचायत सीईओ श्री दिनेश कुमार नाग, अपर कलेक्टर श्री देवेंद्र पटेल, एसडीएम सहित शिक्षा, स्वास्थ्य, खाद्य, कृषि, सहित अन्य विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।
बैठक में कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने सभी अधिकारियों से परिचय लेते हुए विभाग के कार्यों की प्राथमिक जानकारी ली। उन्होंने कहा कि सभी विभागीय अधिकारी कर्मचारी कार्यालय में अनुशासन का पालन करें एवं समय पर उपस्थित रहकर अपने कर्तव्यों का जिम्मेदारी पूर्वक निर्वहन करें। कलेक्टर ने ई-ऑफिस के संबंध में जानकारी लेते हुए निर्देशित किया कि जिन विभागों द्वारा अभी तक ई-ऑफिस के माध्यम से कार्य नहीं किया जा रहा है, वे अनिवार्य रूप से एक जनवरी से इसका संचालन सुनिश्चत करते हुए फाइल को आगे बढ़ाये। उन्होंने भारत निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशन में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण की स्थिति की जानकारी ली। कलेक्टर श्री दुदावत ने शासन के दिशा निर्देश के तहत प्रशासन गांव की ओर शिविर लगाने के संबंध में दिशा निर्देश देते हुए आमजनता को योजनाओं की जानकारी देने के निर्देश दिए। उन्होंने जिले में धान खरीदी की स्थिति, उपार्जन केंद्र में आवश्यक व्यवस्था, भौतिक सत्यापन, टोकन की व्यवस्था, गेट पास की जानकारी ली और निर्देशित किया कि धान खरीदी में किसानों को किसी भी प्रकार की समस्याएं न हो। कलेक्टर ने 21 दिसम्बर को पल्स पोलियो दिवस की तैयारी के संबंध में स्वास्थ्य विभाग से जानकारी लेकर आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने लोक सेवा गारंटी अधिनियम अंतर्गत प्रकरणों के समय-सीमा में निराकरण के निर्देश भी दिए। उन्होंने जिले में पर्यटन की बेहतर संभावनाएं होने की बात कहते हुए इस दिशा में रणनीति बनाकर कार्य करने की बात कही।
कलेक्टर ने कहा कि जिले के विकास में प्रशासन एक टीम के रूप में निष्पक्षता, पारदर्शिता एवं ईमानदारी से कार्य करते हुए आमजनों को लाभ पहुचाने की दिशा में कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि टीएल बैठक के साथ आगामी कुछ दिवस में सभी विभागों की समीक्षा बैठक करने की जानकारी देते हुए आवश्यक तैयारी के निर्देश दिए।
कलेक्टर श्री दुदावत ने विभागीय अधिकारियों को किसी सामग्री की खरीदी के लिए जेम पोर्टल का उपयोग सुनिश्चित करने और बाजार मूल्य से अधिक कीमत पर किसी सामग्री को खरीदी न करने के निदेश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि खरीदी में किसी प्रकार की गड़बड़ी की शिकायत सामने आने पर संबंधित के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही की जायेगी। उन्होंने डीएमएफ के अंतर्गत पूर्व स्वीकृत कार्यों को प्रक्रिया में रखने और आगामी वित्तीय वर्ष के लिए योजना तैयार करने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिए।

You Might Also Like


कोरबा में भाजपा नेता शिव बालक सिंह तोमर पर जानलेवा हमला, जिला पंचायत सदस्य रज्जाक अली समेत 4 आरोपी गिरफ्तार


Major Accident In Gariaband : झोलाछाप इलाज के कारण 3 दिन में एक ही परिवार के 3 मासूमों की मौत


Chhattisgarh Assembly : विधानसभा के आखिरी दिन नेशनल हेराल्ड मामले पर हंगामा, कार्यवाही दो बार स्थगित


Bijapur Encounter : बीजापुर मुठभेड़ में शहीद जवानों को CM साय ने दी श्रद्धांजलि, बोले- लड़ाई जारी रहेगी


Indigo Flight Emergency Landing : मुंबई जा रहे कैंसर पीड़ित की फ्लाइट में मौत, रायपुर में करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
छत्तीसगढ़

liquor Scam Case : सौम्या चौरसिया को हाईकोर्ट से बेल, रिहाई पर सख्त शर्तों की अड़चन

Arjun Mukherjee
February 28, 2026
CG NEWS : सुरक्षा बलों की बड़ी कामयाबी’ IG पी. सुंदरराज का दावा ‘माओवाद अब अंतिम दौर में
Mahtari Vandan Yojana E-KYC Update : महतारी वंदन योजना न्यूज़ , क्या आपका नाम है KYC लिस्ट में? 2.40 लाख महिलाओं के लिए नई सूची जारी
30 September Horoscope : इस राशि के जातकों को मिलेंगे धन लाभ के मौके, जानिए अपना राशिफल …
दुर्ग में हनुमंत कथा के दौरान हंगामा, युवती ने खुद को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल

About US

News The Power City – निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचारों का स्रोत। राजनीति, खेल, व्यापार, मनोरंजन और समाज से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़े रहें।”

Important Page

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer
  • Privacy Policy

Contact Us

ARJUN MUKHERJEE

Editor-in-Chief

Mobile – 98279 84900
Email – newsthepowercity5@gmail.com
Address – Press Complex, TP Nagar, Korba C.G. 495677

Develop By : Nimble Technology

© News The Power City
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?