News The Power City
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Font ResizerAa
News The Power CityNews The Power City
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
News The Power City > Blog > छत्तीसगढ़ > ‘दो उद्योगपतियों के लिए हो रहा खनन’, हसदेव अरण्य पर सरकार पर विपक्ष का गंभीर आरोप
छत्तीसगढ़

‘दो उद्योगपतियों के लिए हो रहा खनन’, हसदेव अरण्य पर सरकार पर विपक्ष का गंभीर आरोप

Last updated: December 16, 2025 3:31 pm
Arjun Mukherjee
Published: December 16, 2025
Share
SHARE

Chhattisgarh assembly uproar :  रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज की कार्यवाही के दौरान हसदेव अरण्य क्षेत्र में खनन के मुद्दे पर जमकर हंगामा हुआ। विपक्ष ने इस गंभीर विषय पर चर्चा की मांग को लेकर स्थगन प्रस्ताव पेश किया, लेकिन सरकार के जवाब के बाद जब चर्चा की अनुमति नहीं दी गई, तो विपक्षी विधायक नाराज हो गए और गर्भगृह में प्रवेश कर प्रदर्शन करने लगे। इस दौरान गर्भगृह में प्रवेश करने वाले विपक्षी विधायक स्वमेव निलंबित हो गए।

हंगामे के बाद पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि पहले विधानसभा में अशासकीय संकल्प पारित किया गया था कि हसदेव अरण्य क्षेत्र में कोई नई खदान नहीं खोली जाएगी, इसके बावजूद बड़े पैमाने पर जंगलों की कटाई की जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरगुजा से लेकर बस्तर तक वनों की अंधाधुंध कटाई हो रही है और इसी के विरोध में विपक्ष को स्थगन लाना पड़ा।

पूर्व मुख्यमंत्री ने सरकार पर गंभीर सवाल उठाते हुए कहा कि मंत्री द्वारा सदन में गलत जानकारी दी गई। उन्होंने कहा कि जब गंभीर पर्यावरणीय प्रश्न पूछे जा रहे हैं, तब सरकार बस्तर ओलंपिक और गुरु घासीदास अभ्यारण्य जैसे विषयों की बात कर रही है। इससे साफ होता है कि सरकार इस मुद्दे को लेकर कितनी असंवेदनशील है।

CG NEWS : बेकाबू स्कॉर्पियो का तांडव, कार से पिस्टल बरामद’ युवा कांग्रेसी नेता हिरासत में

भूपेश बघेल ने आगे कहा कि देश की राजधानी दिल्ली में प्रदूषण के कारण उड़ानें रद्द करनी पड़ी हैं, जबकि छत्तीसगढ़ प्राकृतिक संसाधनों से समृद्ध राज्य है, जिसे बिगाड़ने का काम किया जा रहा है। उन्होंने सवाल उठाया कि जब राज्य में सोलर ऊर्जा की पर्याप्त संभावनाएं हैं, तो फिर कोयला खनन पर इतना जोर क्यों दिया जा रहा है।

उन्होंने मानव-हाथी द्वंद्व का जिक्र करते हुए कहा कि जंगलों की कटाई के कारण यह समस्या और गंभीर होती जा रही है। खनन से छत्तीसगढ़ को केवल प्रदूषण मिल रहा है और यह पूरे राज्य के लिए एक बड़ी त्रासदी साबित हो सकती है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार केवल दो बड़े उद्योगपतियों के हित में काम कर रही है।

पूर्व मुख्यमंत्री ने यह भी आरोप लगाया कि जिन क्षेत्रों में खदानें खोली जा रही हैं, वहां विधिवत ग्राम सभा नहीं कराई गई। ग्राम सभाएं दूरस्थ इलाकों में औपचारिक रूप से मात्र 15 मिनट में निपटा दी गईं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री स्वयं आदिवासी हैं, इसके बावजूद आदिवासी क्षेत्रों में खनन किया जा रहा है और राज्य की खनिज संपदा की लूट हो रही है।

You Might Also Like


छत्तीसगढ़ में नई परीक्षा प्रणाली लागू, 5वीं-8वीं के छात्र पहली बार नए पैटर्न में शामिल


CG Weather Alert : छत्तीसगढ़ में सर्दी का नया दौर, 72 घंटे में तापमान 4 डिग्री तक गिरेगा


CG New Excise Policy 2026 : ‘पहले आओ-पहले पाओ’ सिस्टम , अहाता आवंटन में अब सिफारिश नहीं, डिजिटल स्पीड तय करेगी किसे मिलेगा ठेका


ED की जांच से CGPSC भर्ती घोटाले में नए मोड़ की उम्मीद, नेताओं के खिलाफ साक्ष्य जुटाने की प्रक्रिया शुरू


Sushasan Tihar 2026 : “मेरी बेटी को उसका हक दिलाओ” सुशासन तिहार में मां की भावुक गुहार, प्रशासन से न्याय की मांग

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
छत्तीसगढ़

हाथी ने मचाया तांडव: घर में घुसकर की तोड़फोड़, परिवार ने भागकर बचाई जान

Arjun Mukherjee
June 18, 2025
Rape Case : ग्रामीण थाने में दर्ज हुई FIR वृद्धा से दरिंदगी करने वाला आरोपी सलाखों के पीछे
दो बहनों की लाश डैम में तैरती मिली, इलाके में सनसनी
राहुल गांधी बोले- वोट चोरी के विस्फोटक सबूत देंगे:रायबरेली में कहा- हाइड्रोजन बम आएगा तो सब साफ हो जाएगा
Solar Panel Installation: सोलर पैनल लगाने में देरी: बलौदाबाजार, भाटापारा, कसडोल के इंजीनियर निशाने पर
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल

About US

News The Power City – निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचारों का स्रोत। राजनीति, खेल, व्यापार, मनोरंजन और समाज से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़े रहें।”

Important Page

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer
  • Privacy Policy

Contact Us

ARJUN MUKHERJEE

Editor-in-Chief

Mobile – 98279 84900
Email – newsthepowercity5@gmail.com
Address – Press Complex, TP Nagar, Korba C.G. 495677

Develop By : Nimble Technology

© News The Power City
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?