News The Power City
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Font ResizerAa
News The Power CityNews The Power City
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
News The Power City > Blog > छत्तीसगढ़ > एसईसीएल मुख्यालय में ‘नारी शक्ति खेल महोत्सव 2025’ का भव्य शुभारंभ
छत्तीसगढ़

एसईसीएल मुख्यालय में ‘नारी शक्ति खेल महोत्सव 2025’ का भव्य शुभारंभ

Last updated: December 14, 2025 10:29 am
Arjun Mukherjee
Published: December 14, 2025
Share
SHARE

बिलासपुर, 13 दिसंबर 2025:
साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (SECL) मुख्यालय, बिलासपुर में आज ‘एसईसीएल नारी शक्ति खेल महोत्सव 2025’ का भव्य शुभारंभ श्रद्धा महिला मंडल की अध्यक्ष श्रीमती शशि दुहन द्वारा किया गया। यह दो दिवसीय आयोजन 13 एवं 14 दिसंबर 2025 को वसंत विहार खेल मैदान, SECL बिलासपुर में आयोजित किया जा रहा है।

उद्घाटन अवसर पर श्रीमती शशि दुहन ने ध्वजारोहण कर खेल महोत्सव का औपचारिक उद्घाटन किया एवं खेलों को आरंभ करने की घोषणा की। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि Coal India Limited की किसी भी सहायक कंपनी में संभवतः पहली बार इस प्रकार का ‘नारी शक्ति खेल महोत्सव’ आयोजित किया जा रहा है, जो SECL की महिलाओं द्वारा स्थापित एक नई और प्रेरणादायी मिसाल है।

उन्होंने कहा कि यह आयोजन केवल खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ नहीं है, बल्कि SECL की नारी शक्ति के उत्साह, ऊर्जा और नेतृत्व का उत्सव है। कार्यरत एवं गैर-कार्यरत महिलाओं को एक साझा मंच पर खेलों के माध्यम से जोड़ने का यह प्रयास पूरे SECL परिवार को और अधिक निकट लाने, टीमवर्क एवं आत्मविश्वास को सशक्त करने वाला सिद्ध होगा।

इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में श्रद्धा महिला मंडल की उपाध्यक्ष श्रीमती अनीता फ्रैंकलिन, श्रीमती हसीना कुमार तथा श्रीमती विनिता जैन उपस्थित रहीं। अतिथियों का पारंपरिक रूप से शॉल, श्रीफल, पुष्पगुच्छ एवं पौधे भेंट कर स्वागत किया गया।

कार्यक्रम में श्रीमती सुजाता रानी, विभागाध्यक्ष (अधिकारी स्थापना), SECL मुख्यालय द्वारा स्वागत उद्बोधन दिया गया।

खेल महोत्सव के शुरुआत में चार समूह — पर्पल, ब्लू, ग्रीन एवं रेड के प्रतिभागियों का अतिथियों से परिचय कराया गया। श्रीमती शशि दुहन ने स्वयं ‘पिट्टू’ खेल में भाग लेकर प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया।

इस महोत्सव में 50 मीटर, 100 मीटर दौड़, 4×50 मीटर रिले, बैडमिंटन, खो-खो, शतरंज एवं टेबल टेनिस जैसे औपचारिक खेलों के साथ-साथ मटका रेस, जलेबी रेस, तीन टांग दौड़ एवं नींबू दौड़ जैसे मनोरंजक खेल भी शामिल किए गए हैं।

उल्लेखनीय है कि SECL में महिला सशक्तिकरण के कई प्रयास किए जा रहे हैं, इसी वर्ष, एसईसीएल में कोल इंडिया की पहली महिला डिस्पेंसरी की शुरुआत की गई थी ।
श्रद्धा महिला मंडल के तत्वावधान में आयोजित यह पहल सकारात्मकता, आपसी सहयोग एवं खेल भावना को प्रोत्साहित करने वाली है।

इसी तरह के नारी शक्ति खेल महोत्सव SECL के विभिन्न क्षेत्रों में भी आयोजित किए जा रहे हैं, जबकि इन प्रतियोगिताओं का भव्य फाइनल आगामी दिनों में एसईसीएल हसदेव क्षेत्र में आयोजित किया जाएगा, जहाँ सभी क्षेत्रों की विजेता टीमें एक साथ भाग लेंगी।

मुख्यालय के दो दिवसीय प्रतियोगिता का समापन समारोह कल दिनांक 14 दिसंबर को अपराह्न में आयोजित है जहाँ सीएमडी हरीश दुहन व निदेशक मंडल अपने हाथों से विजेताओं को पुरस्कृत करेंगे ।।


नवपदस्थ कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने ली जिला अधिकारियों की परिचयात्मक बैठक


अंबेडकर प्रतिमा पर मिट्टी लगाने वाले दोनों आरोपी गिरफ्तार, जानें पूरा मामला


मजबूरी का फायदा: प्रयागराज कुंभ जाने का मनमाना किराया वसूल रहे हैं बस संचालक


Chandrakhuri Ram Statue : पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल ने नई प्रतिमा और स्थापना तिथि को लेकर दी विस्तृत जानकारी


Attempted Murder: हत्या की कोशिश में शामिल चार आरोपी पकड़े गए, इलाके में तनाव

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
कोरबा

प्रयागराज में भीषण सड़क हादसा: बोलेरो और बस की टक्कर में कोरबा के 10 की मौत, 19 घायल

Arjun Mukherjee
February 15, 2025
Brijmohan Agarwal : विद्यार्थियों को भी मिले मौका, एयर शो में शामिल करने की मांग उठी
President Draupadi Murmu : अंबिकापुर में भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर होगा भव्य आयोजन
ट्रंप बोले- ‘इतना टैरिफ लगाऊंगा कि सिर चकरा जाएगा’, सवाल- भारत या पाकिस्तान को दी धमकी?
कोरबा// ग्राहक सेवा केंद्र के संचालक के साथ लूट की बड़ी वारदात : नकाबपोश युवकों ने घटना को दिया अंजाम
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल

About US

News The Power City – निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचारों का स्रोत। राजनीति, खेल, व्यापार, मनोरंजन और समाज से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़े रहें।”

Important Page

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer
  • Privacy Policy

Contact Us

ARJUN MUKHERJEE

Editor-in-Chief

Mobile – 98279 84900
Email – newsthepowercity5@gmail.com
Address – Press Complex, TP Nagar, Korba C.G. 495677

Develop By : Nimble Technology

© News The Power City
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?