News The Power City
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Font ResizerAa
News The Power CityNews The Power City
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
News The Power City > Blog > छत्तीसगढ़ > Balod Mob Lynching : पशु तस्करी के नाम पर बर्बरता, बालोद में युवकों से अमानवीय व्यवहार
छत्तीसगढ़

Balod Mob Lynching : पशु तस्करी के नाम पर बर्बरता, बालोद में युवकों से अमानवीय व्यवहार

Last updated: December 13, 2025 5:04 pm
Arjun Mukherjee
Published: December 13, 2025
Share
SHARE

Balod Mob Lynching , बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। गुरुर थाना क्षेत्र में पशु तस्करी के शक में कुछ लोगों ने मिलकर तीन युवकों के साथ बेरहमी से मारपीट की। आरोपियों ने न सिर्फ युवकों को गाड़ी से जबरन उतारकर बेल्ट, डंडे और हाथ-मुक्कों से पीटा, बल्कि उन्हें अर्धनग्न कर अपमानित किया और उनके ऊपर पेशाब तक किया। इस अमानवीय घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई और अब तक तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

Amit Shah : SIR और नक्सल ऑपरेशनों पर हुई विस्तृत चर्चा

पीड़ितों के मुताबिक, धमतरी जिले के रहने वाले वेद प्रकाश साहू सहित तीन युवक वैध दस्तावेजों के साथ छह नग बछड़ों को टाटा एस (छोटा हाथी) वाहन में भरकर करहिभदर मवेशी बाजार ले जा रहे थे। बीते दिनों रात करीब 11:15 बजे भरदा–पेवरों मार्ग पर कुछ लोगों ने उनकी गाड़ी को जबरन रोक लिया। आरोपियों ने पशु तस्करी का आरोप लगाते हुए युवकों को वाहन से नीचे उतारा और बिना किसी जांच-पड़ताल के उन पर हमला कर दिया।

बताया गया कि हमलावरों ने युवकों के कपड़े उतरवा दिए और उन्हें बुरी तरह पीटा। इस दौरान अपमानित करने की नीयत से उनके ऊपर पेशाब भी किया गया। मारपीट में तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें बाद में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

इस पूरी घटना का वीडियो किसी ने मोबाइल में रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो सामने आते ही मामले ने तूल पकड़ लिया और पुलिस पर कार्रवाई का दबाव बढ़ गया। गुरुर थाना पुलिस ने वीडियो और पीड़ितों के बयान के आधार पर तत्काल मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अब तक तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

You Might Also Like


Korba Police की होली एडवाइजरी जारी, सुरक्षित और जिम्मेदार उत्सव की अपील


State Decoration Award : राज्य अलंकरण समारोह में दिखेगा छत्तीसगढ़ की प्रतिभाओं का जलवा


कोरबा: दिनदहाड़े व्यापारी की पत्नी से 2 तोले की चेन लूटी, CCTV खंगाल रही पुलिस


Narrator Arrested : कथावाचक आशुतोष चैतन्य महाराज गिरफ्तार, सतनामी समाज में विरोध


Bypass Theft Case : कैफे में चोरी का पर्दाफाश मास्टरमाइंड के साथ पकड़े गए 2 नाबालिग, कोरबा पुलिस ने खोला राज

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
Chhattisgarh High Court News
छत्तीसगढ़

Chhattisgarh High Court Roster : हाई कोर्ट न्यूज़ , सिविल और टैक्स मामलों के लिए जस्टिस संजय अग्रवाल की नई ‘फील्डिंग’, 2022 तक के केस टॉप प्रायोरिटी

Arjun Mukherjee
April 5, 2026
CG News : ग्रामीणों ने फॉरेस्ट गार्ड को जमकर पीटा, लगाया अनैतिक कार्य का आरोप
CG NEWS : छत्तीसगढ़ में ठगी रोकने के लिए 9 नए साइबर थाने जल्द खुलेंगे
CG E-Challan Fraud : फर्जी RTO चालान से ठगी, साइबर सेल जांच में जुटी
Sukma Encounter : सुकमा में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़, एनकाउंटर में दो नक्सली ढेर, सर्च ऑपरेशन जारी
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल

About US

News The Power City – निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचारों का स्रोत। राजनीति, खेल, व्यापार, मनोरंजन और समाज से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़े रहें।”

Important Page

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer
  • Privacy Policy

Contact Us

ARJUN MUKHERJEE

Editor-in-Chief

Mobile – 98279 84900
Email – newsthepowercity5@gmail.com
Address – Press Complex, TP Nagar, Korba C.G. 495677

Develop By : Nimble Technology

© News The Power City
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?