News The Power City
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Font ResizerAa
News The Power CityNews The Power City
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
News The Power City > Blog > छत्तीसगढ़ > Korba Station Accident : कोरबा स्टेशन पर सुरक्षा चूक, ठेका कर्मी की मौत, जांच रिपोर्ट में लापरवाही साबित
छत्तीसगढ़

Korba Station Accident : कोरबा स्टेशन पर सुरक्षा चूक, ठेका कर्मी की मौत, जांच रिपोर्ट में लापरवाही साबित

Last updated: December 1, 2025 6:15 pm
Arjun Mukherjee
Published: December 1, 2025
Share
SHARE

Korba Station Accident : कोरबा। कोरबा रेलवे स्टेशन यार्ड में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां दुर्घटना राहत वैन (Relief Van) की पेंटिंग के दौरान OHE (Overhead Equipment) लाइन की चपेट में आकर एक ठेका कर्मी की मौत हो गई, जबकि दूसरा मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मामले की जांच के लिए बनाई गई चार सदस्यीय कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर कोरबा में पदस्थ SSE जितेंद्र देवांगन को सस्पेंड कर दिया गया है।

Contents
कैसे हुआ हादसा?चार सदस्यीय जांच कमेटी गठितकमेटी ने लापरवाही को बताया मुख्य कारणSSE जितेंद्र देवांगन निलंबितरेलवे प्रशासन चौकन्ना, ठेकेदार पर भी कार्रवाई संभव

Snake Catcher Rescue : वन विभाग ने बढ़ाई क्षेत्र में निगरानी, स्थानीय लोगों में फैला दहशत का माहौल

कैसे हुआ हादसा?

रेलवे के सी एंड डब्ल्यू (Carriage & Wagon) विभाग द्वारा राहत वैन की पेंटिंग का काम पिछले एक सप्ताह से चल रहा था। यह कार्य एक स्थानीय पेटी ठेकेदार को दिया गया था, जिसने नजदीकी बस्ती के युवकों को मजदूरी पर लगाया था।

24 नवंबर की सुबह, काम के दौरान अचानक OHE तार में करंट आने से

  • श्याम चौहान (ठेका कर्मी) गंभीर रूप से झुलस गए

  • प्रेम दास बुरी तरह घायल हो गए

घटना के तुरंत बाद श्याम चौहान को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां हालत बिगड़ने पर उन्हें भिलाई रेफर किया गया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

चार सदस्यीय जांच कमेटी गठित

डिविजन मुख्यालय ने हादसे की गंभीरता को देखते हुए चार सदस्यीय कमेटी बनाई, जिसमें शामिल थे—

  • एसएस प्रुस्टी, CDTI KRBA

  • पीके स्वामी, SSE OHE KRBA

  • असित विश्वास, SSE C&W KRBA

  • एसके शर्मा, RPF ASI KRBA

कमेटी ने लापरवाही को बताया मुख्य कारण

जांच रिपोर्ट में कई महत्वपूर्ण तथ्य सामने आए—

  • 24 नवंबर को सुबह 10:30 बजे पेंटिंग का कार्य शुरू हुआ

  • पावर ब्लॉक लेकर काम किया जा रहा था

  • कार्य 4 बजे समाप्त हुआ और पावर ब्लॉक रद्द करने की लिखित सूचना भेजी गई

  • SSE OHE के बयान के अनुसार, सूचना मिलने के बाद 4:10 PM पर पावर ब्लॉक रद्द किया गया

  • 4:20 PM पर ART लाइन OHE को चार्ज कर दिया गया

रिपोर्ट के मुताबिक, ग्राउंड लेवल पर सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन नहीं किया गया और इसी लापरवाही के कारण यह गंभीर हादसा हुआ।

SSE जितेंद्र देवांगन निलंबित

कमेटी की रिपोर्ट में स्पष्ट रूप से मानव त्रुटि और सुरक्षा नियमों की अनदेखी को जिम्मेदार बताया गया। इसके बाद रेलवे प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए SSE जितेंद्र देवांगन को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया।

रेलवे प्रशासन चौकन्ना, ठेकेदार पर भी कार्रवाई संभव

घटना के बाद रेलवे अब पेंटिंग कार्य से जुड़े ठेकेदार और अन्य जिम्मेदारों की भूमिका की भी जांच कर रहा है। रेलवे ने आश्वासन दिया है कि भविष्य में इस तरह की घटनाएं दोबारा न हों इसके लिए कड़े कदम उठाए जाएंगे।

You Might Also Like


कोरबा कलेक्टर अजीत वसंत की तारीफ, कलेक्टर्स कॉन्फ्रेंस 2025 में कोरबा बना उदाहरण


रायपुर T-20 में भारत का जलवा, सूर्यकुमार की तूफानी 76 रन की पारी से न्यूजीलैंड ध्वस्त


CG Swine Flu : छत्तीसगढ़ में बढ़ा H1N1 का खतरा, एक्टिव मरीजों की संख्या 108′ रायपुर में सबसे ज्यादा 38 केस


CG Religious Freedom Bill 2026 : बस्तर से सरगुजा तक सख्त पहरा धर्मांतरण की मदद करने वालों को भी जेल, छत्तीसगढ़ में कानून हुआ और भी कड़ा


ACB’S Major Action : RTO दफ्तर में एसीबी का छापा’ 14 हजार की रिश्वत लेते कर्मचारी गिरफ्तार

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
छत्तीसगढ़

“दहेज की खातिर पत्नी को प्रताड़ित किया, फिर तीन तलाक कहकर शौहर ने निकाला घर से”

Arjun Mukherjee
June 13, 2025
Crime News : समस्तीपुर में युवती से दुर्व्यवहार का आरोप, सरेआम घसीटने की घटना के बाद 4 गिरफ्तार
विधानसभा में हंगामा : निलंबन के बाद कांग्रेस विधायक दल की आपात बैठक
CG Accident News : खड़ी ट्रक में समा गई बाइक , देर रात हुआ भीषण हादसा 3 युवकों की दर्दनाक मौत
PM Awas Yojana : नगर पालिका ने तेज किया निरीक्षण, अधूरे मकानों को लेकर हितग्राहियों को दिए सख्त निर्देश
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल

About US

News The Power City – निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचारों का स्रोत। राजनीति, खेल, व्यापार, मनोरंजन और समाज से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़े रहें।”

Important Page

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer
  • Privacy Policy

Contact Us

ARJUN MUKHERJEE

Editor-in-Chief

Mobile – 98279 84900
Email – newsthepowercity5@gmail.com
Address – Press Complex, TP Nagar, Korba C.G. 495677

Develop By : Nimble Technology

© News The Power City
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?