News The Power City
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Font ResizerAa
News The Power CityNews The Power City
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
News The Power City > Blog > छत्तीसगढ़ > कोरबा जिले के छात्रावासों के तीन प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का राज्य सेवा परीक्षा में चयन कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने दी बधाई
छत्तीसगढ़

कोरबा जिले के छात्रावासों के तीन प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का राज्य सेवा परीक्षा में चयन कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने दी बधाई

Last updated: November 27, 2025 7:53 pm
Arjun Mukherjee
Published: November 27, 2025
Share
SHARE
कोरबा, 27 नवम्बर 2025/ छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित राज्य सिविल सेवा परीक्षा 2024 के घोषित परिणामों में कोरबा जिले के प्री/पोस्ट मैट्रिक आदिवासी छात्रावासों में अध्ययनरत रहे तीन विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट सफलता अर्जित की है। इन उपलब्धियों ने न केवल जिले का मान बढ़ाया है, बल्कि आदिवासी विकास विभाग के लिए भी यह गौरव का क्षण है। सफल तीनों युवाओं को कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने हार्दिक शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।
सफल अभ्यर्थियों में श्री मेवा लाल, पिता श्री बाबू लाल, वर्ष 2010 से 2016 तक प्री/पोस्ट मैट्रिक आदिवासी बालक छात्रावास करतला में रहकर अध्ययनरत रहे। उन्होंने राज्य सेवा परीक्षा 2024 में समाज कल्याण विभाग में सहायक संचालक के प्रतिष्ठित पद पर चयन हासिल किया है। श्री संजय कुमार, पिता श्री बाबू लाल, जिन्होंने 2010 से 2016 तक प्री/पोस्ट मैट्रिक आदिवासी बालक छात्रावास करतला में अध्ययन किया, ने भी इस परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए वित्त एवं योजना विभाग के अधीनस्थ लेख सेवा अधिकारी के पद पर स्थान प्राप्त किया है। वहीं, श्री श्रीकांत कंवर, पिता स्वर्गीय श्री श्यामलाल कंवर, वर्ष 2012 से 2014 तक पोस्ट मैट्रिक आदिवासी बालक छात्रावास कोरबा में अध्ययनरत रहे। उन्होंने राज्य सेवा परीक्षा में शानदार सफलता प्राप्त कर वाणिज्य कर विभाग में राज्य कर निरीक्षक के पद पर चयनित हुए हैं।
आदिवासी विकास विभाग जिला कोरबा की ओर से तीनों प्रतिभाशाली युवाओं, उनके परिवारों तथा छात्रावास प्रबंधन को हृदय से बधाई एवं शुभकामनाएँ दी गई हैं। विभाग ने विश्वास व्यक्त किया है कि छात्रावासों के विद्यार्थियों की यह उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरक साबित होगी और आने वाले समय में भी जिले, समुदाय एवं राज्य का सम्मान बढ़ाने वाली सफलताएँ मिलती रहेंगी।
तीनों चयनित अभ्यर्थियों ने आज कोरबा जिले के कलेक्टर श्री अजीत वसंत से सौजन्य भेंट की। कलेक्टर ने उन्हें सफलता की शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास विभाग, श्री श्रीकांत कसेर भी उपस्थित थे। उन्होंने चयनित अभ्यर्थियों को विभिन्न विभागों का भ्रमण भी कराया।

कोरबा में रिश्तों का खून, मामूली विवाद में पड़ोसी की हत्या


सुशासन तिहार की तैयारी को लेकर कलेक्टर ने ली पत्रकार वार्ता


Illegal Parking : ASP की मौजूदगी में बढ़ा विवाद, व्यापारी ने कही चौंकाने वाली बात


Blade Attack On Student : शादी की खुशियां मातम में बदलीं नेपाल बैतडी में बरात की बस खाई में गिरने से 13 की मौत, 34 घायल


8 लाख के इनामी समेत 11 नक्सलियों ने हथियार डाले, बड़ेसट्टी गांव ने तोड़ा डर का दायरा

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
देश

Chandigarh : तीन युद्धों का योद्धा मिग-21 रिटायर, भारतीय वायुसेना ने दी सलामी

Arjun Mukherjee
September 26, 2025
दुर्ग में मासूम से दरिंदगी, मर्डर के बाद SIT जांच शुरू; शहर में भारी आक्रोश
छत्तीसगढ़ पुलिस में प्रमोशन लिस्ट जारी, रायपुर के 6 शामिल
Vande Mataram : ममता सरकार पर आरोप—धरोहर घोषित मकान वर्षों से बंद और खंडहर
रायपुर में आज भारत-न्यूजीलैंड के बीच दूसरा टी-20, दोनों टीमें पहुंचीं शहर
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल

About US

News The Power City – निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचारों का स्रोत। राजनीति, खेल, व्यापार, मनोरंजन और समाज से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़े रहें।”

Important Page

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer
  • Privacy Policy

Contact Us

ARJUN MUKHERJEE

Editor-in-Chief

Mobile – 98279 84900
Email – newsthepowercity5@gmail.com
Address – Press Complex, TP Nagar, Korba C.G. 495677

Develop By : Nimble Technology

© News The Power City
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?