News The Power City
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Font ResizerAa
News The Power CityNews The Power City
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
News The Power City > Blog > छत्तीसगढ़ > कलेक्टर ने राष्ट्रीय राजमार्ग एवं जल संसाधन संबंधी कार्यों का किया निरीक्षण
छत्तीसगढ़

कलेक्टर ने राष्ट्रीय राजमार्ग एवं जल संसाधन संबंधी कार्यों का किया निरीक्षण

Last updated: November 26, 2025 5:36 pm
Arjun Mukherjee
Published: November 26, 2025
Share
SHARE
कोरबा 26 नवंबर 2025 कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने आज कटघोरा विकासखंड अंतर्गत ग्राम कापूबहरा से जुराली तक राष्ट्रीय राजमार्ग के निर्माण स्थल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने एसडीएम कटघोरा श्री तन्मय खन्ना को स्पष्ट निर्देश दिए कि एनएच निर्माण से प्रभावित किसानों को शेष मुआवजा शीघ्र वितरित किया जाए, ताकि किसी भी किसान को प्रतीक्षा न करनी पड़े।
कलेक्टर ने राष्ट्रीय राजमार्ग के अधूरे निर्माण कार्य की स्थिति की समीक्षा करते हुए संबंधित एजेंसी को कार्य को प्राथमिकता के साथ जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग का अधूरा निर्माण आमजनों की दैनिक आवाजाही को प्रभावित करता है, इसलिए कार्य में तेजी लाना आवश्यक है। यह भी उल्लेखनीय है कि कटघोरा नगरवासियों ने हाल ही में कलेक्टर से भेंट कर राष्ट्रीय राजमार्ग कार्य में हो रही देरी को लेकर चिंता व्यक्त की थी तथा निर्माण जल्द पूर्ण करने की मांग की थी। कलेक्टर ने इस मुद्दे को गंभीरता से लेते हुए आज स्थल निरीक्षण किया।
बिंझरा नाले में स्टॉपडेम निर्माण को डीएमएफ से स्वीकृति
राष्ट्रीय राजमार्ग निरीक्षण के बाद कलेक्टर श्री वसंत ने पोड़ी उपरोड़ा ब्लॉक के ग्राम बिंझरा का दौरा किया। जल संसाधन विभाग के अधिकारियों के साथ उन्होंने सालभर बहने वाले बिंझरा नाले का स्थल निरीक्षण किया। सुशासन तिहार के दौरान ग्रामीणों द्वारा इस नाले में स्टॉपडेम निर्माण की मांग प्रस्तुत की गई थी। ग्रामीणों ने बताया कि स्टॉपडेम बनने से 40 से 50 एकड़ क्षेत्र में सिंचाई की सुविधा उपलब्ध होगी, जिससे खरीफ के साथ रबी फसल एवं सब्जी उत्पादन में वृद्धि होगी। वर्षभर पानी उपलब्ध रहने से ग्रामीणों को आर्थिक लाभ मिलेगा और खेती की संभावनाएं बढ़ेंगी। ग्रामीणों की मांग को ध्यान में रखते हुए कलेक्टर श्री वसंत ने यहाँ डीएमएफ मद से स्टॉपडेम निर्माण की स्वीकृति प्रदान की है। इसके अतिरिक्त ग्राम पोड़ी गोसाई एवं खोडरी के नालों में भी स्टॉपडेम निर्माण की मांग ग्रामीणों द्वारा रखी गई है। कलेक्टर ने इन दोनों स्थलों का निरीक्षण करने के लिए एसडीएम को निर्देशित किया है, ताकि आवश्यकतानुसार आगे की कार्यवाही की जा सके।

You Might Also Like


CGPSC Recruitment Scam Investigation : योग्य उम्मीदवारों की ‘शानदार जीत’, CGPSC 2021 मामले में सुप्रीम कोर्ट का ग्रीन सिग्नल, अब नियुक्तियों पर नहीं लगेगी रोक


छत्तीसगढ़: नशे में धुत चालक ने परिवार को कुचला, 2 की मौत, बाकी गंभीर


रेल यात्रियों को झटका: छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 30 से ज़्यादा ट्रेनें 16 दिनों के लिए रद्द, जानें वजह


पुलिस लाइन में नवआरक्षक की आत्महत्या: किचन में फंदे से लटका मिला शव, पत्नी को मायके छोड़ लौटा था घर


कोरबा में दर्दनाक सड़क हादसा: तेज रफ्तार MG हेक्टर ने बाइक को मारी टक्कर, युवक को 150 फीट तक घसीटा, चालक फरार

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
छत्तीसगढ़

दोस्त के कहने पर चाकू लहराते बना वीडियो, अब फरार, पुलिस ने तेज की जांच

Arjun Mukherjee
March 24, 2025
Raigarh Elephant Cub Death : रायगढ़ के तालाब में मिला हाथी शावक का शव, वन विभाग ने किया अंतिम संस्कार
सड़कों के बदहाल स्थिति से मुक्ति मिली कुसमुंडवासियों को
दिल्ली से रायपुर जा रही फ्लाइट में खराबी, VIP पैसेंजरों के कारण मचा हड़कंप
BJP के 7 विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल

About US

News The Power City – निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचारों का स्रोत। राजनीति, खेल, व्यापार, मनोरंजन और समाज से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़े रहें।”

Important Page

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer
  • Privacy Policy

Contact Us

ARJUN MUKHERJEE

Editor-in-Chief

Mobile – 98279 84900
Email – newsthepowercity5@gmail.com
Address – Press Complex, TP Nagar, Korba C.G. 495677

Develop By : Nimble Technology

© News The Power City
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?