News The Power City
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Font ResizerAa
News The Power CityNews The Power City
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
News The Power City > Blog > छत्तीसगढ़ > Bilaspur Road Accident : बिलासपुर में सड़क हादसा किसान समेत दो की मौत
Bilaspur Road Accident
छत्तीसगढ़

Bilaspur Road Accident : बिलासपुर में सड़क हादसा किसान समेत दो की मौत

Last updated: November 21, 2025 10:50 am
Arjun Mukherjee
Published: November 21, 2025
Share
Bilaspur Road Accident
SHARE

Bilaspur Road Accident , बिलासपुर। जिले के सकरी थाना क्षेत्र में बुधवार दोपहर हुए एक भीषण सड़क हादसे ने पूरे इलाके को दहला दिया। सैदा स्थित स्कूल के पास स्कूटी और बाइक की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत में एक बुजुर्ग किसान सहित दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। हादसे के बाद आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया।

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (PSC) परीक्षा परिणाम घोषित, देवेश प्रसाद साहू ने किया टॉप — टॉप-10 में दो बालिकाओं ने बनाई जगह

मिली जानकारी के अनुसार, मेंड्रा निवासी गुलाबचंद शर्मा (78 वर्ष) अपने गांव के रघुवंश खैरवार (70 वर्ष) के साथ बुधवार दोपहर सैदा धान खरीदी केंद्र पहुंचे थे। जमीन से संबंधित जानकारी लेने के बाद दोनों करीब तीन बजे स्कूटी (क्रमांक CG 10 U 6170) से वापस अपने गांव लौट रहे थे। जैसे ही वे सैदा स्कूल के पास पहुंचे, उसी दौरान सामने से तेज़ रफ्तार में आ रही प्रमोद तोंडे (18 वर्ष) की बाइक (क्रमांक CG 10 BY 1472) अनियंत्रित होकर उनकी स्कूटी से जोरदार टकरा गई।

टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सड़क से सीधे नाली में जा गिरी। दुर्घटना में स्कूटी चला रहे किसान गुलाबचंद शर्मा और बाइक सवार प्रमोद तोंडे की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, हादसा इतनी तेजी से हुआ कि किसी को संभलने का मौका तक नहीं मिला।

घटना की सूचना मिलते ही सकरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को पंचनामा के बाद पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। वहीं, गंभीर रूप से घायल रघुवंश खैरवार और बाइक पर सवार एक अन्य युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि सैदा स्कूल के पास सड़क पर लगातार तेज रफ्तार में वाहन चलते हैं, जिसके चलते इस क्षेत्र में दुर्घटनाओं का खतरा हमेशा बना रहता है। पुलिस ने हादसे के संबंध में मामला दर्ज कर लिया है और जांच जारी है।

हादसे से गांव में शोक का माहौल है, वहीं किसान गुलाबचंद शर्मा की अचानक मौत से किसानों और ग्रामीणों में गहरा दुख व्याप्त है।

You Might Also Like


कोरबा में कोयला ट्रेलर की टक्कर से बाइक सवार की मौत, गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम


Sai Sarkar Surrender Policy : साय सरकार के प्रयास रंग लाए, बस्तर में नक्सल-मुक्ति का नया अध्याय शुरू


प्यार में धोखा, फिर धमकी और ब्लैकमेलिंग – पूर्व प्रेमी ने मांगे 1 लाख रुपये


बड़ी खबर :जनता के वोट से सत्ता में आओ, बंदूक से नहीं – विजय शर्मा का नक्सलियों को संदेश


एचडीएफसी बैंक मैनेजर का घोटाला उजागर, ऑनलाइन सट्टे के लिए फर्जी खाते खोलकर किया बड़ा खेल

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
देश

भारत-चीन समझौता: फर्टिलाइजर और रेयर-अर्थ मेटल देगा बीजिंग, सहयोग बढ़ाने का भरोसा

Arjun Mukherjee
August 19, 2025
Jaipur Accident :200 गैस सिलेंडरों में लगी आग, 5 वाहन खाक, NH-52 बना आग का मैदान
CG Rajyotsav 2025: राज्य अलंकरण सम्मान की घोषणा, 34 हस्तियों को उपराष्ट्रपति करेंगे सम्मानित — देखें पूरी लिस्ट
Big Decision of CG High Court : छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला’ मेडिकल रिपोर्ट निगेटिव, फिर भी बच्ची की गवाही पर आरोपी को उम्रकैद
Maoist Surrender 2026 : नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में बढ़ी हलचल, 1 जनवरी को सामूहिक सरेंडर की तैयारी
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल

About US

News The Power City – निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचारों का स्रोत। राजनीति, खेल, व्यापार, मनोरंजन और समाज से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़े रहें।”

Important Page

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer
  • Privacy Policy

Contact Us

ARJUN MUKHERJEE

Editor-in-Chief

Mobile – 98279 84900
Email – newsthepowercity5@gmail.com
Address – Press Complex, TP Nagar, Korba C.G. 495677

Develop By : Nimble Technology

© News The Power City
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?