News The Power City
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Font ResizerAa
News The Power CityNews The Power City
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
News The Power City > Blog > छत्तीसगढ़ > सक्ती में सांसद कमलेश जांगड़े के काफिले की तीन गाड़ियां भिड़ीं, बड़ा हादसा टला, पुलिस ने वाहनों को हटाकर यातायात बहाल किया
छत्तीसगढ़

सक्ती में सांसद कमलेश जांगड़े के काफिले की तीन गाड़ियां भिड़ीं, बड़ा हादसा टला, पुलिस ने वाहनों को हटाकर यातायात बहाल किया

Last updated: November 17, 2025 9:30 am
Arjun Mukherjee
Published: November 17, 2025
Share
SHARE

सक्ती (छत्तीसगढ़)। शनिवार दोपहर हसौद थाना क्षेत्र में जांजगीर-चांपा सांसद कमलेश जांगड़े के काफिले की तीन गाड़ियों के आपस में टकराने से हड़कंप मच गया। हादसे में किसी को गंभीर चोट नहीं आई है, हालांकि तीनों वाहनों के आगे-पीछे के हिस्से क्षतिग्रस्त हुए हैं।

अचानक ब्रेक लगाने से हुआ हादसा

जानकारी के मुताबिक, सांसद कमलेश जांगड़े, भाजपा जिलाध्यक्ष टिकेश्वर गबेल और जिला पंचायत सभापति आयुष शर्मा का काफिला वित्त मंत्री ओपी चौधरी के कार्यक्रम से लौट रहा था। इसी दौरान धमनी गांव के पास आगे चल रही गाड़ी के ड्राइवर ने अचानक ब्रेक लगा दिया। पीछे की दो गाड़ियां दूरी कम होने के कारण एक-दूसरे से टकरा गईं।

सांसद गाड़ी में मौजूद नहीं थीं

हादसे के समय सांसद कमलेश जांगड़े अपनी गाड़ी में मौजूद नहीं थीं। वहीं बाकी वाहनों में सवार सभी लोग सुरक्षित बताए जा रहे हैं। टक्कर इतनी तेज थी कि वाहनों को नुकसान जरूर पहुंचा, लेकिन किसी भी यात्री को चोट नहीं आई।

251 कुण्डीय महायज्ञ से लौट रहा था काफिला

हसौद में 251 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ का भव्य आयोजन किया गया था। इसमें वित्त मंत्री ओपी चौधरी, सांसद कमलेश जांगड़े सहित कई जनप्रतिनिधि शामिल हुए थे। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद काफिला सक्ती की ओर लौट रहा था, तभी घटना हो गई।

ग्रामीणों और पुलिस ने संभाला मोर्चा

हादसा होते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और स्थिति को संभाला। बाद में हसौद पुलिस टीम भी घटनास्थल पर पहुंची और क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क किनारे हटाकर यातायात सुचारू कराया।

पुलिस कर रही विस्तृत जांच

हसौद थाना प्रभारी राजेश पटेल ने बताया कि यह हल्की टक्कर की घटना थी, जिसमें किसी को चोट नहीं आई है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आगे चल रहे वाहन के अचानक ब्रेक लगाने और वाहनों के बीच कम दूरी होने से यह दुर्घटना हुई। फिलहाल, मामले की विस्तृत जांच जारी है।

You Might Also Like


Bus Accident : ओवरटेकिंग की होड़ ने ली 20 की ‘सांस हलक’ में , दो निजी बसों की जोरदार टक्कर, रेस्क्यू जारी


नक्सलियों के गढ़ में CRPF का सर्च ऑपरेशन, बरामद सामग्री नष्ट


छत्तीसगढ़ में नई परीक्षा प्रणाली लागू, 5वीं-8वीं के छात्र पहली बार नए पैटर्न में शामिल


CG Job News : कई सरकारी विभागों में भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, अंतिम तिथि से पहले करें आवेदन


CG NEWS : इबोला खतरे को लेकर स्वास्थ्य विभाग सतर्क, विदेश से लौटे यात्रियों पर नजर

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
Vivekanand Dubey Suspended
छत्तीसगढ़

Vivekanand Dubey Suspended : नगर निगम इतिहास का सबसे बड़ा जमीन घोटाला , 2026 में प्रशासनिक भ्रष्टाचार की खुली पोल

Arjun Mukherjee
April 19, 2026
कोरबा : कटघोरा में दिल दहला देने वाली घटना, पति ने पत्नी पर पेट्रोल डालकर आग लगाई
CISF में Constable के 1161 पदों के लिए भर्ती की घोषणा, आज से शुरू हो रही है आवेदन प्रक्रिया
छोटेडोंगर थाना क्षेत्र में नक्सली हमला टला, सुरक्षाबलों ने समय रहते आईईडी किया निष्क्रिय
एसईसीएल मुख्यालय के 3 कर्मियों को सेवानिवृत्ति पर भावभीनी विदाई दी गयी ……
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल

About US

News The Power City – निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचारों का स्रोत। राजनीति, खेल, व्यापार, मनोरंजन और समाज से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़े रहें।”

Important Page

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer
  • Privacy Policy

Contact Us

ARJUN MUKHERJEE

Editor-in-Chief

Mobile – 98279 84900
Email – newsthepowercity5@gmail.com
Address – Press Complex, TP Nagar, Korba C.G. 495677

Develop By : Nimble Technology

© News The Power City
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?