News The Power City
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Font ResizerAa
News The Power CityNews The Power City
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
News The Power City > Blog > छत्तीसगढ़ > Chhattisgarh Crime News : गर्लफ्रेंड के इनकार पर प्रेमी बना हैवान: बेरहमी से हत्या कर पैरावट में जलाया शव, आरोपी चला रहा था 19 फर्जी महिला इंस्टाग्राम अकाउंट
छत्तीसगढ़

Chhattisgarh Crime News : गर्लफ्रेंड के इनकार पर प्रेमी बना हैवान: बेरहमी से हत्या कर पैरावट में जलाया शव, आरोपी चला रहा था 19 फर्जी महिला इंस्टाग्राम अकाउंट

Last updated: October 28, 2025 1:04 pm
Arjun Mukherjee
Published: October 28, 2025
Share
SHARE

Chhattisgarh Crime News बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां एक युवक ने अपनी गर्लफ्रेंड के इनकार से बौखलाकर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी और सबूत मिटाने के लिए शव को पैरावट (पुआल के ढेर) में जलाकर छिपाने की कोशिश की। पुलिस जब आरोपी के घर पहुंची तो चौंकाने वाले खुलासे हुए — घर से महिलाओं के कपड़े, उनके रूप में खिंचवाई गई कई तस्वीरें और 19 फर्जी इंस्टाग्राम अकाउंट मिले। आरोपी इन अकाउंट्स से खुद को महिला बताकर सोशल मीडिया पर सक्रिय रहता था।

Contents
 जले हुए शव से खुली सनसनी प्रेम संबंध टूटा, तो दिया खौफनाक अंजाम

 जले हुए शव से खुली सनसनी

मामला 25 अक्टूबर 2025 की सुबह करीब 7:30 बजे का है, जब ग्राम चरौटी के पैरावट में एक युवती का जला हुआ शव मिला। मौके पर सिटी कोतवाली पुलिस और फोरेंसिक टीम पहुंची। शव पर धारदार हथियार से हमले के निशान थे। मृतका की पहचान ग्राम चरोटी निवासी तेजस्विनी पटेल (26) के रूप में हुई। प्रारंभिक जांच में पता चला कि हत्या के बाद शव को पैरावट में जलाया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

 प्रेम संबंध टूटा, तो दिया खौफनाक अंजाम

पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता के निर्देशन में जांच शुरू हुई। पूछताछ और गवाहों के बयानों के आधार पर पुलिस ने ग्राम चरोटी निवासी सालिक राम पैकरा (25) को हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया।

आरोपी ने बताया कि वह और मृतका दोनों बलौदाबाजार में मजदूरी करते थे। दोनों के बीच पिछले 4-5 महीनों से प्रेम संबंध थे, लेकिन हाल के दिनों में विवाद के चलते दोनों अलग हो गए थे। तेजस्विनी के इनकार से बौखलाए सालिक राम ने उसे दोबारा मिलने के लिए बुलाया और उसके इनकार पर उसकी हत्या कर दी।

You Might Also Like


एनडीपीएस एक्ट के तहत जांजगीर में पहली बड़ी कार्रवाई, ड्रग तस्कर की 35 लाख की संपत्ति अटैच


Ganja Smuggling : तैरता मिला गांजा , जिले में नशे के सौदागरों का नया पैंतरा, पुलिस को चकमा देने की कोशिश


आंध्र प्रदेश में माओवादियों पर बड़ी कार्रवाई: पुलिस-माओवादी मुठभेड़ में 7 ढेर, 50 ऑपरेटिव्स गिरफ्तार


Compassionate Appointment: पुलिस सेवा में आईं स्नेहा: शहीद पति के बलिदान के बाद मिली अनुकंपा नियुक्ति


Bharatmala Scheme : भारतमाला स्कीम में अनियमितताओं पर ED की कड़ी नजर, जांच के घेरे में कई लोग

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
छत्तीसगढ़

CGPSC State Services Exam : आबकारी विभाग में भर्ती को लेकर आयोग ने जारी की चयनित अभ्यर्थियों की सूची

Arjun Mukherjee
December 22, 2025
Digital Arrest : रायपुर के विधायक को डिजिटल अरेस्ट करने की कोशिश, साइबर ठग सक्रिय
जंगल में महुआ बीनने गई महिला को कुचल गया हाथी, घटना स्थल पर ही तोड़ा दम
Country Made Pistol Arrested: जवाहर नगर के पास देशी कट्टा दिखाकर धमकी देने वाला पकड़ा गया
हिंसक झड़प: जमीन विवाद में दो पक्ष आमने-सामने, 6 घायल, 3 की हालत गंभीर
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल

About US

News The Power City – निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचारों का स्रोत। राजनीति, खेल, व्यापार, मनोरंजन और समाज से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़े रहें।”

Important Page

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer
  • Privacy Policy

Contact Us

ARJUN MUKHERJEE

Editor-in-Chief

Mobile – 98279 84900
Email – newsthepowercity5@gmail.com
Address – Press Complex, TP Nagar, Korba C.G. 495677

Develop By : Nimble Technology

© News The Power City
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?