News The Power City
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Font ResizerAa
News The Power CityNews The Power City
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
News The Power City > Blog > छत्तीसगढ़ > CG Breaking: कामठी गांव में दुर्गा पंडाल विवाद पर बवाल, पुलिस-ग्रामीण भिड़ंत में महिला आरक्षक घायल, SDOP से धक्का-मुक्की
छत्तीसगढ़

CG Breaking: कामठी गांव में दुर्गा पंडाल विवाद पर बवाल, पुलिस-ग्रामीण भिड़ंत में महिला आरक्षक घायल, SDOP से धक्का-मुक्की

Last updated: September 22, 2025 10:20 am
Arjun Mukherjee
Published: September 22, 2025
Share
SHARE

कवर्धा। छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले के कुकदूर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कामठी में नवरात्रि पंडाल स्थापना को लेकर शनिवार को बड़ा विवाद खड़ा हो गया। दो समुदाय—पटेल समाज और गोंडवाना समाज—के बीच वर्षों से चले आ रहे मंदिर विवाद ने एक बार फिर तूल पकड़ लिया।

कैसे शुरू हुआ विवाद
जानकारी के अनुसार, कामठी गांव के बीचों-बीच स्थित प्राचीन मंदिर में शनिवार सुबह पटेल समाज के लोगों ने दुर्गा प्रतिमा स्थापित कर पंडाल सजाने की तैयारी की। इस पर गोंडवाना समाज ने विरोध जताते हुए पंडाल हटाने की कोशिश की। देखते ही देखते दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और तनाव बढ़ गया।

पीएम मोदी का संबोधन: नवरात्रि पर जीएसटी 2.0 सुधारों की सौगात, 22 सितंबर से लागू होगा नया सिस्टम

गुस्साए ग्रामीण बड़ी संख्या में मंदिर परिसर में जुट गए और हंगामा शुरू कर दिया। भीड़ ने मंदिर की दीवार तोड़कर अंदर घुसने की कोशिश की। स्थिति बिगड़ती देख पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन भीड़ पर काबू पाना आसान नहीं रहा।

पुलिस-ग्रामीणों में झड़प, महिला आरक्षक घायल
तनाव के दौरान पुलिस और ग्रामीणों में झड़प हो गई। इसमें एक गर्भवती महिला आरक्षक गंभीर रूप से घायल हो गई और उनके हाथ में फ्रैक्चर हो गया। वहीं मौके पर मौजूद एसडीओपी के साथ भी अभद्र व्यवहार किया गया। हालात काबू से बाहर जाते देख पुलिस ने हल्का बल प्रयोग किया और भीड़ को तितर-बितर किया।

प्रशासन ने मंदिर को घोषित किया शासकीय
स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए प्रशासन ने कामठी गांव में भारी पुलिस बल तैनात किया। साथ ही विवादित मंदिर को शासकीय घोषित कर दिया गया। कवर्धा एसपी ने साफ कहा है कि मंदिर परिसर में पंडाल वहीं स्थापित होगा और उपद्रव करने वालों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई होगी।

अफवाहों से बचने की अपील
कवर्धा पुलिस ने स्पष्ट किया है कि वायरल हो रही कुछ खबरों और अफवाहों में गलत जानकारी फैलाई जा रही है। वास्तविक विवाद केवल पंडाल स्थापना से संबंधित था। पुलिस और प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें और शांति बनाए रखें।

पिछले साल भी हुआ था विवाद
स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, पिछले वर्ष भी नवरात्रि के दौरान प्रतिमा स्थापना और पूजा-अर्चना को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हुआ था। तब प्रशासन ने समझाइश देकर मामला शांत कराया था, लेकिन अंदरूनी नाराजगी बनी रही। इस बार स्थिति गंभीर होने पर प्रशासन ने सख्ती बरतने का फैसला किया है।

You Might Also Like


CG CRIME : प्रेमिका के हाथ से फिसलने का डर बना जानलेवा, पुराने आशिक ने नए प्रेमी की कर दी हत्या


Chhattisgarh Naxalism : बस्तर में शांति की उम्मीद, छत्तीसगढ़ में 80% नक्सलवाद समाप्त


CG NEWS : तपने लगा सूरज…4 जिलों में पारा 34 डिग्री पार


CBI Cracks Down On Bribery : बीजापुर में CBI का छापा, डाक विभाग के 4 कर्मचारी गिरफ्तार


Holi Action Plan : न्यायधानी में ‘सेफ होली’ का प्लान 800 पुलिसकर्मियों की तैनाती, चाकूबाजों पर आर्म्स एक्ट के तहत एक्शन

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
छत्तीसगढ़

CM Vishnudev Sai : छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय का आज दो जिलों का दौरा, विकास कार्यों की होगी समीक्षा

Arjun Mukherjee
October 27, 2025
चुनावी सियासत में गर्मी: कांग्रेस नेता पर विपक्षी दल से मिलीभगत का आरोप
CG Breaking News : मजबूरी में परिजनों और ग्रामीणों ने शव को खाट पर रखा, पोस्टमॉर्टम के बाद भी शव को इसी तरह गांव लाना पड़ा
मणिपुर हिंसा के बाद कुकी संगठनों का अनिश्चितकालीन बंद, पुलिस ने की फायरिंग की पुष्टि
Road Accident: रायगढ़ में महिला ड्राइवर की तेज रफ्तार कार ने तीन लोगों की जान ले ली
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल

About US

News The Power City – निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचारों का स्रोत। राजनीति, खेल, व्यापार, मनोरंजन और समाज से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़े रहें।”

Important Page

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer
  • Privacy Policy

Contact Us

ARJUN MUKHERJEE

Editor-in-Chief

Mobile – 98279 84900
Email – newsthepowercity5@gmail.com
Address – Press Complex, TP Nagar, Korba C.G. 495677

Develop By : Nimble Technology

© News The Power City
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?