News The Power City
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Font ResizerAa
News The Power CityNews The Power City
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
News The Power City > Blog > छत्तीसगढ़ > तीन महीने से सैलरी नहीं, डायल 112 के चालक बोले- परिवार चलाना मुश्किल
छत्तीसगढ़

तीन महीने से सैलरी नहीं, डायल 112 के चालक बोले- परिवार चलाना मुश्किल

Last updated: September 11, 2025 7:32 pm
Arjun Mukherjee
Published: September 11, 2025
Share
SHARE

रायपुर। राजधानी रायपुर में डायल 112 सेवा में कार्यरत चालकों को पिछले तीन महीने से वेतन नहीं मिला है, जिससे उनमें भारी नाराजगी है। इस संबंध में सभी चालकों ने सोमवार को रायपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) से मुलाकात कर अपनी समस्या से अवगत कराया और 6 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन भी सौंपा।

सुरक्षा के साथ विकास भी: अब सड़क-बिजली-पानी से जुड़ेंगे तुमालभट्टी के लोग

चालकों ने बताया कि कई बार संबंधित कंपनी को शिकायत की गई, लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ। इस कारण वे अब आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं। जानकारी के अनुसार, डायल 112 सेवा का संचालन दिल्ली की ‘ABP ट्रेवल्स एंड फैसिलिटी मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड’ कंपनी द्वारा किया जा रहा है, जिसे राज्य सरकार की ओर से टेंडर मिला हुआ है।

चालकों ने SSP को बताया कि उन्हें वेतन, पीएफ, ईएसआई जैसी मूलभूत सुविधाएं भी समय पर नहीं मिल रही हैं, जिससे परिवार चलाना मुश्किल हो गया है। वेतन भुगतान में लगातार हो रही देरी से उनके सामने रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करना चुनौती बन गया है।

छह सूत्रीय मांगों में शामिल हैं:

  1. तीन महीने का लंबित वेतन तत्काल भुगतान

  2. हर महीने की निश्चित तिथि को वेतन सुनिश्चित किया जाए

  3. PF और ESI की कटौती का नियमित रिकॉर्ड दिया जाए

  4. समय पर मेडिकल सुविधा

  5. दुर्घटना बीमा

  6. नौकरी की स्थिरता सुनिश्चित की जाए

SSP ने चालकों की बात को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित कंपनी को नोटिस जारी करने और मामले की उच्च स्तर पर भेजने की बात कही है।

चालकों ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द ही उनकी समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो वे आंदोलन करने पर मजबूर होंगे।

You Might Also Like


बुर्का पहनकर चोरी: कपड़ा शोरूम से 30 लाख की लूट, भागते समय चोर का टूटा पैर


Raipur Income Tax Department raid : रायपुर में IT विभाग की बड़ी छापेमारी, लोहा कारोबारियों के ठिकानों पर दबिश


CBI का सेंट्रल GST ऑफिस में छापा, अधिकारियों पर रिश्वत लेने का आरोप


छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय चुनाव: भाजपा का परचम, 10 नगर निगमों में बढ़त, कांग्रेस कार्यालय में सन्नाटा


लाइव वीडियो बनाने की शर्त पड़ी भारी, ब्लू वाटर में डूबा युवक’ Deputy CM Sao ने लिया संज्ञान

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
देश

DA Hike 2026 : जुलाई में नहीं हुआ ऐलान तो अक्टूबर-नवंबर में मिल सकती है राहत

Arjun Mukherjee
July 20, 2026
CG IFS Transfer: वन विभाग में फेरबदल, अधिकारियों को आगामी आदेश तक नई जिम्मेदारी
Chhattisgarh Vidhan Sabha Live: बजट पेश कर रहे हैं वित्तमंत्री ओपी चौधरी
Fireball on The Road : टायर फटते ही जल उठी निजी बस, 37 यात्रियों की बची जान
30 June 2026 Horoscope : इस राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति होगी मजबूत, जानिए अपना राशिफल …
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल

About US

News The Power City – निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचारों का स्रोत। राजनीति, खेल, व्यापार, मनोरंजन और समाज से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़े रहें।”

Important Page

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer
  • Privacy Policy

Contact Us

ARJUN MUKHERJEE

Editor-in-Chief

Mobile – 98279 84900
Email – newsthepowercity5@gmail.com
Address – Press Complex, TP Nagar, Korba C.G. 495677

Develop By : Nimble Technology

© News The Power City
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?