News The Power City
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Font ResizerAa
News The Power CityNews The Power City
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
News The Power City > Blog > छत्तीसगढ़ > रायपुर में 1 नवंबर से लागू होगा पुलिस कमिश्नर सिस्टम, तैयारियों में जुटी सरकार
छत्तीसगढ़

रायपुर में 1 नवंबर से लागू होगा पुलिस कमिश्नर सिस्टम, तैयारियों में जुटी सरकार

Last updated: September 9, 2025 3:00 pm
Arjun Mukherjee
Published: September 9, 2025
Share
SHARE

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 1 नवंबर से पुलिस कमिश्नर प्रणाली लागू की जाएगी। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में इस निर्णय को मंजूरी मिल चुकी है। अब गृह विभाग और पुलिस मुख्यालय कमिश्नरेट सिस्टम लागू करने की तैयारियों में जुट गए हैं।

Contents
नया एक्ट या मौजूदा कानून?पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली में क्या बदलेगा?पुलिस को मिलेंगे दंडाधिकारी के अधिकारक्यों जरूरी है यह प्रणाली?प्रधानमंत्री से उद्घाटन का लक्ष्य

डीजीपी अरुणदेव गौतम के निर्देश पर सीनियर एडीजी प्रदीप गुप्ता के नेतृत्व में 7 वरिष्ठ IPS अधिकारियों की कमेटी बनाई गई है, जिसमें अजय यादव, अमरेश मिश्रा, ध्रुव गुप्ता, अभिषेक मीणा, संतोष सिंह और प्रभात शामिल हैं। यह कमेटी पुलिस कमिश्नरेट का ड्राफ्ट तैयार कर रही है।

नया एक्ट या मौजूदा कानून?

कमेटी यह विचार कर रही है कि नया अधिनियम लाया जाए या छत्तीसगढ़ पुलिस एक्ट 2007 के तहत ही कमिश्नर प्रणाली लागू की जाए। चूंकि विधानसभा सत्र दिसंबर में है, इसलिए सरकार अध्यादेश के माध्यम से 1 नवंबर तक सिस्टम लागू करने पर भी विचार कर रही है।

पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली में क्या बदलेगा?

  • वर्तमान में IG और SSP लॉ एंड ऑर्डर संभालते हैं।

  • सिस्टम लागू होने के बाद 7 IPS अधिकारी तैनात होंगे।

  • दर्जनों राज्य पुलिस सेवा के अधिकारी क्राइम कंट्रोल में लगे होंगे।

  • संभावित सेटअप:

    • पुलिस कमिश्नर (CP) – ADG रैंक

    • संयुक्त आयुक्त (Joint CP) – IG रैंक

    • अपर आयुक्त (Addl. CP) – DIG रैंक

    • डिप्टी कमिश्नर (DCP) – SP/SSP रैंक (4 जोन)

    • सहायक आयुक्त (ACP) – DSP/ASP रैंक

पुलिस को मिलेंगे दंडाधिकारी के अधिकार

धारा 144 लागू करना, धरना/प्रदर्शन की अनुमति देना, लाठीचार्ज का आदेश देना और शस्त्र तथा बार लाइसेंस जारी करना अब पुलिस कमिश्नर के अधिकार में होगा।

क्यों जरूरी है यह प्रणाली?

  • तत्काल निर्णय: पुलिस को हर छोटे-बड़े फैसले के लिए कलेक्टर की अनुमति लेने की जरूरत नहीं होगी।

  • जवाबदेही और अधिकार: कमिश्नर प्रणाली में पुलिस के पास प्रशासनिक शक्तियां होंगी।

  • अपराध नियंत्रण: बड़े शहरों में गंभीर अपराध और भीड़ नियंत्रण में यह प्रणाली अधिक प्रभावी होगी।

प्रधानमंत्री से उद्घाटन का लक्ष्य

सरकार की कोशिश है कि यदि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 1 नवंबर को रायपुर आएं, तो उनके हाथों इस प्रणाली की शुरुआत हो। यह कदम अपराध नियंत्रण, बेहतर प्रशासनिक निर्णय और तेज़ कार्रवाई सुनिश्चित करेगा।

You Might Also Like


Raipur News : प्रदूषण फैलाने पर रायपुर में 24 औद्योगिक इकाइयों की बिजली सप्लाई बंद


Mahatari Vandan Yojana : मुख्यमंत्री साय ने बहनों को दी रक्षाबंधन की सौगात, महतारी वंदन की 31वीं किस्त खाते में ट्रांसफर


नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, प्रेशर कुकर बम बरामद कर सुरक्षा बलों ने टाली अनहोनी


NGT नोटिस की अनदेखी पड़ी महंगी, रायपुर इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में मैच और आयोजनों पर ब्रेक


पानी को लेकर खूनी संघर्ष, 9 लोग घायल; पुरानी रंजिश ने लिया हिंसक रूप

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
देश

AUS vs IND: इस मामले में सचिन तेंदुलकर से आगे निकलेंगे यशस्वी जायसवाल, बस चाहिए हैं 263 रन

Arjun Mukherjee
December 3, 2024
CG Breaking News : पीड़िता की हालत गंभीर , मेडिकल कॉलेज में भर्ती पीड़िता का इलाज जारी, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
CG NEWS : कल से सुशासन तिहार के तीसरे चरण की शुरुआत
सरकारी कर्मचारियों की निजता को High Court’ का संरक्षण, RTI में जाति प्रमाण पत्र साझा करने से इनकार
कोरबा में खेत से मिला महिला का शव, गांव में फैली सनसनी
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल

About US

News The Power City – निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचारों का स्रोत। राजनीति, खेल, व्यापार, मनोरंजन और समाज से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़े रहें।”

Important Page

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer
  • Privacy Policy

Contact Us

ARJUN MUKHERJEE

Editor-in-Chief

Mobile – 98279 84900
Email – newsthepowercity5@gmail.com
Address – Press Complex, TP Nagar, Korba C.G. 495677

Develop By : Nimble Technology

© News The Power City
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?