News The Power City
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Font ResizerAa
News The Power CityNews The Power City
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
News The Power City > Blog > छत्तीसगढ़ > स्कूटी सवार बदमाशों का आतंक, शराब के लिए पैसे न देने पर बुजुर्ग पर चाकू से हमला
छत्तीसगढ़

स्कूटी सवार बदमाशों का आतंक, शराब के लिए पैसे न देने पर बुजुर्ग पर चाकू से हमला

Last updated: August 31, 2025 8:03 pm
Arjun Mukherjee
Published: August 31, 2025
Share
SHARE

 दुर्ग। जिले में लगातार बढ़ते अपराधों के बीच चाकूबाजों के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं। भिलाई में एक बार फिर चाकूबाजी और लूट की घटनाएं सामने आने लगी हैं। बीते शुक्रवार को चाकूबाजी की घटना हुई। इस वारदात का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जो तेजी से वायरल हो रहा है। यह घटना साफ तौर पर दिखाती है कि दुर्ग में बदमाशों के भीतर कानून का खौफ कम होता जा रहा है।

दरअसल, पूरा मामला दुर्ग के छावनी थाना क्षेत्र के 18 नंबर रोड पर चाकूबाजी की एक घटना में बुजुर्ग बुरी तरह घायल हो गया। शुक्रवार 29 अगस्त की सुबह करीब 4:30 बजे एक बुजुर्ग व्यक्ति सूरज सिंह अपने घर से साइकिल पर निकले थे। इसी दौरान स्कूटी पर सवार दो अज्ञात युवक वहां पहुंचे और शराब पीने के लिए उनसे पैसे की मांग करने लगे। जब बुजुर्ग सूरज सिंह ने पैसे देने से इनकार कर दिया, तभी एक युवक ने स्कूटी से उतरकर उनके ऊपर धारदार चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। वहीं इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।

बुजुर्ग सूरज सिंह रोज की तरह अपनी साइकिल से घूमने निकले थे, तभी वे भिलाई के 18 नंबर रोड पर पहुंचे ही थे कि दो स्कूटी सवार युवकों ने पहले तो सूरज सिंह को रोका फिर उनसे गाली-गलौज करने लगे और फिर शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर युवकों ने बुजुर्ग सूरज सिंह पर चाकू से हमला कर दिया। किसी तरह बदमाशों के चंगुल से भागकर सूरज सिंह जान बचाकर अपने घर पहुंचे और परिवार की मदद से पुलिस को सूचना दी। वहीं बुजुर्ग को तत्काल निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनका इलाज जारी है। बुजुर्ग को 15 टांके लगे हैं। फिलहाल सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

सीएसपी पुलिस ने बताया कि घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। फुटेज के आधार पर पुलिस आसपास के सभी कैमरों की जांच कर रही है। स्कूटी सवार अज्ञात आरोपियों की तलाश में पुलिस की टीम लगातार छापेमारी कर रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


Relationships Are Disgraced : बलरामपुर में 14 वर्षीय भतीजी से फूफा ने किया दुष्कर्म; पुलिस ने किया गिरफ्तार


Health Education: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल, 9 नए नर्सिंग कॉलेजों का निर्माण होगा


छत्तीसगढ़ ब्रेकिंग: सुरक्षाबलों की बड़ी कामयाबी, मुठभेड़ में 4 कुख्यात नक्सली ढेर


ब्रेकिंग न्यूज़ | सख्त शर्तों के साथ बजट सत्र में शामिल होंगे पूर्व मंत्री Kawasi Lakhma


Non-standard medicines: छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य मंत्री का बयान: अमानक दवाइयों के मामले में सख्त कार्रवाई होगी

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में धान खरीदी समाप्त होते ही किसानों को हुआ भुगतान, एक साल में 52 हजार करोड़ से अधिक की राशि खातों में पहुंची

Arjun Mukherjee
February 8, 2025
नेशनल हेराल्ड केस: रायपुर में गरजे भूपेश, कहा – ‘कांग्रेसियों को बदनाम करने की साजिश’
RRB ALP Recruitment 2026 : रेलवे भर्ती का बड़ा धमाका तकनीकी युवाओं के लिए 11 हजार से ज्यादा सरकारी नौकरियां
कोरबा में भाजपा नेता अक्षय गर्ग की धारदार हथियार से हत्या, इलाके में फैली सनसनी
CG NEWS : तीन दिन से लापता युवक का शव नदी में मिला, पलटन घाट पर लावारिस बुलेट से मचा हड़कंप
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल

About US

News The Power City – निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचारों का स्रोत। राजनीति, खेल, व्यापार, मनोरंजन और समाज से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़े रहें।”

Important Page

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer
  • Privacy Policy

Contact Us

ARJUN MUKHERJEE

Editor-in-Chief

Mobile – 98279 84900
Email – newsthepowercity5@gmail.com
Address – Press Complex, TP Nagar, Korba C.G. 495677

Develop By : Nimble Technology

© News The Power City
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?