News The Power City
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Font ResizerAa
News The Power CityNews The Power City
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
News The Power City > Blog > छत्तीसगढ़ > छत्तीसगढ़ की बेटी IPS श्वेता चौबे का गौरव: उत्तराखंड CM ने सराहनीय सेवा पदक से नवाजा, “उत्तराखंड की शेरनी” बनी पहचान
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ की बेटी IPS श्वेता चौबे का गौरव: उत्तराखंड CM ने सराहनीय सेवा पदक से नवाजा, “उत्तराखंड की शेरनी” बनी पहचान

Last updated: August 16, 2025 3:29 pm
Arjun Mukherjee
Published: August 16, 2025
Share
SHARE

रायपुर- 79वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर उत्तराखंड सरकार ने राज्य में विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत अधिकारी-कर्मचारियों को विशिष्ट सेवा के लिए सम्मानित किया. इस वर्ष का समारोह छत्तीसगढ़ के लिए ख़ास बन गया, जब छत्तीसगढ़ की बेटी IPS श्वेता चौबे को मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित किया गया. प्रदेश में बादल फटने से मची तबाही वाले क्षेत्र में राहत और बचाव कार्य के लिए विशेष टीम का गठन किया गया था, जिसमें छत्तीसगढ़ मूल की IPS श्वेता चौबे का भी नाम था.

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में पुलिस अधीक्षक रहे राष्ट्रपति पुरस्कार से 2 बार सम्मानित दिवंगत IPS विजय शंकर चौबे, जिन्होंने आगे जाकर छत्तीसगढ़ के DGP पद की कमान संभाली थी, उनकी बेटी हैं IPS श्वेता चौबे. दिवंगत DGP विजय शंकर चौबे छत्तीसगढ़ के सारंगढ़ के मूल निवासी थे, उन्होंने सारा जीवन छत्तीसगढ़ पुलिस में अपनी सेवाएं दी, जिसके चलते श्वेता का बचपन भी दुर्ग समेत छत्तीसगढ़ के कुछ अन्य जिलों में बीता है.

छत्तीसगढ़ में अपना बचपन बीतने के बाद श्वेता ने UKPSC की परीक्षा पास की और बतौर DSP अपनी सेवाएं देने लगीं. बीतते समय के साथ श्वेता को उनके नाम से ज्यादा उनके काम से जाना जाने लगा. विभागीय पदोन्नति के बाद IPS अवार्ड हुआ, जिसके बाद उन्होंने अपने काम के बलबूते कई बड़े कीर्तिमान रचे और उन्हें “उत्तराखंड की शेरनी” के नाम से जाना जाने लगा. उनके विशिष्ट कार्यों के लिए सरकार द्वारा उन्हें सराहा भी गया.

बीते वर्ष ही IPS श्वेता चौबे को उनकी सराहनीय सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित करने की घोषणा की गई थी, जिसके बाद 26 जनवरी 2025 को उन्हें इस सम्मान से पुरस्कृत किया गया. इसी वर्ष उन्हें उत्तराखंड में महिला सुरक्षा के लिए चलाए गए “Operation Pink” के लिए स्कोच अवॉर्ड से सम्मानित किया गया और आज स्वतंत्रता दिवस पर उन्हें उत्तराखंड सरकार ने मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित किया है.

उत्तराखण्ड की शेरनी से नाम से मिली पहचान

IPS श्वेता चौबे लगातार अपनी सेवाओं से अपना और छत्तीसगढ़ का नाम राष्ट्रीय पटल पर स्वर्ण अक्षरों में अंकित कर रहीं है. अपनी कार्यव्यनिष्ठिता के चलते “छत्तीसगढ़ की बेटी” अब “उत्तराखण्ड की शेरनी” के नाम से पहचानी जा रही हैं.

You Might Also Like


फ्लोरामैक्स धोखाधड़ी मामला: 40 हजार महिलाओं के साथ हुई अरबों की ठगी, आयोग ने दिखाया सख्त रुख


Prime Minister’s Public Health Scheme: स्वास्थ्य सेवाओं में क्रांति, आयुष्मान योजना में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल


कोरबा : दहेज प्रताड़ना से तंग आकर नवविवाहिता ने की आत्महत्या, मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप


सीएम साय का दौरा प्रभावित, उड़ान से ठीक पहले हेलीकॉप्टर में आई दिक्कत।


Chhattisgarh Opium Cultivation Case : शासन को लगा रहे थे चूना अफीम छिपाने के लिए मक्के का प्रदर्शन प्लॉट दिखाया, अब नप गए अधिकारी

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
CG Naxalism News
छत्तीसगढ़

CG Naxalism News : सुरक्षाबलों की बड़ी जीत बीजापुर में नक्सली दस्ता तबाह, 5 शव बरामद

Arjun Mukherjee
February 19, 2026
CG NEWS : शादी में ‘हर्ष फायरिंग’ का हाई वोल्टेज वीडियो वायरल’ भाजपा नेत्री मोनिका सिंह पर उठे सवाल
Horoscope : 7 जनवरी 2026 का राशिफल
ईडी की कार्रवाई CBI की जांच के बाद की जा रही है
Assembly Elections 2026 : विधानसभा चुनाव 2026 का ऐलान बंगाल में दो चरण, तमिलनाडु-केरल में एक चरण में मतदान; 4 मई को नतीजे
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल

About US

News The Power City – निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचारों का स्रोत। राजनीति, खेल, व्यापार, मनोरंजन और समाज से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़े रहें।”

Important Page

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer
  • Privacy Policy

Contact Us

ARJUN MUKHERJEE

Editor-in-Chief

Mobile – 98279 84900
Email – newsthepowercity5@gmail.com
Address – Press Complex, TP Nagar, Korba C.G. 495677

Develop By : Nimble Technology

© News The Power City
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?