News The Power City
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Font ResizerAa
News The Power CityNews The Power City
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
News The Power City > Blog > छत्तीसगढ़ > जेल में बंद भाजयुमो नेता को हत्या की धमकी, भाई से 7.95 लाख की वसूली
छत्तीसगढ़

जेल में बंद भाजयुमो नेता को हत्या की धमकी, भाई से 7.95 लाख की वसूली

Last updated: July 24, 2025 3:35 pm
Arjun Mukherjee
Published: July 24, 2025
Share
SHARE

दुर्ग, 24 जुलाई 2025 दुर्ग केंद्रीय जेल में बंद भाजयुमो नेता और साई प्लास्टिक कंपनी के संचालक लोकेश पांडेय को जेल में ही हत्या की धमकी देने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यह धमकी राजनांदगांव जेल में बंद अपराधी रवि विठ्ठल ने दी, जिसने लोकेश के छोटे भाई अभिषेक पांडेय से करीब 7.95 लाख रुपये नकद और डिजिटल माध्यम से वसूल लिए। इसके अलावा आरोपी ने सोने की ज्वेलरी भी धमकाकर हड़प ली।

Contents
  • कोर्ट में भी दी थी धमकी
  • चार आरोपी गिरफ्तार, जेल प्रबंधन पर भी सवाल

पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि रवि विठ्ठल ने जेल में रहते हुए मोबाइल फोन के जरिए पीड़ित को कॉल किया और कहा कि वह जेल में ही लोकेश की हत्या करवा देगा। इससे भयभीत होकर अभिषेक पांडेय ने विशाल उड़िया नामक व्यक्ति को 5 लाख रुपये नकद और 2 लाख 95 हजार रुपये फोनपे के जरिए ट्रांसफर कर दिए।

कोर्ट में भी दी थी धमकी

19 जुलाई 2023 को दुर्ग कोर्ट में पेशी के दौरान आरोपी रवि विठ्ठल ने पीड़ित अभिषेक को अदालत परिसर में ही धमकाते हुए कहा कि वह उसकी मां गुरमीत कौर, भाई परबदीप और साथी विशाल को 5 लाख रुपये नकद दे। इतना ही नहीं, आरोपी ने अपने बेटे के जन्मदिन पर पीड़ित से 2.780 ग्राम का सोने का चेन और 0.850 ग्राम का लॉकेट भी गिफ्ट में मंगवाया, जिसकी कुल कीमत करीब 22,500 रुपये बताई जा रही है।

चार आरोपी गिरफ्तार, जेल प्रबंधन पर भी सवाल

शिकायत पर सुपेला पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी रवि विठ्ठल को प्रोडक्शन वारंट के जरिए राजनांदगांव जेल से भिलाई लाया और गिरफ्तार किया। इस मामले में पहले ही तीन अन्य आरोपियों — महेश्वरी बघेल उर्फ पूजा, गुरमीत कौर और विशाल सोनी को हिरासत में लिया जा चुका है।

अब पुलिस यह भी जांच कर रही है कि आखिर जेल में बंद रवि विठ्ठल को मोबाइल फोन कैसे मिला और क्या जेल स्टाफ की इसमें मिलीभगत थी। यह मामला न केवल जेल सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोलता है, बल्कि यह भी दिखाता है कि कैसे संगठित आपराधिक नेटवर्क जेल के भीतर से भी संचालित किए जा रहे हैं।


Bhilai Steel Plant : सुरक्षा पर बड़ा सवाल PBS-2 में गैस लीक से भड़की आग, कर्मचारियों में दहशत


ब्लास्टिंग के उड़ते पत्थरों से घर क्षतिग्रस्त, बाल-बाल बचे ग्रामीण


Chhattisgarh Naxal operation : बीजापुर में सुरक्षा बलों की बड़ी कार्रवाई, नेशनल पार्क एरिया में 6 नक्सली मारे गए


तेज बारिश के बीच आकाशीय बिजली का कहर: कोरबा में बिजली गिरने से मवेशियों की गई जान


BREAKING: CGMSC घोटाला: हाई कोर्ट का सख्त रुख, अग्रिम जमानत याचिका खारिज

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
छत्तीसगढ़

युवा संसद का आयोजन, डॉ. रमन सिंह अध्यक्ष बने, बच्चों ने निभाई सांसदों की भूमिका

Arjun Mukherjee
January 11, 2026
सुप्रिया सुले, रवि किशन, निशिकांत दुबे को मिला प्रतिष्ठित सम्मान
Hindu Nav Varsh: चैत्र नवरात्रि से क्यों होती है हिंदू नववर्ष की शुरुआत? जानिए धार्मिक महत्व…
आतंकियों के कब्जे से भारी मात्रा में गोला-बारूद और हथियार बरामद
बालको नगर में 440 पेड़ों की कटाई: बालको की विकास परियोजना बनी पर्यावरण के लिए खतरा:- मो. न्याज नूर आरबी
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल

About US

News The Power City – निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचारों का स्रोत। राजनीति, खेल, व्यापार, मनोरंजन और समाज से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़े रहें।”

Important Page

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer
  • Privacy Policy

Contact Us

ARJUN MUKHERJEE

Editor-in-Chief

Mobile – 98279 84900
Email – newsthepowercity5@gmail.com
Address – Press Complex, TP Nagar, Korba C.G. 495677

Develop By : Nimble Technology

© News The Power City
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?