News The Power City
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Font ResizerAa
News The Power CityNews The Power City
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
News The Power City > Blog > देश > पहलगाम में 26 लोगों की हत्या के बाद आतंकियों ने हवाई फायर कर मनाया जश्न, चश्मदीद का बड़ा खुलासा
देश

पहलगाम में 26 लोगों की हत्या के बाद आतंकियों ने हवाई फायर कर मनाया जश्न, चश्मदीद का बड़ा खुलासा

Last updated: July 16, 2025 12:23 pm
Arjun Mukherjee
Published: July 16, 2025
Share
SHARE

नई दिल्ली : पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले में 26 निर्दोष नागरिकों की हत्या के चश्मदीद ने जांच एजेंसियों के सामने चौंकाने वाले बयान दिए हैं। सूत्रों के अनुसार, इस प्रमुख गवाह ने राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) को बताया कि हमले के बाद तीन पाकिस्तानी आतंकियों ने जश्न में चार राउंड हवाई फायरिंग की थी। NIA ने जम्मू-कश्मीर पुलिस और केंद्रीय खुफिया एजेंसियों की मदद से इस स्थानीय व्यक्ति का पता लगाया, जिसे अब “स्टार प्रोटेक्टेड विटनेस” का दर्जा दिया गया है। हमले के कुछ ही मिनटों बाद वह आतंकियों से आमना-सामना कर बैठा।

16 July Horoscope : इस राशि के जातक व्यर्थ की चीजों पर कर सकते हैं खर्च, पार्टनर पर दें ध्यान, जानिए अपना राशिफल…

एक रिपोर्ट में जांच अधिकारी के हवाले से कहा, “गवाह ने बताया कि आतंकियों ने उसे रोका और कलमा पढ़ने को कहा। जब उसने स्थानीय कश्मीरी लहजे में पढ़ना शुरू किया तो उन्होंने उसे छोड़ दिया और तुरंत चार राउंड हवा में फायर किए।” गवाह के बयान के आधार पर घटनास्थल से चार खाली कारतूस बरामद किए गए हैं, जो उस जश्न के फायरिंग से जुड़े हैं।

इसके अलावा, गवाह ने यह भी बताया कि उसने स्थानीय आरोपी परवेज अहमद जोठार और बशीर अहमद को एक पहाड़ी के पास खड़ा देखा, जहां वे आतंकियों का सामान संभाले हुए थे। बाद में आतंकी वही सामान लेकर वहां से निकल गए।

हमले की योजना कैसे बनी?

पिछले महीने NIA ने परवेज और बशीर को आतंकियों को शरण देने और सहयोग करने के आरोप में गिरफ्तार किया था। जांच में सामने आया कि 21 अप्रैल को दोपहर 3:30 बजे तीनों पाकिस्तानी आतंकी परवेज के घर आए थे। उन्होंने चार घंटे तक इलाके की सुरक्षा व्यवस्था, पर्यटक स्थलों, मार्गों और समयसारिणी की जानकारी ली। जाते समय उन्होंने परवेज की पत्नी से मसाले और चावल पैक करवाए और 500 के पांच नोट दिए। इसके बाद वे बशीर से मिले और उन्हें 22 अप्रैल को दोपहर 12:30 बजे वहां पहुंचने को कहा।

सूत्रों का कहना है कि इस हमले में शामिल एक आतंकी की पहचान सुलेमान शाह के रूप में की गई है, जो पिछले साल एक सुरंग परियोजना में काम कर रहे 7 कर्मचारियों की हत्या में भी शामिल था। NIA अब इस हमले के पीछे के संपूर्ण नेटवर्क, स्थानीय मददगारों और पाकिस्तानी आतंकी संगठनों के कनेक्शन को लेकर विस्तृत जांच कर रही है। सूत्रों के अनुसार, लश्कर-ए-तैयबा से जुड़ाव की पुष्टि पहले ही हो चुकी है।

You Might Also Like


स्वतंत्रता दिवस समारोह में पहली बार अग्निवीर बैंड, ऑपरेशन सिंदूर का लोगो इन्विटेशन कार्ड पर


PM मोदी का मोटापे के खिलाफ कैंपेन:10 प्रमुख हस्तियों को नॉमिनेट किया


तीन साल में 38 विदेश यात्राएं, ₹258 करोड़ का खर्च, अमेरिका दौरे पर ₹23.89 करोड़ खर्च


‘भारत और चीन मिलकर कर सकते हैं ये काम’, जापान में पीएम मोदी के संदेश से ट्रंप को लगेगी मिर्ची


तमिलनाडु बस हादसा: सिवगंगा में दो सरकारी बसों की भिड़ंत, 11 यात्रियों की मौत 40 से अधिक लोग घायल

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
CG Road Accident
छत्तीसगढ़

CG Road Accident : ‘खूनी सफर’ ,37 घायलों के बीच 2 ग्रामीणों की मौत; पुलिस ने शुरू की घेराबंदी

Arjun Mukherjee
April 7, 2026
Raipur Police Commissionerate : एसएसपी लाल उमेद सिंह को मिल सकती है महत्वपूर्ण प्रशासनिक जिम्मेदारी
रायपुर में 150 लोगों के दस्तावेज नहीं मिले दुरुस्त… बांग्लादेशी, रोहिंग्या होने की आशंका
CG Breaking News : बीजापुर में नक्सलियों की बड़ी वारदात, सड़क निर्माण ठेकेदार इम्तियाज़ अली का अपहरण के बाद हत्या, इलाके में दहशत
कोरबा में नाबालिग से 10 माह तक दुष्कर्म, आरोपी की धमकी से सहमी पीड़िता, SP ऑफिस पहुंची पीड़िता, परिवार ने मांगी सुरक्षा और न्याय
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल

About US

News The Power City – निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचारों का स्रोत। राजनीति, खेल, व्यापार, मनोरंजन और समाज से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़े रहें।”

Important Page

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer
  • Privacy Policy

Contact Us

ARJUN MUKHERJEE

Editor-in-Chief

Mobile – 98279 84900
Email – newsthepowercity5@gmail.com
Address – Press Complex, TP Nagar, Korba C.G. 495677

Develop By : Nimble Technology

© News The Power City
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?