News The Power City
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Font ResizerAa
News The Power CityNews The Power City
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
News The Power City > Blog > छत्तीसगढ़ > आज से शुरू होगा छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र, पहले दिन ही जोरदार हंगामे की तैयारी
छत्तीसगढ़

आज से शुरू होगा छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र, पहले दिन ही जोरदार हंगामे की तैयारी

Last updated: July 14, 2025 1:14 pm
Arjun Mukherjee
Published: July 14, 2025
Share
SHARE

रायपुर : छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र आज से शुरू होने जा रहा है. 14 से 18 जुलाई तक चलने वाले सत्र में हंगामा होने के आसार है. इस सत्र के लिए 996 सवाल लगाए गए हैं. सत्ता रूढ़ भाजपा और विपक्षी दल कांग्रेस ने बीती रात अपने-अपने विधायकों के साथ बैठक कर कमर कस ली है. सुबह 11 बजे सदन की कार्यवाही शुरू होगी. सत्र के पहले दिन खाद, बिजली के दाम, शराब घोटाला, डीएपी खाद, कानून व्यवस्था समेत कई मुद्दों पर हंगामा हो सकता है.

Contents
सरकार को घेरने कांग्रेस ने बनाई रणनीतिभाजपा की भी तैयारी पूरीहंगामेदार हो सकता है पहला दिन

सरकार को घेरने कांग्रेस ने बनाई रणनीति

सत्र में सत्ताधारी भाजपा को घेरने के लिए कांग्रेस विधायक हावी होंगे. कांग्रेस की बैठक में उर्वरकों की कमी और ‘‘बिगड़ती’’ कानून-व्यवस्था के मुद्दे को लेकर पक्ष को घेर सकती है. बीती रात कांग्रेस मुख्यालय (राजीव भवन) में बैठक विधायकों ने मानसून सत्र को लेकर अहम बैठक की. इस दौरान सरकार को विभिन्न मुद्दों पर घेरने के लिए रणनीती तैयारी की गई.

भाजपा की भी तैयारी पूरी

रविवार रात भाजपा ने अपने विधायकों के साथ बैठक की बैठक में प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय सहित सभी प्रमुख नेता मौजूद रहे. मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में विधायकों को सत्र के दौरान शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करने और विभागीय मंत्रियों को पूरी तैयारी के साथ आने के निर्देश दिए गए। वहीं विपक्ष के सवालों का जवाब देने के लिए रणनीति बनाई गई.

हंगामेदार हो सकता है पहला दिन

90 सीटों वाली छत्तीसगढ़ विधानसभा में वर्तमान में भाजपा के 54, कांग्रेस के 35 और गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के एक विधायक शामिल है. मानसून सत्र में 5 बैठकें होंगी, जिसके लिए विधायकों ने 996 सवाल लगाए हैं. विधानसभा में विपक्ष के साथ सत्ता पक्ष के विधायकों के भी तीखे तेवर देखने को मिल सकते हैं. चूंकि राज्य सरकार को करीब डेढ़ साल हो गए हैं, इसलिए माना जा रहा है कि इस बार भाजपा सरकार में हुई गड़बड़ियों के सवाल को प्रमुखता से उठाया जाएगा.

किसानों को खाद बीज की समस्या, कानून व्यवस्था, युक्तियुक्त करण, कानून व्यवस्था, पेड़ की कटाई, अवैध रेत और अवैध शराब सहित अन्य मुद्दों को लेकर सवाल लगे हैं. इसके साथ भारत माला परियोजना में हुए भ्रष्टाचार पर इस बार भी सदन गरमा सकता है. ऐसे में सदन के अंदर गहमागहमी देखने को मिलेगी.

You Might Also Like


CG NEWS : अमित शाह करेंगे नेशनल फॉरेंसिक साइंस यूनिवर्सिटी का भूमिपूजन


CG Train Update : 23 जुलाई को रायपुर-बिलासपुर मेमू पैसेंजर रहेगी रद्द, रेलवे ने जारी किया अलर्ट


आरक्षक भर्ती का अवसर: आवेदन की अंतिम तिथि 27 अगस्त, परीक्षा 14 सितंबर को


Dental College Mess : खराब और बदबूदार बेसन से बनाए जा रहे थे भजिए, छात्रों ने किया विरोध


CG NEWS : चेंबर ऑफ कॉमर्स ने जीएसटी सुधार का किया स्वागत, मुख्यमंत्री से मिलकर जताया आभार

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
छत्तीसगढ़

कोरबा: गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड ने ड्यूटी ना लगाने पर डिस्ट्रिक्ट मैनेजर को किडनैप कर बेरहमी से पीटा, आरोपी गिरफ्तार

Arjun Mukherjee
February 21, 2025
CG NEWS : ‘हर-हर महादेव’ बोलकर युवक ने एनीकट से लगाई छलांग
MCD Action : दिल्ली में आधी रात पुलिस-MCD टीम पर पथराव, अवैध निर्माण हटाने के दौरान मचा बवाल
CG NEWS : खेलते मासूम पर कुत्ते का कहर! 4 साल के बच्चे पर हमला, शरीर पर 17 गहरे जख्म
सुप्रीम कोर्ट के बाहर बवाल: आवारा कुत्तों पर प्रतिबंध के खिलाफ प्रदर्शन करने पहुंचे डॉग लवर की वकील ने की पिटाई
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल

About US

News The Power City – निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचारों का स्रोत। राजनीति, खेल, व्यापार, मनोरंजन और समाज से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़े रहें।”

Important Page

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer
  • Privacy Policy

Contact Us

ARJUN MUKHERJEE

Editor-in-Chief

Mobile – 98279 84900
Email – newsthepowercity5@gmail.com
Address – Press Complex, TP Nagar, Korba C.G. 495677

Develop By : Nimble Technology

© News The Power City
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?