कोरबा। जिले में लगातार हो रही तेज बारिश ने आम जनजीवन को पूरी तरह प्रभावित कर दिया है। पिछले कई घंटों से हो रही मूसलधार बारिश की वजह से सड़कों पर भारी जलभराव हो गया है, जिससे लोगों को आने-जाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
बारिश की तबाही का आलम यह है कि पाली ब्लॉक के टाले नाले पर बना पुलिया तेज बहाव में पूरी तरह बह गया। पुलिया बहने से आसपास के कई गांवों का मुख्य मार्ग से संपर्क पूरी तरह कट गया है। ग्रामीणों को आवश्यक कामों के लिए भी जोखिम उठाकर वैकल्पिक रास्तों से आवाजाही करनी पड़ रही है।
प्रशासन की ओर से मौके पर निगरानी रखी जा रही है। अधिकारियों ने कहा है कि हालात सामान्य होते ही पुलिया की मरम्मत का काम शुरू किया जाएगा। वहीं, जिले के लोगों से अपील की गई है कि वे अनावश्यक रूप से नालों और जलमग्न इलाकों की ओर न जाएं और पूरी सतर्कता बरतें।
“75 साल में शॉल ओढ़कर किनारे हो जाना चाहिए” – संघ प्रमुख की टिप्पणी पर सियासी बवाल

