News The Power City
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Font ResizerAa
News The Power CityNews The Power City
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
News The Power City > Blog > छत्तीसगढ़ > डी ए वी स्कूल ,बिलासपुर ,छत्तीसगढ़ द्वारा फिट इंडिया साइकिल रैली का भव्य आयोजन
छत्तीसगढ़

डी ए वी स्कूल ,बिलासपुर ,छत्तीसगढ़ द्वारा फिट इंडिया साइकिल रैली का भव्य आयोजन

Last updated: June 1, 2025 7:46 pm
Arjun Mukherjee
Published: June 1, 2025
Share
SHARE

खेल एवं युवा मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा आरंभ किए गए ‘फिट इंडिया साइकिल रैली’ के अंतर्गत दिनांक 1 जून 2025, रविवार को डीएवी पब्लिक स्कूल बिलासपुर छत्तीसगढ़ द्वारा प्रातः 6:30 बजे साइकिल रैली का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ जिला शिक्षा अधिकारी श्री अनिल तिवारी एवं डीएवी स्कूल के प्रधानाचार्य के. पार्थीपन द्वारा किया गया । रैली के प्रारंभ में डीएवी स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा बैंड के माध्यम से प्रस्तुत देशभक्ति धुन ने सभी के हृदय में रैली के प्रति जोश और उत्साह को चरम सीमा पर पहुंचा दिया। तत्पश्चात कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री अनिल तिवारी जी के द्वारा ‘फिट इंडिया’के तत्वावधान में शपथ ग्रहण कराया गया।इस साइकिल रैली में लगभग 300 से अधिक लोगों की भागीदारी रही जिसमें छात्र-छात्राएं, अभिभावकगण ,शिक्षक शिक्षिकाएं , पुलिसकर्मी एवं एसईसीएल अधिकारीगण ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। इस रैली का आरंभ डीएवी स्कूल प्रांगण से हुआ तथा वसंत विहार परिसर व सीपत रोड़ से भ्रमण करते हुए स्कूल प्रांगण में सम्पन्न हुआ।

डीएवी स्कूल,बिलासपुर के प्रधानाचार्य के. पार्थीपन ने फिटनेस की अनिवार्यता को जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हुए यह संदेश दिया कि सरकार द्वारा चलाए गए इस साइकिल रैली अभियान के उद्देश्य को सभी लोगों को अपनाना चाहिए तथा साइकिल को अपनी दिनचर्या में अवश्य शामिल करना चाहिए ।यह न केवल स्वास्थवर्धन में सहयोगी है बल्कि धरती पर बढ़ते हुए प्रदूषण से भी मुक्ति दिलाने में अहम् भूमिका प्रस्तुत करता है। साइकिल रैली के अंत में डीएवी स्कूल के प्रधानाचार्य ने बताया कि भारत के लगभग 27 राज्यों के 920 डीएवी स्कूल के एक लाख से भी अधिक विद्यार्थियों ने मंत्रालय द्वारा आयोजित इस साइकिल रैली में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया ।

उन्होंने यह भी बताया कि डीएवी दिल्ली प्रबंधन समिति द्वारा प्रतिवर्ष खेलकूद का आयोजन किया जाता है जिसमें विभिन्न डीएवी स्कूल के लाखों बच्चे बढ़ चढ़कर अपनी भागीदारी प्रस्तुत करते हैं। डीएवी प्रबंधन समिति अध्यक्षा ‘पद्मश्री’ डॉक्टर पूनम सूरी द्वारा हर वर्ष खेलकूद के आयोजन के माध्यम से बच्चों में छिपी प्रतिभा व क्षमता को पहचान कर उन्हें खेल में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने हेतु अवसर दिया जाता है । उनके इसी प्रयास के परिणामस्वरूप डीएवी स्कूल से विभिन्न राष्ट्रीय अंतर्राष्ट्रीय ख्यातिप्राप्त खिलाड़ी नीरज चोपड़ा,

मनु भाकर, महेंद्र सिंह धोनी, कपिल देव, युवराज सिंह, आदि विभिन्न प्रतिभाएं आज भारतवर्ष का मस्तक गर्व से ऊंचा करने में अग्रणी हैं। डीएवी स्कूल के विद्यार्थियों की प्रतिभा व क्षमता को निखारने में डीएवी प्रबंधन समिति का महत्वपूर्ण योगदान है। डीएवी समिति द्वारा समय-समय पर खिलाड़ियों को अवार्ड व छात्रवृत्ति प्रदान कर उनका मनोबल व उत्साहवर्धन किया जाता है और उनकी प्रगति में अपनी अहम् भूमिका प्रस्तुत की जाती है। साथ ही एसईसीएल प्रबंधन समिति द्वारा भी खिलाड़ियों के उत्साहवर्धन हेतु पुरस्कृत किया जाता है। डीएवी स्कूल के प्रधानाचार्य के. पार्थीपन का जीवन फिटनेस का प्रत्यक्ष प्रमाण है। खेलकूद व साइकिल चलाना उनकी दिनचर्या का अहम् हिस्सा है। अपने इसी गुण के कारण वह अपने विद्यार्थियों के बीच ना केवल लोकप्रिय हैं बल्कि आदर्श भी हैं।

You Might Also Like


यूपीआई पेमेंट दिखाकर ठगी: कोरबा में कपड़ा व्यापारी से 5 हजार की धोखाधड़ी, आरोपी फरार


NEET UG’ फीस रिफंड प्रक्रिया में राहत, छात्रों को मिला और समय


CM Vishnu Deo Sai : मंत्रालय में साय मंत्रिमंडल की मीटिंग शुरू, इन 5 बड़े प्रस्तावों पर टिकी हैं सबकी नजरें


CG NEWS : दोस्त की धोखाधड़ी से परेशान युवक ने की आत्महत्या की कोशिश


Gangrel Madai: निसंतान महिलाओं ने मां अंगारमोती के दरबार में मांगी संतान की मन्नत

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
Trump Admin Iran War 2026
International

Trump Admin Iran War 2026 : जॉन फेलन ‘आउट’, ईरान के साथ युद्धविराम के दौरान अमेरिकी नौसेना नेतृत्व में बड़ा फेरबदल

Arjun Mukherjee
April 23, 2026
हाईवे हादसा: ट्रक से टकराई कार, 6 युवकों की दर्दनाक मौत — MP से ओडिशा जा रहे थे, रॉन्ग साइड घुसने से हुआ टक्कर
अब टिकट बुक करना होगा आसान, IRCTC की नई वेबसाइट में कई स्मार्ट फीचर्स; यात्रियों को मिलेगा बेहतर अनुभव
Constable Recruitment Result : छत्तीसगढ़ पुलिस कांस्टेबल भर्ती परिणाम जारी…! बस्तर के 1592 युवा हुए चयनित…
25 May 2026 Horoscope : धनु राशि वालों को कोर्ट-कचहरी के मामलों में मिलेगी सफलता, जानिए सभी 12 जातकों का हाल
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल

About US

News The Power City – निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचारों का स्रोत। राजनीति, खेल, व्यापार, मनोरंजन और समाज से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़े रहें।”

Important Page

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer
  • Privacy Policy

Contact Us

ARJUN MUKHERJEE

Editor-in-Chief

Mobile – 98279 84900
Email – newsthepowercity5@gmail.com
Address – Press Complex, TP Nagar, Korba C.G. 495677

Develop By : Nimble Technology

© News The Power City
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?