News The Power City
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Font ResizerAa
News The Power CityNews The Power City
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
News The Power City > Blog > देश > 1 जून से लागू 6 बड़े बदलाव: कॉमर्शियल गैस सिलेंडर ₹25.50 सस्ता, एफडी की ब्याज दरों में कटौती
देश

1 जून से लागू 6 बड़े बदलाव: कॉमर्शियल गैस सिलेंडर ₹25.50 सस्ता, एफडी की ब्याज दरों में कटौती

Last updated: June 1, 2025 1:33 pm
Arjun Mukherjee
Published: June 1, 2025
Share
SHARE

नई दिल्ली।’ नया महीना यानी जून अपने साथ कई बदलाव लेकर आया है। आज 19 किलोग्राम वाला कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 25.50 रुपए तक की कटौती की गई है। इसके अलावा एविएशन टर्बाइन फ्यूल (ATF) की कीमत भी 2391.27 रुपए तक कम हो गई है। इससे हवाई सफर सस्ता हो सकता है।

सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक ने FD पर मिलने वाले ब्याज में 0.20% तक की कटौती की है। सामान्य नागरिकों को अब एफडी पर 4% से लेकर 8.4% तक का ब्याज मिलेगा। इसके अलावा इस महीने से कर्मचारियों को ATM और UPI से सीधे PF का पैसा निकालने की सुविधा मिल सकती है।

जून महीने में होने वाले 6 बदलाव…

1. 19 किलोग्राम वाला सिलेंडर सस्ता हुआ तेल कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाले कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत दिल्ली में 24 रुपए कम कर दी है। इसके बाद यहां कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत अब 1723.50 रुपए हो गई है।

हालांकि, 14.2 KG वाले घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। दिल्ली में यह 853 रुपए और मुंबई में 852.50 रुपए का मिल रहा है।

CG CRIME : रेलवे अफसर की दरिंदगी: पार्टी के नाम पर नर्स को बुलाया घर, फिर किया दुष्कर्म

2. FD की ब्याज दरों में बदलाव सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक 1 जून 2025 से अपने FD पर ब्याज दरों में कटौती कर दी है। सामान्य नागरिकों को अब एफडी पर 4% से 8.4% तक का ब्याज मिलेगा। वहीं वरिष्ठ नागरिकों को अब एफडी पर 4.40% से 8.80% तक का ब्याज मिलेगा।

3. म्यूचुअल फंड में नया कट-ऑफ टाइम SEBI ने ओवरनाइट म्यूचुअल फंड स्कीम्स के लिए नया कट-ऑफ टाइम लागू किया है। अब ऑफलाइन ट्रांजैक्शन के लिए समय 3 PM और ऑनलाइन के लिए 7 PM होगा। इसके बाद किए गए ऑर्डर अगले वर्किंग डे पर माने जाएंगे। इसका फायदा यह होगा कि निवेशकों के पास उस दिन की नेट असेट्स वैल्यू (NAV) पाने के लिए ज्यादा समय होगा।

4. ATM और UPI से निकाल सकेंगे PF का पैसा केंद्र सरकार कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) जून में बड़े बदलाव की तैयारी में है। रिपोर्ट्स के अनुसार EPFO 3.0 के मसौदे के अनुसार कर्मचारियों को जल्द ही ATM और UPI से सीधे PF का पैसा निकालने की सुविधा मिल सकती है।

EPFO 3.0 के तहत, PF खाताधारकों को विड्रॉल कार्ड मुहैया कराए जाएंगे। यह पूरी तरह से बैंक ATM कार्ड की तरह होगा। नई सुविधा के तहत एक तयशुदा रकम ही निकाली जा सकेगी। इससे ये होगा कि कर्मचारी इमरजेंसी के लिए पैसे तो निकाल सकेगा, लेकिन रिटायरमेंट के बाद भी पर्याप्त राशि अकाउंट में सुनिश्चित रहेगी।

5. UPI ट्रांजैक्शन में अब दिखेगा असली रिसीवर का नाम NPCI ने नया नियम लागू किया है जिसके तहत UPI पेमेंट करते वक्त यूज़र को सिर्फ अल्टीमेट बेनिफिशियरी यानी असली रिसीवर का बैंकिंग नाम ही दिखेगा। QR कोड या एडिट किए गए नाम अब नहीं दिखेंगे। ये नियम 30 जून तक सभी UPI ऐप्स को लागू करने होंगे।

6. एविएशन टर्बाइन फ्यूल की कीमतों में कटौती ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने एविएशन टर्बाइन फ्यूल (ATF) की कीमतों में कटौती की है। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार दिल्ली में ATF की कीमत 2414.25 रुपए कम होकर 83,072.55 रुपए प्रति किलोलीटर हो गई है। कीमतों में इस कटौती से हवाई सफर सस्ता हो सकता है।

You Might Also Like


Ranya Rao: रिमांड पर जाएगी रान्या या मिलेगी जमानत


CG News : नकली पुलिस बनकर कर रहे थे वारदात, जांच में सामने आई गिरोह की साजिश


Sex Scandal : अमेरिका के सबसे बड़े सेक्स स्कैंडल से उठा पर्दा! एपस्टीन केस की फाइलें होंगी सार्वजनिक, सत्ता और कारोबार जगत में मच सकता है भूचाल


राहुल की नागरिकता पर केंद्र की चुप्पी, हाईकोर्ट ने सबूत न होने पर बंद किया मामला


Cough Syrup: कोल्ड्रिफ सिरप केस, ड्रग विभाग के अधिकारियों के घरों पर भी रेड

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
देश

CJI : CJI गवई पर कोर्ट में जूता फेंकने की कोशिश, आरोपी वकील हिरासत में

Arjun Mukherjee
October 6, 2025
12 May Horoscope : इस राशि के जातकों के प्रेम संबंधों में आएगी मधुरता, जानिए कैसा रहेगा आज का दिन …
आज CM Sai’ कैबिनेट की अहम बैठक, कई बड़े फैसलों पर लग सकती है मुहर
Chhattisgarh Crime News : सनकी पिता का मासूम बेटी पर कहर, खुद को भी किया घायल, मेकाहारा में चल रहा इलाज
21 April Horoscope : इस राशि के जातकों को कार्य में आ सकती हैं रुकावटें, जानिए आज कैसा रहेगा आपका दिन …
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल

About US

News The Power City – निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचारों का स्रोत। राजनीति, खेल, व्यापार, मनोरंजन और समाज से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़े रहें।”

Important Page

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer
  • Privacy Policy

Contact Us

ARJUN MUKHERJEE

Editor-in-Chief

Mobile – 98279 84900
Email – newsthepowercity5@gmail.com
Address – Press Complex, TP Nagar, Korba C.G. 495677

Develop By : Nimble Technology

© News The Power City
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?