सरगुजा। नेशनल हाइव 43 पर लमगांव पुल के पास आज सुबह करीबन 10 बजे डीजल टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया. टैंकर पलटते ही उसमें आग लग गई, जिसकी लपटें कई किलोमीटर दूर तक दिखाई पड़ रही थी.
जानकारी के अनुसार, डीजल टैंकर अंबिकापुर से पत्थलगांव की ओर की जा रहा था. टैंकर में आग लगने के घंटों बाद भी न तो पुलिस मौके पर पहुंची थी, और न की फायर ब्रिगेड.
मौसम ने बदला मिजाज, मछली पकड़ने गए दो भाइयों पर टूटा बिजली का कहर
हादसे की वजह से सड़क पर जाम लग गया. सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई. वहीं कुछ राहगीर खतरे के बीच टैंकर के बगल से होते हुए आना-जाना कर रहे हैं.

