News The Power City
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Font ResizerAa
News The Power CityNews The Power City
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
News The Power City > Blog > छत्तीसगढ़ > अंतर्राज्यीय बाइक चोर गैंग गिरफ्तार, 10 चोरी की दोपहिया वाहन बरामद
छत्तीसगढ़

अंतर्राज्यीय बाइक चोर गैंग गिरफ्तार, 10 चोरी की दोपहिया वाहन बरामद

Last updated: May 22, 2025 2:04 pm
Arjun Mukherjee
Published: May 22, 2025
Share
SHARE

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में लगातार हो रही दोपहिया वाहन चोरी की घटनाओं को पुलिस ने गंभीरता से लेते हुए विशेष अभियान चलाया. इसमें साइबर सेल और थाना गौरेला की संयुक्त टीम ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए अंतर्राज्यीय बाइक चोर गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है, जिनके कब्जे से 10 चोरी के दोपहिया वाहन बरामद किए गए हैं.

मध्यप्रदेश के उमरिया जिले के थाना नौरोजाबाद स्थित वार्ड क्रमांक 14-15 कुदारी के निवासी सूरज चौधरी पिता कमला प्रसाद चौधरी और सोनू यादव पिता दादूराम यादव को गिरफ्तार किया. पूछताछ में दोनों ने गिरोह के नौरोजाबाद के वार्ड 9 निवासी मुख्य सरगना मोहम्मद शाहिद उर्फ शाकिर पिता मोहम्मद रहीस का नाम बताया. मुख्य आरोपी गिरफ्तारी की सूचना मिलते ही फरार हो गया था.

तीनों आरोपी गौरेला के मड़ना क्षेत्र में किराए के मकान में रहकर वारदातों को अंजाम दे रहे थे. ये रेलवे स्टेशन, मंगली बाजार, बस स्टैंड जैसे स्थानों पर खड़े दोपहिया वाहनों को टारगेट करते थे. मास्टर चाबी को मॉडिफाई कर वाहन लॉक खोलने की तकनीक के जरिए चोरी करते थे, जिसके बाद फर्जी दस्तावेजों के साथ वाहनों को सस्ते दामों में बेच दिया जाता था.

20 May Horoscope : इस राशि के नौकरीपेशा लोगों को मिल सकती है नई जिम्मेदारी, जानिए कैसा रहेगा आज का दिन …

आरोपियों के कब्जे से कुल 10 दोपहिया वाहन बरामद किए गए, जिनमें चार हीरो एचएफ डीलक्स, 2 हीरो स्प्लेंडर, 2 होंडा साइन, एक टीवीएस अपाचे और एक टीवीएस विक्टर शामिल है.

बरामद वाहनों में से 6 वाहन थाना गौरेला में दर्ज चोरी के अपराधों से संबंधित हैं, जबकि 4 अतिरिक्त दोपहिया वाहन भी बरामद किए गए हैं, जिनके मॉडल, रंग, चेसिस नंबर आदि की जानकारी आसपास के सभी थानों के साथ साझा की जा रही है, ताकि उनके मालिकों का पता लगाया जा सके और चोरी के अन्य मामलों से उनकी कड़ियाँ जोड़ी जा सकें.

इस कार्रवाई को अंजाम देने उप निरीक्षक साइबर सेल प्रभारी सुरेश ध्रुव के नेतृत्व में साइबर सेल के आरक्षक हर्ष गहरवार, राजेश शर्मा, सुरेंद्र विश्वकर्मा और गौरेला थाना से सहायक उप निरीक्षक अशोक सोनवानी, प्रधान आरक्षक देव नारायण राठौर और जगदीश नामदेव का सहयोग रहा.

You Might Also Like


छत्तीसगढ़: रजिस्ट्री प्रक्रिया में बड़ा बदलाव, अब पूरी तरह पेपरलेस हुई व्यवस्था – शुरू हुआ ‘माय डीड’ सिस्टम


भूपेश बघेल ने रायपुर सेंट्रल जेल में की कवासी लखमा से मुलाकात, केंद्र और राज्य सरकार पर साधा निशाना


चार फरवरी को दौड़ेगी विशाखापत्तनम-गोरखपुर कुंभ मेला स्पेशल ट्रेन


KORBA NEWS: नाबालिग के साथ युवक ने किया दुष्कर्म, बजरंग दल ने लव जिहाद का आरोप लगाया


रायपुर कोर्ट का फैसला: अमित बघेल 16 जनवरी तक न्यायिक हिरासत में रहेंगे

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
Air Force Wing Commander Suicide
छत्तीसगढ़

Air Force Wing Commander Suicide : विधायक कॉलोनी के घर में विंग कमांडर का सुसाइड, हरियाणा के रहने वाले थे विपुल यादव

Arjun Mukherjee
March 11, 2026
कुम्हारी कपसदा में एटीएम लूट, 14.60 लाख रुपये उड़े; पुलिस ने छानबीन शुरू की
Police Aarakshak Par Fir Darj : कोरबा की घटना ट्रैफिक पुलिस कर्मी पर यौन शोषण का आरोप
‘सुशासन तिहार’ में लापरवाही पर कलेक्टर सख्त, CMO पर निलंबन की तलवार
छत्तीसगढ़ सड़क हादसा : नशे में धुत कार चालक ने दो बाइकों को मारी टक्कर, 3 युवकों की मौके पर मौत, युवती ने रास्ते में तोड़ा दम
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल

About US

News The Power City – निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचारों का स्रोत। राजनीति, खेल, व्यापार, मनोरंजन और समाज से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़े रहें।”

Important Page

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer
  • Privacy Policy

Contact Us

ARJUN MUKHERJEE

Editor-in-Chief

Mobile – 98279 84900
Email – newsthepowercity5@gmail.com
Address – Press Complex, TP Nagar, Korba C.G. 495677

Develop By : Nimble Technology

© News The Power City
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?