कोरबा, 29 अप्रैल 2025: कोरबा पुलिस ने कुसमुंडा थाना क्षेत्र के सर्वमंगला चौकी अंतर्गत एक बड़ी कार्रवाई करते हुए एक टाटा अल्ट्रा ट्रक को जप्त किया। यह ट्रक रात 23:55 बजे 28 अप्रैल 2025 को पकड़ा गया, जिसमें भारी मात्रा में कबाड़ लदा हुआ था।
गाड़ी का चालक मेहुल जातरे (24 वर्ष), निवासी मंदिर चौक, बिलासपुर, और वर्तमान पता राताखार, द्वारा वाहन से संबंधित कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए गए। पुलिस ने वाहन की तलाशी ली तो इसमें कुल 14 टन वजन की लोहे की कटी हुई चादरें और 130 नग लोहे की चादर के प्लेट बरामद किए गए।
कोरबा पुलिस ने इस संपत्ति को धारा 106 बीएनएस के तहत जप्त कर लिया और अब आगे की वैधानिक कार्रवाई के लिए पुलिस जांच में जुटी हुई है।

