News The Power City
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Font ResizerAa
News The Power CityNews The Power City
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
News The Power City > Blog > छत्तीसगढ़ > कलेक्टर ने लखनपुर व नगोई बछोरा में शासकीय योजनाओं के जमीनी स्तर पर क्रियान्वयन स्थिति का किया सघन निरीक्षण
छत्तीसगढ़

कलेक्टर ने लखनपुर व नगोई बछोरा में शासकीय योजनाओं के जमीनी स्तर पर क्रियान्वयन स्थिति का किया सघन निरीक्षण

Last updated: April 2, 2025 6:05 pm
Arjun Mukherjee
Published: April 2, 2025
Share
SHARE

कोरबा 02 अप्रैल 2025/
कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने आज पोड़ी उपरोड़ा विकासखण्ड के अनेक ग्रामों का सघन निरीक्षण कर शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी ली। उन्होंने विकासखण्ड के लखनपुर व नगोईबछोर में जल जीवन मिशन, आंगनबाड़ी केंद्र, प्रधानमंत्री आवास जैसे योजनाओं की जानकारी लेते हुए योजनाओं का जमीनी स्तर पर प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश अधिकारियों को दिए।
इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री दिनेश नाग, एसडीएम पोड़ी उपरोड़ा श्री टी आर भारद्वाज, सहित पीएचई, महिला बाल विकास व पीएम आवास विभाग के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

कलेक्टर ने लखनपुर में हितग्राही महेत्तरीन बाई के घर पहुँचकर जल जीवन मिशन योजना के क्रियान्वयन स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने पेयजल आपूर्ति के सम्बंध में हितग्राही से योजना से मिल रहे लाभ के सम्बंध में चर्चा की। वृद्धा हितग्राही ने बताया कि घर मे लगे टेपनल के माध्यम से सुबह शाम शुद्ध पेयजल की प्राप्ति हो रही है। इससे उन्हें दूर हैंडपंप के पास पानी लेने नही जाना पड़ता। कलेक्टर ने पीएचई विभाग के अधिकारियों को योजना से बसाहटों में पेयजल की निर्बाध आपूर्ति करने के निर्देश दिए।
इसी प्रकार कलेक्टर ने लखनपुर के पुरानी बस्ती पारा एवं नगोईबछोरा गाँव में हितग्राहियों के घर पहुँचकर प्रधानमंत्री आवास निर्माण कार्य की जानकारी ली। उन्होंने लखनपुर के हितग्राही सुकवारो बाई, कपिल, अशोक कुमार एवं नगोई बछोरा के कचरा बाई , इतवार सिंह पोर्ते के निर्माणरत आवास के कार्य प्रगति का अवलोकन किया। कलेक्टर ने हितग्राहियों से अब तक प्राप्त किश्तों के सम्बंध में चर्चा करते हुए आवास निर्माण की जानकारी ली। उन्होंने निर्माण कार्य तेजी से पूर्ण कराने एवं गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। साथ ही आवास मित्र व रोजगार सहायकों को निर्माण कार्य की नियमित मॉनिटरिंग करने एवं जियो टैगिंग कार्य भी समय पर पूर्ण कराने हेतु निर्देशित किया। जिससे हितग्राहियों को समय पर योजना की तृतीय किश्त प्राप्त हो सके। उन्होंने आवास निर्माण में किसी प्रकार की धांधली या लापरवाही की शिकायत मिलने पर त्वरित कार्यवाही करने की बात कही। कलेक्टर ने कहा कि किसी भी बसाहट में अधिक संख्या में आवास निर्माण कार्य संचालित होने पर मटेरियल सप्लायर या वेंडर से चर्चा कर हितग्राहियों को प्राथमिकता से लाभांवित किया जाए। कलेक्टर ने कहा कि जियो टैगिंग कार्य में किसी प्रकार की शिकायत नही होनी चाहिए सभी अधिकारी इस बात को सुनिश्चित करें। साथ ही निर्माण कार्य मे रुचि नही लेने वाले हितग्राहियों को सरपंच पंच सहित अन्य जनप्रतिनिधियों के माध्यम से निर्माण कार्य प्रारम्भ कराने एवं तेजी से पूर्ण कराने हेतु प्रोत्साहित कराने के लिए कहा।

आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण कर दर्ज व उपस्थित बच्चों की ली जानकारी

बच्चों को गर्म भोजन व पौष्टिक आहार प्रदान करने के दिए निर्देश

गम्भीर कुपोषित बच्चों को कुपोषण के दुष्प्रभाव से बाहर निकालने हेतु करें विशेष प्रयास:- कलेक्टर

लखनपुर के बसाहट ललमटिया में आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण करते हुए कलेक्टर ने आंगनबाड़ी में दर्ज व उपस्थित बच्चों की संख्या के सम्बंध में जानकारी ली। उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका को बच्चों का पृथक पृथक ग्रोथ चार्ट तैयार करने एवं केंद्र में दर्ज गम्भीर कुपोषित बच्चों के प्रति विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। जिससे वे कुपोषण के दुष्चक्र से जल्द से जल्द बाहर आ सके। इस हेतु गर्म भोजन एवं अन्य पौष्टिक आहार प्रदान करने के लिए कहा एवं बच्चों के परिजनों को स्वास्थ्य व स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के भी निर्देश दिए।

You Might Also Like


SECL दीपका खदान में लापरवाही का विस्फोट, रेकी गांव के किसान की दर्दनाक मौत


Fire in plastic factory : जगदलपुर के सेमरा में प्लास्टिक प्लांट में लगी आग, शॉर्ट सर्किट की आशंका


Major Action In Mahasamund : 4.75 करोड़ का 950 किलो गांजा जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार


एसईसीएल सीईडबल्यूएस, गेवरा की “सीबीएम लैब” अब महिलाओं के हाथों में – तकनीकी दक्षता और महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल


युवा संसद का आयोजन, डॉ. रमन सिंह अध्यक्ष बने, बच्चों ने निभाई सांसदों की भूमिका

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: यूट्यूब से बना फर्जी तांत्रिक, महिला से 36 लाख की ठगी और फ्लैट कब्जाने की साजिश –आरोपी गिरफ्तार

Arjun Mukherjee
June 11, 2025
कटघोरा में सड़क हादसे से मचा हड़कंप, चार की हालत नाजुक
CG Online Birth Death Certificate : मृत्यु प्रमाण पत्र भी अब ऑनलाइन, छत्तीसगढ़ सरकार ने शुरू किया नया पोर्टल
CG BREAKING NEWS : छत्तीसगढ़ में 100 करोड़ की संपत्ति कुर्क, मेडिकल उपकरण और भारतमाला में बड़ा घोटाला उजागर
भगवान कृष्ण और माता कर्मा की कथा से जुड़ी खिचड़ी, जगन्नाथ पुरी में भोग लगाने की परंपरा
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल

About US

News The Power City – निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचारों का स्रोत। राजनीति, खेल, व्यापार, मनोरंजन और समाज से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़े रहें।”

Important Page

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer
  • Privacy Policy

Contact Us

ARJUN MUKHERJEE

Editor-in-Chief

Mobile – 98279 84900
Email – newsthepowercity5@gmail.com
Address – Press Complex, TP Nagar, Korba C.G. 495677

Develop By : Nimble Technology

© News The Power City
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?