News The Power City
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Font ResizerAa
News The Power CityNews The Power City
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
News The Power City > Blog > छत्तीसगढ़ > बुर्का पहनकर चोरी: कपड़ा शोरूम से 30 लाख की लूट, भागते समय चोर का टूटा पैर
छत्तीसगढ़

बुर्का पहनकर चोरी: कपड़ा शोरूम से 30 लाख की लूट, भागते समय चोर का टूटा पैर

Last updated: April 2, 2025 8:48 am
Arjun Mukherjee
Published: April 2, 2025
Share
SHARE

रायपुर के श्री शिवम कपड़ा शोरूम में 30 लाख की चोरी हुई है। चोर शोरूम के भीतर बुर्का पहनकर घुसा। फिर वहां के कर्मचारियों से बातचीत की। फिर अचानक चोर लोगों की नजरों से गायब हो गया। अगले दिन सुबह शोरूम के काउंटर का लॉकर टूटा मिला।

चोर ने करीब 30 लाख रुपए चोरी कर लिए थे। इसके बाद आरोपी 5वें माले की छत से रस्सी के सहारे शोरूम से बाहर निकला और भाग गया। पुलिस के अनुसार उतरते समय रस्सी भी टूट गई। चोर तीसरे माले तक की उतर पाया था। तभी धड़ाम से नीचे जमीन पर गिर गया। जिससे चोर के पैर टूटने की आशंका है।

पूरा मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र के पंडरी का है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, चोरी की पूरी घटना 31 मार्च और 1 अप्रैल के दरमियानी रात हुई है। चोर शोरूम के भीतर रात करीब 9:30 बजे दाखिल हुआ।

कर्मचारियों ने पुलिस को बताया कि उसने बुर्का पहना हुआ था। उस पर शक भी हुआ लेकिन वह अचानक गायब हो गया। कुछ देर उसे खोजने के बाद सभी कर्मचारी शोरूम बंद करके घर चले गए।

अगले दिन कर्मचारी शोरूम में वापस पहुंचे तो काउंटर का लॉक टूटा हुआ था। उसमें रखे हुए करीब 30 लाख रुपए गायब थे। शोरूम में हड़कंप मच गया, पुलिस को सूचना दी गई। जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कर्मचारियों से बारीकी से पूछताछ की।

शोरूम में बुर्का पहनकर 9:30 बजे चोर ने एंट्री की। फिर वह पांच मंजिला शोरूम में इधर से उधर घूमता रहा। इस दौरान उसने लेडिस की आवाज निकालते हुए कर्मचारी से बात करने की भी कोशिश की। कर्मचारी को शक हुआ। उसने अन्य लोगों को यह बात बताई।

बुर्का वाले व्यक्ति की तलाश की गई, लेकिन वह कहीं नहीं मिला। कर्मचारियों को लगा कि वह बाहर चला गया है। लेकिन शातिर चोर शोरूम के पहले माले स्थित स्टोर रूम (गोदाम) में छिप गया।

रात करीब 11 जब शोरूम बंद करके कर्मचारी अपने घर चले गए। तब वहां के CCTV में नजर आया कि चोर स्टोर रूम से निकलकर ग्राउंड फ्लोर की कैश काउंटर में पहुंच गया। वहां उसने लॉकर तोड़कर करीब 30 लाख रुपए चुरा लिए।

शोरूम में बाहर की तरफ से शटर बंद हो चुका था। तो चोर पांचवें फ्लोर की छत में पहुंच गया। उसने छत के दरवाजे की कुंडी तोड़ दी। फिर वह छत के रेलिंग से रस्सी के सहारे नीचे उतरने लगा। पुलिस को आशंका है कि चोर ने हाथों में ग्लव्स पहना था।

रस्सी से उतरते समय हाथों का ग्लब्स फट गया। जिससे हड़बड़ाहट में रस्सी भी टूट गई। वह तीसरे माले तक की उतर पाया था। तभी धड़ाम से नीचे जमीन पर गिर गया। इस दौरान उसका पैर टूट गया।

पुलिस की जांच पड़ताल में सामने आया है कि चोरी के दौरान बाहर भी कुछ लोग मौजूद थे। जो बुर्के वाले चोर की मदद कर रहे थे। जब वह जमीन पर गिरा तो वहीं लोग उसे उठाकर लेकर भागे। बताया जा रहा है कि भगाने के दौरान भी चोर बुर्का पहने हुए था।

फिलहाल इस मामले में क्राइम ब्रांच समेत सिविल लाइन थाना की पुलिस टीम जांच पड़ताल में जुट गई है। पुलिस को कुछ सबूत भी हाथ लगे हैं।


Sukma Naxal Operation : सुकमा में नक्सल नेटवर्क को बड़ा झटका, ऑपरेशन जारी


सेना पर टिप्पणी को लेकर बवाल, कांग्रेस ने फूंका मंत्री विजय शाह का पुतला


CG NEWS : छत्तीसगढ़ के रास्ते UP और UK में गांजा खपाने की थी तैयारी


Naxalite Hidma : हिड़मा स्मृति वीडियो पर बवाल, 4 लाख व्यूज के बाद पुलिस एक्शन


एसईसीएल कुसमुण्डा क्षेत्र मे इंटक यूनियन के कल्याण समिति के सदस्य रहे कामरेड सोनू पटेल ने थामा एटक का दामन

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
छत्तीसगढ़

कोरबा में दरिंदगी: 5 साल की मासूम से दुष्कर्म, इलाके में सनसनी

Arjun Mukherjee
May 28, 2025
Ration Card Suspended: 32 लाख परिवार राशन से वंचित, E-KYC की अनदेखी पड़ी भारी
नक्सली साजिश का शिकार हुए जवान, कर्रेगुट्टा में IED ब्लास्ट से दो घायल
Maharashtra Elections: महाराष्ट्र में आज दोपहर 4 बजे होगी बड़ी प्रेस कॉन्फ्रेंस, निकाय चुनाव पर सबकी नज़रें
Horoscope : 22 नवंबर 2025 का राशिफल
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल

About US

News The Power City – निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचारों का स्रोत। राजनीति, खेल, व्यापार, मनोरंजन और समाज से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़े रहें।”

Important Page

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer
  • Privacy Policy

Contact Us

ARJUN MUKHERJEE

Editor-in-Chief

Mobile – 98279 84900
Email – newsthepowercity5@gmail.com
Address – Press Complex, TP Nagar, Korba C.G. 495677

Develop By : Nimble Technology

© News The Power City
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?