News The Power City
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Font ResizerAa
News The Power CityNews The Power City
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
News The Power City > Blog > देश > डीसा में दर्दनाक हादसा: बॉयलर विस्फोट में 18 मजदूरों की मौत, कई घायल, मुआवजे की मांग
देश

डीसा में दर्दनाक हादसा: बॉयलर विस्फोट में 18 मजदूरों की मौत, कई घायल, मुआवजे की मांग

Last updated: April 1, 2025 5:55 pm
Arjun Mukherjee
Published: April 1, 2025
Share
SHARE

गुजरात के बनासकांठा के नजदीक डीसा में मंगलवार सुबह 8 बजे पटाखा फैक्ट्री में बॉयलर फटने से मध्य प्रदेश के 18 मजदूरों की मौत हो गई। 3 की हालत गंभीर है। वहीं, 5 मजदूर मामूली रूप से घायल हैं।

फैक्ट्री डीसा तहसील के धुनवा रोड पर है। मरने वालों की संख्या अभी और बढ़ सकती है। विस्फोट के दौरान मजदूर फैक्ट्री में काम कर रहे थे। विस्फोट इतना भीषण था कि कई मजदूरों के अंग 50 मीटर दूर तक बिखर गए। फैक्ट्री के पीछे खेत में भी कुछ मानव अंग मिले हैं। फायर ब्रिगेड को आग पर काबू पाने में 5 से 6 घंटे लगे।

2 दिन पहले ही मजदूरी के लिए आए थे

हादसे के शिकार सभी मृतक और घायल मजदूर मध्य प्रदेश के हरदा जिले के हंडिया गांव के रहने वाले हैं। फैक्ट्री से मिली जानकारी के मुताबिक सभी 2 दिन पहले ही मजदूरी के लिए यहां आए थे और पटाखे बनाने का काम कर रहे थे। फिलहाल, मृतकों की पहचान की जा रही है।

3 लोग 40 प्रतिशत से अधिक जल गए

डीसा एसडीएम नेहा पांचाल ने बताया कि घटना में घायल सभी लोगों को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल 3 लोगों का इलाज चल रहा है। ये 40 प्रतिशत से अधिक झुलस गए हैं। उन्होंने कहा कि हादसे को लेकर प्रशासन की ओर से जांच जारी है।

पटाखे बेचने का लाइसेंस था, बनाने का नहीं

दीपक ट्रेडर्स नाम की यह पटाखा फैक्ट्री खूबचंद सिंधी की है। वह इस फैक्ट्री में विस्फोटक लाकर पटाखा बनवाते थे। हालांकि अब तक की जांच में पता चला है कि कंपनी मालिक के पास केवल पटाखे बेचने का लाइसेंस है, बनाने का नहीं, इसलिए स्थानीय पुलिस आगे की जांच में जुटी है।

घायल ने कहा- तेज धमाका हुआ और हम बेहोश हो गए

पालनपुर के बनास मेडिकल कॉलेज में इलाज के लिए भेजे गए विजय नाम के एक मजदूर से बात की। विजय ने कहा, ‘हम फैक्ट्री के अंदर काम कर रहे थे, तभी अचानक ब्लास्ट हुआ। हमें पता ही नहीं चला कि आखिर क्या हुआ था, बहुत तेज धमाका हुआ और हम बेहोश हो गए। जब मैंने अपनी आंखें खोलीं तो मेरे चारों ओर आग थी। हम झुलसी हालत में ही किसी तरह फैक्ट्री से बाहर भागे।

पश्चिम बंगाल के साउथ 24 परगना जिले के पाथर प्रतिमा इलाके में 31 मार्च, यानी सोमवार देर रात सिलेंडर में ब्लास्ट हुआ था। हादसे में मरने वालों की संख्या मंगलवार को 8 हो गई। पहले यह आंकड़ा 7 था> अधिकारियों के मुताबिक मरने वालों में 4 बच्चे और 4 महिलाएं शामिल हैं।

You Might Also Like


GoM का बड़ा फैसला: GST में 12% और 28% स्लैब खत्म, आम जरूरत की चीजें होंगी सस्ती


Nepal Baitadi Bus Accident : बैतडी बस दुर्घटना ने मचाया कोहराम बरातियों से भरी बस खाई में गिरी, कई गंभीर रूप से घायल, 13 मृत


बिहार चुनाव 2025: पहले चरण में वोटिंग जारी, पीएम मोदी ने कहा – ‘पहले मतदान, फिर जलपान’


एयर इंडिया AI 171 हादसे की जांच रिपोर्ट जारी, तकनीकी खामी नहीं, मानवीय गलती की आशंका


रूस ने कहा- न्यू स्टार्ट संधि की समयसीमा खत्म होने पर वैश्विक शांति पर पड़ेगा असर

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
छत्तीसगढ़

गोल्ड लोन कंपनियों की सुरक्षा पर सख्ती, कोरबा पुलिस ने जारी किए दिशा-निर्देश

Arjun Mukherjee
May 22, 2025
16 August Horoscope : शनिवार को कैसा रहेगा आपका दिन, यहां जानिए मेष से लेकर मीन तक का राशिफल …
Mahatma Gandhi : साहस और सादगी: PM मोदी ने बापू के आदर्शों को किया याद
CM Vishnu Deo Sai : सालों का इंतजार खत्म , ग्रामीण इलाकों में जल्द शुरू होगा 9 सड़कों का निर्माण
KORBA NEWS: चलते ट्रैक्टर से गिरे ग्रामीण की दर्दनाक मौत
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल

About US

News The Power City – निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचारों का स्रोत। राजनीति, खेल, व्यापार, मनोरंजन और समाज से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़े रहें।”

Important Page

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer
  • Privacy Policy

Contact Us

ARJUN MUKHERJEE

Editor-in-Chief

Mobile – 98279 84900
Email – newsthepowercity5@gmail.com
Address – Press Complex, TP Nagar, Korba C.G. 495677

Develop By : Nimble Technology

© News The Power City
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?