दुर्ग। जिले में एक सड़क हादसे में 14 महिलाएं घायल हो गई। शनिवार शाम एक बस अनियंत्रित होकर दूसरी गाड़ियों सहित टैंकर से जा टकराई। बस में 34-35 महिलाएं सवार थीं, जो अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के कार्यक्रम से लौट रही थीं।
मोहन नगर थाना क्षेत्र का मामला है। बायपास रोड में झरोखा पैलेस के सामने यह घटना हुई। सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
7 मार्च को हाउसफुल रहेगा फ्राइडे, थिएटर्स और ओटीटी पर आ रही हैं नई फिल्में और शो
जानकारी के मुताबिक, राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में महिला बाल विकास विभाग द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया था जिसमें दुर्ग जिले की 34-35 महिलाएं शामिल होने गई थी, वापसी के दौरान यह हादसा हुआ।