News The Power City
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Font ResizerAa
News The Power CityNews The Power City
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
News The Power City > Blog > देश > UP में भ्रष्टाचार का पर्दाफाश, CBI ने तीन पोस्टल अफसरों को किया गिरफ्तार , जानें क्या है पूरा मामला?
देश

UP में भ्रष्टाचार का पर्दाफाश, CBI ने तीन पोस्टल अफसरों को किया गिरफ्तार , जानें क्या है पूरा मामला?

Last updated: February 5, 2025 11:43 am
Arjun Mukherjee
Published: February 5, 2025
Share
SHARE

केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले के हेड पोस्ट ऑफिस में तैनात तीन अधिकारियों को रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है. आरोपियों में एक सब डिविजनल इंस्पेक्टर (SDI), एक ओवरसियर और एक पोस्टल असिस्टेंट शामिल हैं. इन अधिकारियों पर एक व्यक्ति से 7,500 रुपये रिश्वत लेने का आरोप है.

CBI ने इस मामले में मंगलवार (4 फरवरी) को केस दर्ज किया था. शिकायतकर्ता के मुताबिक SDI और ओवरसियर ने उसे भारतीय डाक विभाग के ग्रामीण डाक सेवा (Gramin Dak Seva) के तहत रसूलपुर नंदलाल ब्रांच में असिस्टेंट ब्रांच पोस्ट मास्टर के पद पर नियुक्ति के बदले रिश्वत मांगी थी. शुरू में आरोपियों ने 25,000 रुपये की मांग की थी, लेकिन बाद में बातचीत के बाद रकम घटाकर 10,000 रुपये कर दी गई.

CBI ने रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा

CBI ने मामले की गहन जांच करते हुए आरोपियों को रंगे हाथ पकड़ लिया. मंगलवार 4 फरवरी को CBI की टीम ने पोस्टल असिस्टेंट को रिश्वत के 7,500 रुपये लेते हुए पकड़ा. ये रकम SDI और ओवरसियर तक पहुंचाने के लिए ली जा रही थी. CBI ने आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार कर लिया और उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की.

कोर्ट में पेश होंगे आरोपी

गिरफ्तार तीनों आरोपियों को CBI ने लखनऊ स्थित विशेष सीबीआई अदालत (एंटी करप्शन कोर्ट नंबर-2) में पेश किया है. मामले की जांच अभी भी जारी है और CBI ने ये कहा है कि जांच में यह भी देखा जाएगा कि क्या इस भ्रष्टाचार में अन्य लोग भी शामिल हैं.

पोस्टल डिपार्टमेंट में भ्रष्टाचार पर कड़ी नजर

ये पहली बार नहीं है जब डाक विभाग में भ्रष्टाचार के मामले सामने आए हैं. ग्रामीण डाक सेवाओं में कई बार शिकायतें आई हैं कि बिना रिश्वत दिए नियुक्ति या प्रमोशन नहीं मिलते. हालांकि CBI और बाकी एजेंसियां इन मामलों पर लगातार कार्रवाई करती रही हैं और भविष्य में भी ऐसे मामलों पर सख्त निगरानी रखेगी.

You Might Also Like


भारतीय नौसेना में शामिल हुआ माहे-श्रेणी का पहला स्वदेशी पनडुब्बी रोधी युद्धक पोत, तटीय सुरक्षा को नई मजबूती


PM किसान का लाभ ले रहीं 8 लाख महिलाओं को अब नहीं मिलेगा पूरा पैसा


बिहार में PM मोदी का संबोधन: कहा था आतंकियों को मिलेगी बड़ी सजा, सेना ने पहलगाम में बना दिए ठिकाने खंडहर


रिपोर्ट- भारत ने अमेरिका से हथियार-विमानों की खरीद रोकी:रक्षा मंत्री का अमेरिका दौरा भी रद्द; सरकार ने रिपोर्ट खारिज की


मतदान का रिकॉर्ड रखने वाले फॉर्म को सार्वजनिक करने की मांग लिए सुप्रीम कोर्ट पहुंचे कांग्रेस सांसद, पहले से लंबित है कुछ और याचिकाएं

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
Bhupesh Baghel
छत्तीसगढ़

Bhupesh Baghel : छत्तीसगढ़ की राजनीति में उबाल भूपेश बघेल के गंभीर आरोप पर भाजपा का पलटवार, शुरू हुई नई जुबानी जंग

Arjun Mukherjee
February 11, 2026
Chhattisgarh Naxal operation : छत्तीसगढ़ में नक्सल विरोधी अभियान तेज, बीजापुर से 5 माओवादी गिरफ्तार
Chhattisgarh News : छावनी थाना क्षेत्र में बवाल पुलिस जवान की दबंगई देख सहमे लोग, कार्रवाई की मांग
CG BREAKING: छत्तीसगढ़ में बड़ा खुलासा: भारतमाला घोटाले में चार अधिकारी गिरफ्तार
Horoscope: आज का राशिफल – 03 नवम्बर 2025, सोमवार
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल

About US

News The Power City – निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचारों का स्रोत। राजनीति, खेल, व्यापार, मनोरंजन और समाज से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़े रहें।”

Important Page

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer
  • Privacy Policy

Contact Us

ARJUN MUKHERJEE

Editor-in-Chief

Mobile – 98279 84900
Email – newsthepowercity5@gmail.com
Address – Press Complex, TP Nagar, Korba C.G. 495677

Develop By : Nimble Technology

© News The Power City
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?