News The Power City
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Font ResizerAa
News The Power CityNews The Power City
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
News The Power City > Blog > छत्तीसगढ़ > रायपुर में सिग्नल जंप कर भागे, तो पांच मिनट में पहुंचेगा ई-चालान
छत्तीसगढ़

रायपुर में सिग्नल जंप कर भागे, तो पांच मिनट में पहुंचेगा ई-चालान

Last updated: February 3, 2025 12:23 pm
Arjun Mukherjee
Published: February 3, 2025
Share
SHARE

रायपुर। शहर के मुख्य चौक-चौराहों पर अब सिग्नल जंप करके भागना दोपहिया और चारपहिया वाहन चालकों को भारी पड़ेगा। दरअसल, ऐसा करने वाले चालकों को पांच मिनट के भीतर ई-चालान मोबाइल पर मिल जाएगा।

इसी कड़ी में पुलिस ने शहर के जयस्तंभ चौक, शारदा चौक, घड़ी चौक, कलेक्टोरेट चौक, शहीद भगत सिंह (एसआरपी) चौक समेत अन्य चौक-चौराहों पर लगे सीसीटीवी कैमरे से सिग्नल जंप करने और लेफ्ट टर्न पर खड़े वाहनों पर खास निगाह रखना शुरू कर दिया है। पहले दिन रविवार को ऐसे 100 वाहन चालकों का पुलिस ने रियल टाइम ई-चालान तैयार कर उनके मोबाइल पर भेजा।

रोज इसी तरह से 100 ई-चालान भेजे जाएंगे। दरअसल, बीते दिनों एसएसपी लाल उम्मेद सिंह ने स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा जयस्तंभ चौक पर मल्टी लेवल पार्किंग भवन में संचालित इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (आइटीएमएस) कंट्रोल रुम का निरीक्षण किया था।

इसके साथ ही उन्होंने अपराधों की रोकथाम और यातायात नियमों के उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर सख्ती से कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। इसी क्रम में शहर की यातायात व्यवस्था को सुविधाजनक बनाने पुलिस ने कमर कसी है।

टैक्स्ट मैसेज पर मिलेगा ई-चालान का पीडीएफ

डीएसपी ट्रैफिक सतीश सिंह ठाकुर ने बताया कि वर्तमान में ई-चालान जारी होने में आठ से 10 दिन का समय लगता था। इसके कारण यातायात नियमों की अनदेखी करने वाले अधिकांश वाहन चालक आपत्ति जताते थे।

इसे ध्यान में रखकर आइटीएमएस की टीम ने सिस्टम को अपडेट कर लिया है। अब पांच मिनट के भीतर ई-चालान जारी होगा। नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालक के मोबाइल फोन पर टैक्स मैसेज के माध्यम से ई-चालान की पीडीएफ कापी भेज दी जाएगी।

साथ ही ऐसे वाहन चालक 10 मिनट के भीतर ऑनलाइन जुर्माना भर सकेंगे। शुरू में रोज केवल 100 वाहन चालकों को ई-चालान भेजा जायेगा। धीरे-धीरे इनकी संख्या बढ़ाई जाएगी।

1,000 से अधिक कट रहे ई-चालान

रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड ने शहर में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम के तहत चौक-चौराहों के अलावा सड़कों पर हाईरेंज सीसीटीवी कैमरे लगाए हैं। इन कैमरों के जरिए यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 1,000 से अधिक वाहन चालकों को ई-चालान जारी किया जा रहा है।

वर्तमान में आईटीएमएस द्वारा जारी ई-चालान तैयार होने में दस दिन का समय लगता है। इसके कारण वाहन चालक परेशान होने के साथ ही चालान की राशि भुगतान करने की सुविधा बढ़ाने की मांग कर रहे थे।

अब वाहन चालक 10 मिनट के भीतर ई-चालान भुगतान कर सकेंगे। हालांकि, ट्रायल के तौर पर रोज केवल 100 वाहन चालकों को ही यह सुविधा मिलेगी। बाद में सभी को इसका लाभ मिलने लगेगा।

You Might Also Like


रक्षाबंधन पर हादसा: दंतेवाड़ा में सांप के डसने से एक युवक और नाबालिग छात्रा की मौत


कोरबा पुलिस की सख्ती: मॉडिफाई साइलेंसर वाले 69 वाहन चालकों पर जुर्माना


कोरबा पुलिस की अपील: जिम्मेदारी से मनाएं नव वर्ष, कानून का करें पालन


लाठी-डंडों से हमला, तीन लोग गंभीर घायल


एसईसीएल मुख्यालय में ‘नारी शक्ति खेल महोत्सव 2025’ का भव्य शुभारंभ

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में नशे पर वार: गांजा, चरस और शराब के साथ 200 पकड़े गए

Arjun Mukherjee
September 17, 2025
06 July Horoscope : इस राशि के व्यापारियों को आज होगा लाभ, तगड़े मुनाफे के बन रहे हैं योग …
CG NEWS : छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का बड़ा फैसला ‘सरकारी देरी पर सख्त रुख, राज्य सरकार की अपील खारिज
Chhattisgarh Census 2026 : जनगणना 2026 सुरक्षा अपडेट , अपनी निजी जानकारी देने से पहले गणनाकर्मी का आधिकारिक आई-कार्ड जरूर चेक करें
चाहते हैं लंबे समय तक रहें हेल्दी और जवां, तो करें ये 5 योगासन
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल

About US

News The Power City – निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचारों का स्रोत। राजनीति, खेल, व्यापार, मनोरंजन और समाज से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़े रहें।”

Important Page

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer
  • Privacy Policy

Contact Us

ARJUN MUKHERJEE

Editor-in-Chief

Mobile – 98279 84900
Email – newsthepowercity5@gmail.com
Address – Press Complex, TP Nagar, Korba C.G. 495677

Develop By : Nimble Technology

© News The Power City
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?