News The Power City
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Font ResizerAa
News The Power CityNews The Power City
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
News The Power City > Blog > राजनीति > ‘उन्हें अर्थव्यवस्था का ज्ञान नहीं’ असम सीएम ने राहुल गांधी के लिए क्यों कही यह बात
राजनीति

‘उन्हें अर्थव्यवस्था का ज्ञान नहीं’ असम सीएम ने राहुल गांधी के लिए क्यों कही यह बात

Last updated: February 2, 2025 6:22 am
Arjun Mukherjee
Published: February 2, 2025
Share
SHARE

शनिवार (1 फरवरी) को पेश हुए यूनियन बजट को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष में वाद-विवाद का दौर जारी है. इसी क्रम में बजट को लेकर आई राहुल गांधी की प्रतिक्रिया पर असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने पलटवार किया है. राहुल गांधी ने बजट को ‘गोलियों के घाव पर बैंड-एड’ जैसा बताया था. इसके जवाब में हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा है कि राहुल गांधी को भारत की अर्थव्यवस्था का ज्ञान नहीं है.

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने इस बजट में 12 लाख तक की इनकम को टैक्स फ्री कर दिया है. केन्द्र सरकार के इस फैसले की हर तरफ तारीफ हो रही है. हालांकि विपक्षी पार्टियों का कहना है कि जिनके पास रोजगार नहीं है, उनके लिए बजट में कुछ नहीं है. विपक्षी दलों का यह भी कहना है कि महंगाई दर को कम करने के लिए बजट में कोई उपाय नजर नहीं आए.

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने तो अपनी प्रतिक्रिया में इस बजट पर तंज कसते हुए यह तक कह दिया कि यह गोलियों से हुए घावों पर बैंड-एड लगाने जैसा है. उन्होंने कहा, ‘वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच हमारे आर्थिक संकट को हल करने के लिए एक आदर्श बदलाव की आवश्यकता थी, लेकिन यह सरकार सुधार के विचारों के मामले में दिवालिया हो चुकी है.

’60 साल में 5 लाख की आय भी टैक्स फ्री नहीं कर पाए’
राहुल गांधी के बयान पर पलटवार करते हुए हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा, ‘कांग्रेस को इस बजट की आलोचना नहीं करनी चाहिए. उन्हें देखना चाहिए कि मिडिल क्लास के लोगों को कितनी मदद पहुंची है. कांग्रेस 60 साल तक के अपने राज में 5 लाख तक की सालाना आय को भी टैक्स फ्री नहीं कर पाई और केन्द्र सरकार ने सीधे 12 तक की आय को टैक्स फ्री कर दिया.’

असम सीएम ने कहा, ‘वित्त मंत्री ने न केवल मिडिल क्लास को राहत पहुंचाई बल्कि कई तकनीकों को टैक्स फ्री किया और कई कैंसर की दवाओं पर से भी टैक्स घटाया. राहुल गांधी के बयान राजनीति से प्रेरित हैं, उन्हें देश की अर्थव्यवस्था का ज्ञान बिल्कुल नहीं है.’


चेकिंग के दौरान कार चालक ने पुलिस की गाड़ी को मारी टक्टर, CSP और SSP बाल-बाल बचे


राहुल गांधी ने कहा- कांग्रेस ने की दलितों और पिछड़ों की अनदेखी, अगर भरोसा बनाया होता तो RSS सत्ता में न आती


दिल्ली चुनाव के रिजल्ट से पहले AAP-BJP में टकराव! अब ACB की हुई एंट्री, समझें पूरा मामला


Delhi Election Result 2025: पीएम मोदी ने जिस नेता के तीन बार छुए पैर दिल्ली चुनाव में क्या रहा उसका रिजल्ट?


रायपुर: हेडमास्टर ने महिला अधिकारी पर हमला किया, वीडियो हुआ वायरल

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
छत्तीसगढ़देश

जम्मू-कश्मीर: एनकाउंटर के बाद मिला पाक निर्मित असलहा, 3 जैश आतंकी मारे गए

Arjun Mukherjee
April 13, 2025
प्रेरणा महिला समिति ने जरूरतमंदों में बांटे कंबल और भोजन पैकेट
सक्ती RKM पावर प्लांट हादसा: 4 मजदूरों की मौत पर प्लांट मालिक व 8 अधिकारियों पर मामला, मजिस्ट्रियल जांच के लिए टीम गठित
खाट ही बनी एंबुलेंस, तिरपाल से ढंककर अस्पताल ले गए परिजन
Tragic Accident In Darbha Valley : ब्रेक फेल होने से ट्रक ने पिकअप को मारी टक्कर, 3 की मौत
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल

About US

News The Power City – निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचारों का स्रोत। राजनीति, खेल, व्यापार, मनोरंजन और समाज से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़े रहें।”

Important Page

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer
  • Privacy Policy

Contact Us

ARJUN MUKHERJEE

Editor-in-Chief

Mobile – 98279 84900
Email – newsthepowercity5@gmail.com
Address – Press Complex, TP Nagar, Korba C.G. 495677

Develop By : Nimble Technology

© News The Power City
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?