News The Power City
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Font ResizerAa
News The Power CityNews The Power City
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
News The Power City > Blog > छत्तीसगढ़ > रायपुर में महापौर प्रत्याशियों के पास नकदी से ज्यादा सोना, मीनल और दीप्ति आगे
छत्तीसगढ़

रायपुर में महापौर प्रत्याशियों के पास नकदी से ज्यादा सोना, मीनल और दीप्ति आगे

Last updated: February 1, 2025 11:05 am
Arjun Mukherjee
Published: February 1, 2025
Share
SHARE

रायपुर। नगर निगम चुनाव में उतरे महापौर पद के प्रत्याशियों के पास नकदी से अधिक सोना है। पांचवीं पास से लेकर डॉक्टर, वकील सहित अन्य प्रत्याशी अपना दमखम दिखाना शुरू कर दिया है। वहीं, नामांकन के दौरान प्रत्याशियों द्वारा दिए गए संपत्ति के ब्योरे से कई रोचक जानकारियां मिली हैं।

Contents
पांचवीं पास प्रत्याशी भी चुनाव मैदान मेंकांग्रेस और भाजपा के प्रत्याशी करोड़पति, बाकी लखपतिइन प्रत्याशियों के पास सोना अधिकप्रचार-प्रसार के लिए 10 दिन ही मौका

पता चला है कि इस बार महापौर पद के लिए रायपुर नगर निगम से मैदान में उतरीं महिला प्रत्याशियों के पास सोना अधिक है। प्रत्याशियों के पास जहां नकद राशि 10 हजार से लेकर पांच लाख, दस लाख तक है। वहीं, सोना 10 तोला, 15 तोला से लेकर 40 तोला, 50 तोला तक है।

हालांकि, पैतृक संपत्ति के आकलन पर लगभग प्रत्याशी करोड़पति आ रहे हैं। मगर, राशि व सोने के नाम पर भाजपा की मीनल चौबे और कांग्रेस की दीप्ति दुबे सबसे आगे हैं। महापौर के 28 में से 12 प्रत्याशियों और पार्षद के 417 में से 111 प्रत्याशियों ने नाम वापस ले लिया है।

पांचवीं पास प्रत्याशी भी चुनाव मैदान में

महापौर चुनाव में पांचवीं पास प्रत्याशी भी मैदान में हैं। इनके पास पैसा भी ज्यादा नहीं है, लेकिन सोना अपेक्षाकृत अधिक है। नकद और बैंक में जमा राशि के तौर पर कुछ प्रत्याशियों के पास 50 हजार से एक लाख तक है।

अनीता कुलदीप ने भी महापौर के लिए नामांकन भरा है। इनके पास राशि के तौर पर लगभग 10 हजार हैं। वहीं, उनके पास करीब दो तोला सोना है। अब सभी प्रत्याशी जोर-शोर से प्रचार-प्रसार में जुट गए हैं।

 

कांग्रेस और भाजपा के प्रत्याशी करोड़पति, बाकी लखपति

महापौर की चुनावी जंग में भाजपा की प्रत्याशी मीनल चौबे और कांग्रेस की प्रत्याशी दीप्ति दुबे पैसे, सोना और संपत्ति के मामले में करोड़पति हैं। वहीं, अन्य प्रत्याशियों के पास पैसा, सोना लाखों में ही है।

नामांकन करने वाली कुछ प्रत्याशियों के पास तो नकद के नाम पर 10 हजार से लेकर 50 हजार तक ही है। इसमें अनीता कुलदीप, चांदनी साहू, नंदिनी नायक सहित अन्य हैं। वहीं, गायत्री सिंह, सविता बंजारे सहित अन्य के पास लाखों में कैश मौजूद है।

 

इन प्रत्याशियों के पास सोना अधिक

पार्टी का नाम प्रत्याशी राशि सोना
शक्ति सेना सविता बंजारे तीन लाख छह तोला
जोहार छत्तीसगढ़ चांदनी साहू 70 हजार 10 तोला
शिवसेना अनीता कुलदीप 40 हजार डेढ़ तोला
बसपा डा. सितारा खान पांच लाख 10 तोला

प्रचार-प्रसार के लिए 10 दिन ही मौका

नगर निगम चुनाव के लिए इस बार प्रत्याशियों को लगभग 10 दिन ही प्रचार-प्रसार करने का मौका मिलेगा, क्योंकि 31 जनवरी नामांकन वापसी की अंतिम तिथि थी। वहीं 11 फरवरी को चुनाव है। चुनाव से 48 घंटे पहले प्रचार-प्रसार बंद हो जाएगा। मगर, बागियों की वजह से कांग्रेस के नेताओं की चिंता बढ़ गई है।

ऐसे में प्रत्येक प्रत्याशी को अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए 10 दिन का ही समय मिलने वाला है। हालांकि, जिन प्रत्याशियों की टिकट कटने के चांस इस बार बिल्कुल भी नहीं था, उनका टिकट भी पार्टियों के द्वारा काट दिया गया है, जिसके चलते ये बगावत पर उतर आए हैं।

 

इसमें कई प्रत्याशी निर्दलीय और अन्य पार्टियों के साथ जुड़कर चुनाव लड़ रहे हैं। हालांकि जीत-हार किसकी होगी, यह तो वक्त ही बताएगा, लेकिन निर्दलीय प्रत्याशी प्रमुख पार्टियों के प्रत्याशियों का खेल जरूर बिगाड़ सकते हैं।

You Might Also Like


CG BREAKING : चमोली टनल हादसे से मचा हड़कंप, 7 मजदूरों की मौत के बाद लापता लोगों की तलाश जारी


थाना उरगा पुलिस द्वारा हत्या का प्रयास करने वाले आरोपी को किया गया गिरफ्तार


छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं के नतीजे जारी, बेटियों ने फिर मारी बाजी


24 वर्षीय महिला ने कमरे में फांसी लगाकर की आत्महत्या


जुलाई में छत्तीसगढ़ दौरे पर आ सकते हैं Nitin Gadkari, इकोनॉमिक कॉरिडोर परियोजना का लेंगे जायजा

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
Chhattisgarh Liquor Scam ED News
छत्तीसगढ़

Chhattisgarh Liquor Scam ED News : भ्रष्टाचार पर कड़ा प्रहार , छत्तीसगढ़ शराब घोटाले की जांच में ED को मिली नई सफलता

Arjun Mukherjee
May 3, 2026
अमित शाह बोले – बिहार में फिर लौटना चाहता है जंगलराज, जनता दे जवाब
Chhattisgarh MLA Warns Officers : छत्तीसगढ़ की राजनीति में उबाल , विधायक ने कहा- “कुर्सी का घमंड जनता के आंसुओं के आगे कुछ नहीं”
मुख्यमंत्री के समधी चुनाव जीते तो अध्यक्ष पद से दूंगा इस्तीफा; कांग्रेस जिलाध्यक्ष की खुलेआम चुनौती
13 February Horoscope : इस राशि के जातकों को मिल सकता है कोई शुभ समाचार, जानें आज का दिन कैसा रहेगा …
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल

About US

News The Power City – निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचारों का स्रोत। राजनीति, खेल, व्यापार, मनोरंजन और समाज से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़े रहें।”

Important Page

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer
  • Privacy Policy

Contact Us

ARJUN MUKHERJEE

Editor-in-Chief

Mobile – 98279 84900
Email – newsthepowercity5@gmail.com
Address – Press Complex, TP Nagar, Korba C.G. 495677

Develop By : Nimble Technology

© News The Power City
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?