News The Power City
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Font ResizerAa
News The Power CityNews The Power City
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
News The Power City > Blog > छत्तीसगढ़ > मजबूरी का फायदा: प्रयागराज कुंभ जाने का मनमाना किराया वसूल रहे हैं बस संचालक
छत्तीसगढ़

मजबूरी का फायदा: प्रयागराज कुंभ जाने का मनमाना किराया वसूल रहे हैं बस संचालक

Last updated: February 1, 2025 10:40 am
Arjun Mukherjee
Published: February 1, 2025
Share
SHARE

रायपुर। महाकुंभ मेले में पुण्य स्नान करने के लिए रायपुर से रोजाना हजारों श्रद्धालु ट्रेन और बस से प्रयागराज जा रहे हैं। ट्रेन में कंफर्म बर्थ नहीं मिलने से यात्री बस से सफर कर रहे हैं। इसका फायदा उठाकर बस संचालक मनमाना किराया वसूलने से नहीं चूक रहे हैं।

परिवहन विभाग तक इसकी शिकायत लगातार पहुंच रही है, लेकिन अधिकारी कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। लिहाजा, बस संचालक बेखौफ होकर अपने कर्मचारियों से अवैध उगाही करवाने से बाज नहीं आ रहे हैं।

भाठागांव बस टर्मिनल में इसकी पड़ताल की, तो पाया कि जब से महाकुंभ शुरू हुआ है, तब से रायपुर से प्रयागराज जाने वाली दो बसों के आपरेटर दो से ढाई गुना किराया यात्रियों से वसूल रहे हैं।

ढाई गुना तक बढ़ा दिया किराया

कुंभ से पहले आम दिनों में स्लीपर कोच का किराया 1,800 से 2,000 रुपये था। उसे बढ़ाकर 3,000 से 3500 रुपये तक कर दिया है। हालांकि, पिछले दिनों गंगा किनारे हुई भगदड़ की घटना के बाद प्रयागराज जाने वाली बसों के किराये में गिरावट भी आ गई है।

भाठागांव बस टर्मिनल से इन दिनों गिनी-चुनी यात्री बसें ही प्रयागराज जा रही हैं। इनमें राम दूत और मनीष ट्रैवल की यात्री बस के साथ अन्य बसें शामिल हैं। इन ट्रैवल कंपनियों की स्लीपर बसे अयोध्या तक चल रही हैं, लेकिन महाकुंभ केी शुरुआत से ही श्रद्वालुओं से मनमाना किराया वसूलना शुरू कर दिया है, जबकि डीजल की कीमत पिछले एक वर्ष से यथावत है, बढ़ी नहीं है।

बसवालों ने मचा रखी है लूट

प्रयागराज जाने वाले अजय सिंह, विक्रम चौहान, राहुल कुमार, सत्येंद्र तिवारी आदि ने बताया कि ट्रेनों में कंफर्म सीट नहीं मिलने के कारण मजबूरी में बस में सफर करना पड़ा। यहां तो बस वालों ने लूट मचा रखी है। एक-एक यात्रियों से करीब 3,000 से 3,500 रुपये किराया लिया जा रहा है। इससे यात्रियों में आक्रोश है। शिकायत करने के बाद भी न तो यातायात पुलिस न ही परिवहन विभाग की टीम कार्रवाई कर रही है।

 

यात्रियों से अधिक किराया लेने वाले बसों की जांच कर सख्ती से कार्रवाई करने के लिए उड़नदस्ता प्रभारियों को निर्देशित किया गया है। जल्द ही प्रदेशभर में जांच अभियान चलाकर कार्रवाई होगी। जांच में दोषी पाए जाने वाले बसों की परमिट निरस्त भी करेंगे। – मनोज ध्रुव, उप परिवहन आयुक्त

भगदड़ के बाद घटाया शुल्क

बुधवार की सुबह प्रयागराज कुंभ में भगदड़ की घटना के बाद से लोग किसी अनहोनी की आशंका से फिलहाल प्रयागराज जाने से बच रहे हैं। यात्रियों की कमी को देखते हुए बस संचालकों ने भी अचानक से बढ़ा हुआ किराया कम कर दिया।

 

भाठागांव स्थित बुकिंग काउंटर से पूछने पर बताया गया कि दो हजार से लेकर ढाई हजार रुपये में प्रयागराज की टिकट उपलब्ध है। भगदड़ के बाद से प्रयागराज में कुछ यात्री बसें फंसी हुई हैं।


Placement camp : दुर्ग में 10 नवंबर को लगेगा प्लेसमेंट कैम्प, 100 पदों पर होगी भर्ती


कोरबा: कटघोरा क्षेत्र में दंतैल हाथी ने मचाया तांडव, 4 घर तोड़े, घरों का धान खाया – ग्रामीणों ने भागकर बचाई जान


साय कैबिनेट का बड़ा फैसला, बीएड सहायक शिक्षकों का होगा समायोजन


सांसद ज्योत्सना महंत ने अधिकारियों से कहा: जिम्मेदारी समझें, विकास कार्यों को दें प्राथमिकता


कोरबा में तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को मारी ठोकर, गंभीर घायल, वीडियो हुआ वायरल

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
छत्तीसगढ़

SBI पुलिस सैलरी पैकेज योजना: दिवंगत आरक्षक के परिवार को मिला 1 करोड़ का बीमा लाभ

Arjun Mukherjee
October 15, 2025
खाना बना रही महिलाओं पर युवक ने फेंका सामान, लोगों ने की जमकर पिटाई
AICC District President : नई टीम के साथ 2025 की तैयारी में जुटी कांग्रेस
थाने से सिर्फ 200 मीटर दूर दोहरी हत्या: रायगढ़ में मां-बेटी की बेरहमी से हत्या
बाघ की आमद से ग्रामीणों में हड़कंप, वन विभाग ने जारी की चेतावनी
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल

About US

News The Power City – निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचारों का स्रोत। राजनीति, खेल, व्यापार, मनोरंजन और समाज से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़े रहें।”

Important Page

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer
  • Privacy Policy

Contact Us

ARJUN MUKHERJEE

Editor-in-Chief

Mobile – 98279 84900
Email – newsthepowercity5@gmail.com
Address – Press Complex, TP Nagar, Korba C.G. 495677

Develop By : Nimble Technology

© News The Power City
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?