News The Power City
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Font ResizerAa
News The Power CityNews The Power City
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
News The Power City > Blog > छत्तीसगढ़ > Korba News: कुछ घंटों में दो दर्दनाक घटनाएं, करंट की चपेट में आने से ग्रामीण की मौत; स्टील जाल में फंसकर भालू ने तोड़ा दम
छत्तीसगढ़

Korba News: कुछ घंटों में दो दर्दनाक घटनाएं, करंट की चपेट में आने से ग्रामीण की मौत; स्टील जाल में फंसकर भालू ने तोड़ा दम

Last updated: November 24, 2026 1:12 pm
Arjun Mukherjee
Published: November 24, 2026
Share
SHARE

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के कटघोरा वनमंडल में सोमवार को कुछ घंटों के भीतर दो दर्दनाक घटनाएं सामने आईं। पसान वन परिक्षेत्र के लोकरहा गांव में खेत की मेड़ पर लगाए गए करंट प्रवाहित तार की चपेट में आने से 38 वर्षीय ग्रामीण की मौत हो गई। वहीं, केंदई वन परिक्षेत्र में जंगली सुअर के शिकार के लिए बिछाए गए स्टील के जाल में फंसकर एक भालू की जान चली गई। दोनों घटनाओं के बाद पुलिस और वन विभाग ने जांच शुरू कर दी है।

Contents
खेत में फसल देखने गया था ग्रामीण, करंट से हुई मौतहाथियों से फसल बचाने के लिए लगाया था करंट वाला तारजंगली सुअर के शिकार के लिए बिछाए जाल में फंसा भालूहाथियों से फसल बचाने करंट का इस्तेमाल, वन्यजीवों पर भी खतरा

खेत में फसल देखने गया था ग्रामीण, करंट से हुई मौत

पहली घटना पसान वन परिक्षेत्र के ग्राम पंचायत सेंहा के आश्रित गांव लोकरहा की है। जानकारी के मुताबिक, कृष्णा कुमार एक्का (38) सोमवार सुबह करीब 7 बजे अपने खेत में धान की फसल देखने गए थे। काफी देर तक घर वापस नहीं लौटने पर परिजन उनकी तलाश में खेत पहुंचे।

वहां खेत की मेड़ पर लगे करंट प्रवाहित तार से चिपका उनका शव मिला। घटना की सूचना मिलते ही पसान पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की।

हाथियों से फसल बचाने के लिए लगाया था करंट वाला तार

बताया जा रहा है कि लोकरहा के जंगल में इन दिनों करीब 45 हाथियों का झुंड मौजूद है। हाथियों का दल शाम होते ही खेतों में घुसकर धान की फसल को नुकसान पहुंचा रहा है। इससे परेशान होकर किसान रामायण सिंह ने अपने खेत की मेड़ पर करंट वाला फेंसिंग तार लगाया था।

आशंका है कि इसी तार की चपेट में आने से कृष्णा कुमार एक्का की जान चली गई। पुलिस ने खेत में लगाए गए बिजली कनेक्शन की वैधता की जांच के लिए बिजली विभाग को पत्र लिखा है। यह पता लगाया जा रहा है कि कनेक्शन वैध था या अवैध और तार में करंट किस माध्यम से प्रवाहित किया जा रहा था।

जंगली सुअर के शिकार के लिए बिछाए जाल में फंसा भालू

दूसरी घटना केंदई वन परिक्षेत्र की है। यहां जंगल में गए ग्रामीणों ने एक भालू को मृत अवस्था में देखा। इसकी सूचना वन विभाग को दी गई। कटघोरा डीएफओ जितेंद्र उपाध्याय के निर्देश पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

जांच के दौरान पता चला कि भालू जंगली सुअर का शिकार करने के लिए बिछाए गए स्टील के जाल में फंस गया था। जाल में फंसने के कारण उसकी मौत हो गई। वन विभाग की टीम ने मौके से जाल जब्त कर लिया है। साथ ही जाल बिछाने वाले व्यक्ति की तलाश शुरू कर दी गई है।

हाथियों से फसल बचाने करंट का इस्तेमाल, वन्यजीवों पर भी खतरा

कोरबा और कटघोरा वनमंडल में लंबे समय से हाथियों के झुंड विचरण कर रहे हैं। हाथियों से फसलों को बचाने के लिए खेतों में करंट प्रवाहित तार लगाने की घटनाएं सामने आती रही हैं। प्रशासन और वन विभाग लगातार किसानों को ऐसा नहीं करने की हिदायत देते रहे हैं, क्योंकि इससे इंसानों के साथ वन्यजीवों की जान को भी खतरा रहता है।

वहीं, जंगलों में जंगली जानवरों के शिकार के लिए बिछाए जाने वाले तार और स्टील के जाल भी वन्यजीवों के लिए जानलेवा साबित हो रहे हैं। कटघोरा वनमंडल की इन दोनों घटनाओं ने एक बार फिर अवैध करंट फेंसिंग और वन्यजीवों के शिकार पर प्रभावी रोक लगाने की जरूरत को सामने ला दिया है।

You Might Also Like


भाजपा प्रशिक्षण शिविर में सांस्कृतिक शाम: मंच पर मांदर बजाते दिखे मुख्यमंत्री और प्रदेश प्रभारी


गृहमंत्री को चिट्ठी के बाद बड़ा संकेत, छत्तीसगढ़ में 15 से अधिक नक्सली करेंगे सरेंडर


BREAKING : नासिक में बड़ा हादसा’ कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत


Chhattisgarh Govt officer Salary : छत्तीसगढ़ में बड़ा फैसला’ छत्तीसगढ़ के अधिकारियों को उच्चतर वेतनमान का लाभ, अधिसूचना जारी


CG News : जूनियर डॉक्टरों ने 7 दिनों के लिए टाला आंदोलन, मांगों पर बातचीत जारी

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
छत्तीसगढ़

कोरबा निगम भवन में आग की घटना, जनहानि नहीं

Arjun Mukherjee
May 21, 2026
IPL RCB Match Tickets : विराट कोहली आएंगे , RCB बनाम विपक्षी टीम के मैच के लिए टिकटों की भारी डिमांड
High Court’ का बड़ा फैसला’ शोकसभा के नाम पर पूरे दिन सुनवाई टालना अनुचित, आदेश किया रद्द
इंसाफ के लिए ‘शोले’ स्टाइल प्रदर्शन’ जमीन विवाद में हाईटेंशन टावर पर चढ़ा ग्रामीण
Jhiram Valley Case : 13 साल पुराने झीरम घाटी नक्सली हमले का केस निर्णायक मोड़ पर, 10 अगस्त को अंतिम बहस
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल

About US

News The Power City – निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचारों का स्रोत। राजनीति, खेल, व्यापार, मनोरंजन और समाज से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़े रहें।”

Important Page

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer
  • Privacy Policy

Contact Us

ARJUN MUKHERJEE

Editor-in-Chief

Mobile – 98279 84900
Email – newsthepowercity5@gmail.com
Address – Press Complex, TP Nagar, Korba C.G. 495677

Develop By : Nimble Technology

© News The Power City
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?