News The Power City
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Font ResizerAa
News The Power CityNews The Power City
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
News The Power City > Blog > छत्तीसगढ़ > Death Threat On Instagram : इंस्टाग्राम पर जिला पंचायत अध्यक्ष को मिली धमकी, घर की रेकी के बाद बढ़ी चिंता’ देवभोग थाने में शिकायत दर्ज
छत्तीसगढ़

Death Threat On Instagram : इंस्टाग्राम पर जिला पंचायत अध्यक्ष को मिली धमकी, घर की रेकी के बाद बढ़ी चिंता’ देवभोग थाने में शिकायत दर्ज

Last updated: November 11, 2026 1:13 pm
Arjun Mukherjee
Published: November 11, 2026
Share
SHARE

Death Threat On Instagram : गरियाबंद।’ छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में जिला पंचायत अध्यक्ष गौरीशंकर कश्यप को सोशल मीडिया के जरिए जान से मारने की धमकी मिलने का मामला सामने आया है। इंस्टाग्राम पर उनके खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने के साथ जान से मारने की धमकी दी गई है। घटना के बाद राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में हलचल मच गई है। मामले को लेकर जिला पंचायत अध्यक्ष ने देवभोग थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है और पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।

Contents
इंस्टाग्राम पर अभद्र टिप्पणी के साथ दी धमकी22 अक्टूबर को कार सवार दो लोगों ने की थी घर की रेकीएसपी से भी की थी मामले को लेकर चर्चा

खास बात यह है कि इससे पहले भी उनके घर की रेकी किए जाने का मामला सामने आया था। आरोप है कि 22 अक्टूबर को कार सवार दो संदिग्ध व्यक्तियों ने उनके घर के आसपास संदिग्ध गतिविधियां की थीं। उस समय भी उन्होंने पुलिस को इसकी जानकारी दी थी, लेकिन अब तक कार्रवाई नहीं होने का आरोप लगाया है।

इंस्टाग्राम पर अभद्र टिप्पणी के साथ दी धमकी

जानकारी के अनुसार, जिला पंचायत अध्यक्ष गौरीशंकर कश्यप के खिलाफ इंस्टाग्राम पर आपत्तिजनक टिप्पणी की गई है। सोशल मीडिया पर किए गए कमेंट में उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी गई है। इस घटना के बाद उनकी सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।

CG Accident News : विधायक यशोदा वर्मा की गाड़ी और बाइक में जोरदार भिड़ंत, हादसे में दो युवक लहूलुहान

मामले की गंभीरता को देखते हुए उन्होंने देवभोग थाना पहुंचकर लिखित शिकायत दी है। शिकायत में सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी करने और धमकी देने वाले व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है। अब पुलिस के सामने धमकी देने वाले सोशल मीडिया अकाउंट की पहचान करने और मामले की जांच करने की चुनौती है।

22 अक्टूबर को कार सवार दो लोगों ने की थी घर की रेकी

जिला पंचायत अध्यक्ष का आरोप है कि 22 अक्टूबर को कार सवार दो संदिग्ध लोग उनके घर के आसपास पहुंचे थे। दोनों की गतिविधियां संदिग्ध लगने पर उन्होंने इस संबंध में पुलिस को सूचना दी थी।

उनका कहना है कि घर की रेकी किए जाने की जानकारी देने के बावजूद देवभोग पुलिस ने समय रहते कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। इस घटना के बाद से ही उनकी सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं।

एसपी से भी की थी मामले को लेकर चर्चा

गौरीशंकर कश्यप के मुताबिक, स्थानीय पुलिस स्तर पर कार्रवाई नहीं होने के बाद उन्होंने इस मामले को लेकर पुलिस अधीक्षक (SP) से भी चर्चा की थी। इसके बावजूद अब सोशल मीडिया पर जान से मारने की धमकी मिलने से मामला और गंभीर हो गया है।

उन्होंने पुलिस से पूरे घटनाक्रम की निष्पक्ष जांच कराने और जिम्मेदार लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।

You Might Also Like


CG NEWS : रिटायर्ड IAS आलोक शुक्ला आज से ED की गिरफ्त में होंगे, सरेंडर की प्रक्रिया जारी


Padma Shri Piyush Pandey : CM साय ने जताया गहरा दुःख, कहा – पीयूष पांडे ने दी भारतीय विज्ञापन को नई पहचान


पति-पत्नी का विवाद सुलझाने गई टीचर के घर पति का हमला, तोड़फोड़ का VIDEO वायरल


CG High Court : CG हाईकोर्ट का बड़ा निर्देश’ डॉग बाइट रोकने के लिए प्रशासन अपनाए सख्त रणनीति, हर स्तर पर हो निगरानी


CG BREAKING : TDC26 परीक्षा में शामिल उम्मीदवारों का इंतजार खत्म, परिणाम घोषित

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
छत्तीसगढ़

जानलेवा लापरवाही: नशे में धुत ड्राइवर ने तोड़ा बंद फाटक, बाल-बाल बची जान

Arjun Mukherjee
September 23, 2025
Karur Accident :विजय के कार्यक्रम में चीख-पुकार: लाखों की भीड़, भगदड़ में 40 की मौत; पुलिस ने आयोजकों पर दर्ज किया केस
Sex Worker को अधिकार देने वाला पहला देश बना Belgium : मैटर्निटी लीव, पेंशन और सिक्योरिटी की सौगात
CG Transfer Breaking : छत्तीसगढ़ में बड़ा ट्रांसफर आदेश जारी, कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां
‘PRESS’ का दुरुपयोग’ इनोवा कार से अवैध शराब सप्लाई, एक तस्कर गिरफ्तार
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल

About US

News The Power City – निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचारों का स्रोत। राजनीति, खेल, व्यापार, मनोरंजन और समाज से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़े रहें।”

Important Page

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer
  • Privacy Policy

Contact Us

ARJUN MUKHERJEE

Editor-in-Chief

Mobile – 98279 84900
Email – newsthepowercity5@gmail.com
Address – Press Complex, TP Nagar, Korba C.G. 495677

Develop By : Nimble Technology

© News The Power City
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?