News The Power City
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Font ResizerAa
News The Power CityNews The Power City
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
News The Power City > Blog > छत्तीसगढ़ > CG Paddy Procurement 2026 : छत्तीसगढ़ में धान खरीदी के नियम बदले, 4 नए बदलावों से किसानों को मिलेगी बड़ी राहत
छत्तीसगढ़

CG Paddy Procurement 2026 : छत्तीसगढ़ में धान खरीदी के नियम बदले, 4 नए बदलावों से किसानों को मिलेगी बड़ी राहत

Last updated: November 1, 2026 10:59 am
Arjun Mukherjee
Published: November 1, 2026
Share
SHARE

CG Paddy Procurement 2026 : रायपुर। छत्तीसगढ़ में खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के लिए धान खरीदी की तैयारियां तेज हो गई हैं। राज्य सरकार ने इस बार किसानों को राहत देने के लिए कई महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं। नई व्यवस्था के तहत किसानों को पंजीयन और दस्तावेजों से जुड़ी प्रक्रियाओं में बड़ी राहत मिलेगी। खास बात यह है कि एग्रीस्टेक (AgriStack) आईडी वाले पिछले वर्ष के पंजीकृत किसानों को दोबारा पंजीयन कराने की जरूरत नहीं होगी। इसके अलावा धान बेचने के लिए खरीदी केंद्रों में अलग से ऋण पुस्तिका ले जाने की अनिवार्यता भी समाप्त कर दी गई है।

Contents
धान खरीदी में हुए ये 4 बड़े बदलाव15 नवंबर से शुरू होगी धान खरीदी

सरकार ने डिजिटल क्रॉप सर्वे, बायोमेट्रिक सत्यापन और नए उपार्जन केंद्रों की व्यवस्था भी की है। प्रदेश में 15 नवंबर 2026 से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी शुरू होगी।

धान खरीदी में हुए ये 4 बड़े बदलाव

1. दोबारा पंजीयन कराने की जरूरत नहीं

इस बार एग्रीस्टेक आईडी वाले ऐसे किसान, जिन्होंने पिछले वर्ष धान बेचने के लिए पंजीयन कराया था, उन्हें दोबारा पंजीयन कराने की आवश्यकता नहीं होगी। इससे किसानों को समितियों के चक्कर लगाने से राहत मिलेगी और समय की बचत होगी।

CG Health Department Order : छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य विभाग का बड़ा फैसला, 3 ड्रग इंस्पेक्टरों को मिली नई जिम्मेदारी

2. ऋण पुस्तिका ले जाने की अनिवार्यता खत्म

नई व्यवस्था के तहत किसानों को धान विक्रय के दौरान खरीदी केंद्र में अलग से ऋण पुस्तिका लेकर जाने की जरूरत नहीं होगी। इससे दस्तावेजों से जुड़ी परेशानी कम होगी और खरीदी प्रक्रिया पहले की तुलना में आसान बनेगी।

3. डिजिटल क्रॉप सर्वे से होगी फसल की जानकारी

धान खरीदी व्यवस्था में डिजिटल क्रॉप सर्वे को शामिल किया गया है। इसके माध्यम से किसानों के खेतों में लगी फसल का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार किया जाएगा। इससे वास्तविक रकबे और फसल की जानकारी जुटाने में मदद मिलेगी तथा खरीदी प्रक्रिया में पारदर्शिता बढ़ाने का प्रयास किया जाएगा।

4. बायोमेट्रिक सत्यापन और 360 नए केंद्र

धान खरीदी के दौरान किसानों की पहचान सुनिश्चित करने के लिए बायोमेट्रिक सत्यापन की व्यवस्था की गई है। इसके साथ ही किसानों की सुविधा के लिए प्रदेश में 360 नए धान उपार्जन केंद्र भी बनाए गए हैं। इससे खरीदी केंद्रों पर भीड़ कम करने और किसानों को नजदीक में सुविधा उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।

15 नवंबर से शुरू होगी धान खरीदी

राज्य सरकार के निर्णय के अनुसार, खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के लिए प्रदेश में 15 नवंबर 2026 से धान खरीदी शुरू की जाएगी। इस वर्ष 27.50 लाख से अधिक किसानों से धान खरीदा जाएगा। सरकार ने अधिकतम 21 क्विंटल प्रति एकड़ के मान से धान खरीदी का लक्ष्य निर्धारित किया है।

You Might Also Like


कोरबा: सतरेंगा में पिकनिक बना मातम, नदी में डूबने से SECL कर्मी की मौत


Hathi Hamala : हाथियों ने दंपत्ति की ली जान, प्रतापपुर में गज आतंक


CG Government Job : सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी, छत्तीसगढ़ में परिवहन आरक्षक भर्ती का अगला चरण शुरू


कोरबा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, राज्यों की खाक छानने के बाद हाथ लगा तीसरा आरोपी


CG NEWS : सुशासन तिहार में CM साय की बड़ी सौगात: स्वास्थ्य केंद्र से लेकर पीएम आवास तक 110 हितग्राहियों को मिला लाभ

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
देश

युवाओं के बीच लोकप्रिय नेता हर्ष संघवी को मिला उपमुख्यमंत्री पद

Arjun Mukherjee
October 17, 2025
National Herald case : मनी लॉन्ड्रिंग केस अपडेट, ईडी चार्जशीट पर संज्ञान अब 16 दिसंबर को
CG NEWS : सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट’ केंद्रीय जेल के आसपास ड्रोन संचालन पूरी तरह प्रतिबंधित
CG NEWS : छत्तीसगढ़ में खूनी संघर्ष’ जमीन विवाद को लेकर दो परिवार आमने-सामने, लाठी-डंडों से हमला, 6 अस्पताल में भर्ती
*कलेक्टर के निर्देश पर खनिज विभाग का खनिज माफियाओं के खिलाफ विशेष अभियान- 21 वाहन जब्त, जिले भर में लगातार ताबड़तोड़ कार्रवाई से खनिज माफियाओं में मचा हड़कंप*
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल

About US

News The Power City – निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचारों का स्रोत। राजनीति, खेल, व्यापार, मनोरंजन और समाज से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़े रहें।”

Important Page

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer
  • Privacy Policy

Contact Us

ARJUN MUKHERJEE

Editor-in-Chief

Mobile – 98279 84900
Email – newsthepowercity5@gmail.com
Address – Press Complex, TP Nagar, Korba C.G. 495677

Develop By : Nimble Technology

© News The Power City
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?