News The Power City
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Font ResizerAa
News The Power CityNews The Power City
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
News The Power City > Blog > छत्तीसगढ़ > Korba News: शराब के लिए पैसे नहीं मिले तो घर में किया हंगामा, कुछ घंटे बाद युवक ने की आत्महत्या
छत्तीसगढ़

Korba News: शराब के लिए पैसे नहीं मिले तो घर में किया हंगामा, कुछ घंटे बाद युवक ने की आत्महत्या

Last updated: September 28, 2026 3:15 pm
Arjun Mukherjee
Published: September 28, 2026
Share
SHARE

कोरबा। जिले के मानिकपुर चौकी क्षेत्र के कदमहाखार बस्ती में शनिवार शाम एक 22 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से पहले युवक ने शराब के नशे में घर में जमकर हंगामा और तोड़फोड़ की थी। बेटे के व्यवहार से परेशान होकर उसके माता-पिता शिकायत लेकर मानिकपुर चौकी पहुंचे थे। इसी दौरान युवक ने खुद को कमरे में बंद कर लिया। कुछ घंटे बाद उसका शव कमरे में फंदे पर लटका मिला।

Contents
शराब के लिए पैसे नहीं देने पर घर में किया हंगामाशिकायत के बाद घर पहुंची पुलिसरात 8 बजे कमरे में मिला शवआत्महत्या के कारणों की जांच जारी

शराब के लिए पैसे नहीं देने पर घर में किया हंगामा

मृतक की पहचान अमित कुजूर पिता भूषण कुजूर (22) के रूप में हुई है। परिजनों के मुताबिक, अमित को शराब की लत थी और वह अक्सर नशे की हालत में घर पहुंचता था। शनिवार शाम भी वह शराब पीकर घर आया और माता-पिता से शराब खरीदने के लिए पैसे मांगने लगा।

पैसे देने से मना करने पर अमित गाली-गलौज करने लगा। इसके बाद उसने घर में रखी वाशिंग मशीन, सिलाई मशीन समेत अन्य घरेलू सामानों में तोड़फोड़ कर दी। परिजनों ने उसके व्यवहार को लेकर पुलिस से मदद लेने का फैसला किया।

शिकायत के बाद घर पहुंची पुलिस

बेटे के हंगामे से परेशान होकर अमित के माता-पिता मानिकपुर चौकी पहुंचे और पुलिस को पूरी घटना की जानकारी दी। शिकायत मिलने के बाद पुलिसकर्मी अमित के घर पहुंचे।

पुलिस के पहुंचने पर अमित ने खुद को एक कमरे में बंद कर लिया। पुलिसकर्मियों ने काफी देर तक उसे समझाने का प्रयास किया। बाद में स्थिति सामान्य होती नजर आने पर पुलिस टीम वहां से लौट गई।

रात 8 बजे कमरे में मिला शव

पुलिस के लौटने के कुछ घंटे बाद रात करीब 8 बजे परिजनों को कमरे के अंदर से कोई आवाज सुनाई नहीं दी। उन्हें अनहोनी की आशंका हुई। इसके बाद पड़ोस के एक युवक को घर के पीछे की दीवार फांदकर अंदर भेजा गया।

युवक ने कमरे का दरवाजा खोला तो अमित फंदे पर लटका हुआ मिला। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की।

आत्महत्या के कारणों की जांच जारी

पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। युवक ने किन परिस्थितियों में यह कदम उठाया, इसकी जांच की जा रही है। पुलिस परिजनों से पूछताछ के साथ घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जानकारी जुटा रही है।

You Might Also Like


कांग्रेस का ‘रीस्टार्ट’ मोड , Rahul Gandhi के नेतृत्व में नए सिरे से खड़ी होगी छत्तीसगढ़ कांग्रेस


Crime News : सर्जिकल ब्लेड से हमला नशेड़ियों की हैवानियत, कोतवाली पुलिस की गिरफ्त से बाहर आरोपी


Big Action By ACB : 90 हजार की रिश्वत लेते फूड इंस्पेक्टर रंगे हाथ गिरफ्तार


CG NEWS : बकाया बिल चुकाने वालों को मिलेगा डिस्काउंट, सरकार की नई पहल


CG NEWS : 15 साल पुराने सरकारी व गैर-सरकारी वाहन होंगे स्क्रैप, परिवहन विभाग ने मांगी सूची; 21 नवंबर को अहम बैठक

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
छत्तीसगढ़

CG PSC स्कैम में ED का बड़ा एक्शन, कई जगहों पर रेड

Arjun Mukherjee
June 4, 2026
02 October Horoscope : नौकरी, सेहत, और रिश्तों पर क्या होगा असर, जानिए अपना राशिफल …
तमनार में प्रदर्शन के दौरान हिंसा, महिला आरक्षक से अभद्रता का मामला सामने आया
Korba News : वेतन भुगतान की मांग को लेकर ठेका श्रमिकों का प्रदर्शन, गेवरा परियोजना का काम प्रभावित
पहलगाम आतंकी हमले की जांच पर NIA का बड़ा अपडेट, मीडिया की अटकलों पर जारी किया बयान
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल

About US

News The Power City – निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचारों का स्रोत। राजनीति, खेल, व्यापार, मनोरंजन और समाज से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़े रहें।”

Important Page

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer
  • Privacy Policy

Contact Us

ARJUN MUKHERJEE

Editor-in-Chief

Mobile – 98279 84900
Email – newsthepowercity5@gmail.com
Address – Press Complex, TP Nagar, Korba C.G. 495677

Develop By : Nimble Technology

© News The Power City
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?