News The Power City
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Font ResizerAa
News The Power CityNews The Power City
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
News The Power City > Blog > छत्तीसगढ़ > Korba News: महिला की हत्या का खुलासा, शराब विवाद के बाद पत्थर से हमला; आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़

Korba News: महिला की हत्या का खुलासा, शराब विवाद के बाद पत्थर से हमला; आरोपी गिरफ्तार

Last updated: September 28, 2026 10:41 am
Arjun Mukherjee
Published: September 28, 2026
Share
SHARE

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के पसान थाना क्षेत्र में महिला की हत्या के मामले में पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। 22 सितंबर 2026 को लोकडहा उरांवपारा निवासी सुखमनिया एक्का की हत्या कर दी गई थी। घटना के बाद पुलिस ने डॉग स्क्वायड की मदद से जांच आगे बढ़ाई और संदेह के आधार पर आरोपी सहस राम मिंज (38) को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार पूछताछ में आरोपी ने हत्या करना स्वीकार किया है।

Contents
शराब पीने को लेकर अक्सर होता था विवादघर से निकली महिला, रास्ते में कर दिया हमलापूछताछ में हत्या की बात कबूली

शराब पीने को लेकर अक्सर होता था विवाद

पुलिस जांच में सामने आया कि मृतिका सुखमनिया एक्का शराब पीने की आदी थी और आरोपी सहस राम मिंज के घर जाकर उसकी पत्नी तथा छोटे भाई की पत्नी के साथ शराब पीती थी। आरोपी ने कई बार उसे अपने घर के लोगों के साथ शराब नहीं पीने की बात कहते हुए समझाया और डांटा भी था।

पुलिस के मुताबिक, 22 सितंबर की शाम आरोपी सहस राम मिंज बकरी चराकर घर लौटा। उस समय उसकी पत्नी, छोटे भाई की पत्नी और सुखमनिया एक्का घर में मौजूद थीं। तीनों के शराब के नशे में होने की बात सामने आई। इसे लेकर आरोपी ने सुखमनिया को डांटा और घर से चले जाने के लिए कहा।

घर से निकली महिला, रास्ते में कर दिया हमला

बताया गया कि डांट पड़ने के बाद सुखमनिया वहां से अपने चाचा के घर की ओर जाने लगी। इसी दौरान आरोपी सहस राम मिंज उसके पीछे चला गया। पुलिस के अनुसार, मुड़हीकुवां खेत के पास सुनसान स्थान पर आरोपी ने पत्थर से हमला कर महिला की हत्या कर दी।

घटना की सूचना मिलने के बाद पसान पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए गए और डॉग स्क्वायड के बाघा की मदद से भी सुराग तलाशे गए। जांच के दौरान पुलिस का संदेह सहस राम मिंज पर गया।

पूछताछ में हत्या की बात कबूली

पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ के दौरान आरोपी ने महिला की हत्या करने की बात स्वीकार की। इसके बाद पुलिस ने आरोपी सहस राम मिंज (38), निवासी लोकडहा उरांवपारा को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पसान थाना में अपराध क्रमांक 254/2026 और धारा 103(1) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी को न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई की जा रही है। मामले में पुलिस की विवेचना जारी है।

You Might Also Like


कोरबा में मानवता की मिसाल: 3 दिन बाद रेस्क्यू टीम ने बचाई बेजुबान की जान


CG Vidhansabha Monsoon Session : मानसून सत्र में बढ़ेगी सियासी गर्मी, विधानसभा में आज सरकार-विपक्ष आमने-सामने


CG BREAKING : NH पर हंगामा’ प्रदर्शनकारियों का चक्काजाम, गृहमंत्री विजय शर्मा का काफिला रुका


CG News : रायगढ़ रेलवे स्टेशन के बाहर कपल की हरकत कैमरे में कैद, वायरल वीडियो पर शुरू हुई चर्चा


आग की लौ से भी ज्यादा तकलीफदेह थी गर्मी में पानी की मार,अब आँगन में बहने लगी है धार

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
राजनीति

चेकिंग के दौरान कार चालक ने पुलिस की गाड़ी को मारी टक्टर, CSP और SSP बाल-बाल बचे

Arjun Mukherjee
February 10, 2025
शेख हसीना विरोधी नेता हादी की मौत के बाद भड़की हिंसा, कई इलाकों में तनाव
‘पहचान उजागर करना अस्वीकार्य’ HIV संक्रमितों का प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन का ऐलान, रायपुर में होगी निर्णायक बैठक
भानुप्रतापपुर में युवती से दुष्कर्म और धोखाधड़ी का मामला, आरोपी असलम खान की सरेआम पिटाई
CG NEWS : गुरुघासीदास यूनिवर्सिटी में बवाल! भगवान राम और महापुरुषों के अपमान पर’ 4 छात्रों पर केस दर्ज
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल

About US

News The Power City – निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचारों का स्रोत। राजनीति, खेल, व्यापार, मनोरंजन और समाज से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़े रहें।”

Important Page

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer
  • Privacy Policy

Contact Us

ARJUN MUKHERJEE

Editor-in-Chief

Mobile – 98279 84900
Email – newsthepowercity5@gmail.com
Address – Press Complex, TP Nagar, Korba C.G. 495677

Develop By : Nimble Technology

© News The Power City
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?