News The Power City
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Font ResizerAa
News The Power CityNews The Power City
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
News The Power City > Blog > देश > Nagaland Poisonous Liquor : नागालैंड में 19 मौतों से मचा हड़कंप, संदिग्ध शराब के नमूने जांच के लिए भेजे
देश

Nagaland Poisonous Liquor : नागालैंड में 19 मौतों से मचा हड़कंप, संदिग्ध शराब के नमूने जांच के लिए भेजे

Last updated: September 26, 2026 4:08 pm
Arjun Mukherjee
Published: September 26, 2026
Share
SHARE

Nagaland Poisonous Liquor : नागालैंड। नागालैंड में संदिग्ध जहरीली शराब पीने से 19 लोगों की मौत के बाद प्रशासन और पुलिस में हड़कंप मच गया है। पिछले दो दिनों में मोकोकचुंग और तुएनसांग जिलों से मौत के मामले सामने आए हैं। घटना के बाद प्रभावित क्षेत्रों में स्वास्थ्य शिविर लगाए गए हैं। वहीं, मामले की जांच के लिए विशेष जांच टीम (SIT) का गठन किया गया है।

Contents
मोकोकचुंग और तुएनसांग में 19 मौतेंसंदिग्ध शराब की सप्लाई चेन खंगालेगी SIT19 आरोपी गिरफ्तार, 3 हजार बोतलें जब्तनागालैंड में 1990 से लागू है शराबबंदीजहरीली शराब के लक्षण दिखें तो तुरंत अस्पताल जाएं

मोकोकचुंग और तुएनसांग में 19 मौतें

पुलिस के मुताबिक, मोकोकचुंग जिले में 8 लोगों और तुएनसांग जिले में 11 लोगों की मौत हुई है। शुरुआती जांच में आशंका जताई जा रही है कि मृतकों ने मिलावटी या अवैध शराब का सेवन किया था। हालांकि, मौतों की वास्तविक वजह की पुष्टि फॉरेंसिक जांच की रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी।

कोरबा में 30 हाथियों की दस्तक, खेतों में धान की फसल रौंदी, दंतैल ने कच्चा मकान तोड़ा

संदिग्ध शराब की सप्लाई चेन खंगालेगी SIT

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक वेसुप्रा केजो के अनुसार, मामले की जांच के लिए SIT गठित की गई है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आई. बंगलांग चांग को टीम का नेतृत्व सौंपा गया है।

SIT संदिग्ध शराब के स्रोत, उसकी सप्लाई चेन और मौतों से जुड़े सभी पहलुओं की जांच करेगी। पुलिस ने संदिग्ध शराब के नमूने फॉरेंसिक जांच के लिए गुवाहाटी भेजे हैं। इसके साथ ही संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी भी की जा रही है।

19 आरोपी गिरफ्तार, 3 हजार बोतलें जब्त

पुलिस की कार्रवाई में अब तक 19 लोगों को गिरफ्तार किए जाने की जानकारी सामने आई है। वहीं, करीब 3,000 शराब की बोतलें जब्त की गई हैं।

पुलिस का कहना है कि जांच के दौरान कुछ अहम सुराग मिले हैं। हालांकि, जांच प्रभावित न हो, इसलिए फिलहाल इन सुरागों से जुड़ी विस्तृत जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है।

नागालैंड में 1990 से लागू है शराबबंदी

गौरतलब है कि नागालैंड में 1990 से शराबबंदी कानून लागू है। इसके बावजूद अवैध शराब की बिक्री और सप्लाई की आशंका सामने आने के बाद प्रशासन की चिंता बढ़ गई है। पुलिस अब कथित अवैध शराब नेटवर्क से जुड़े लोगों और सप्लाई चैन की पड़ताल कर रही है।

जहरीली शराब के लक्षण दिखें तो तुरंत अस्पताल जाएं

प्रशासन ने लोगों से बिना लेबल या अज्ञात स्रोत से मिलने वाली शराब का सेवन नहीं करने की अपील की है। शराब पीने के बाद चक्कर आना, धुंधला दिखाई देना, सांस लेने में परेशानी या बेहोशी जैसे लक्षण दिखाई देने पर तुरंत अस्पताल पहुंचने की सलाह दी गई है।

फिलहाल पुलिस और प्रशासन की जांच जारी है। फॉरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि मौतों के पीछे वास्तव में किस पदार्थ या कारण की भूमिका थी।

You Might Also Like


मोदी का बड़ा बयान: पाकिस्तान ने हर बार दिया धोखा, नवाज शरीफ को बुलाया लेकिन दुश्मनी मिली


प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने की पति की हत्या, पहले बिल्डिंग से धक्का दिया, फिर कैनुला से टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट


Promote Education : योगी सरकार ने छात्रों के खाते में भेजी छात्रवृत्ति


BREAKING NEWS : इंडोनेशिया में 7.7 तीव्रता के भूकंप से तबाही, 20 लोगों की मौत’ मलबे में रेस्क्यू जारी


अफगानिस्तान में भूकंप से तबाही, 500 से अधिक लोगों की मौत

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
छत्तीसगढ़

CG NEWS : पुलिस की बड़ी कार्रवाई’ इंटरस्टेट ड्रग्स रैकेट का भंडाफोड़, 8 आरोपी पकड़े गए

Arjun Mukherjee
February 25, 2026
भारत में 7 तीव्रता का भूकंप आने की भविष्यवाणी,आएगा 7 तक की तीव्रता के भूकंप? डराने वाली भविष्यवाणी पर NCS ने दिया जवाब, कहा- इसका कोई आधार नहीं
CG NEWS : दंतेवाड़ा में सरेआम DSP पर चाकू से हमला, आरोपी महिला और साथी गिरफ्तार
Bargi Dam Cruise Accident : “अचानक क्रूज एक तरफ झुका और देखते ही देखते पानी के भीतर समा गया”, 9 की मौत
High Court Verdict : हाईकोर्ट न्यूज़ ‘शादी का वादा टूटना हर बार रेप नहीं’, कोर्ट ने पुरुष के खिलाफ दर्ज केस किया खारिज
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल

About US

News The Power City – निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचारों का स्रोत। राजनीति, खेल, व्यापार, मनोरंजन और समाज से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़े रहें।”

Important Page

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer
  • Privacy Policy

Contact Us

ARJUN MUKHERJEE

Editor-in-Chief

Mobile – 98279 84900
Email – newsthepowercity5@gmail.com
Address – Press Complex, TP Nagar, Korba C.G. 495677

Develop By : Nimble Technology

© News The Power City
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?