News The Power City
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Font ResizerAa
News The Power CityNews The Power City
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
News The Power City > Blog > छत्तीसगढ़ > CG News : मानव तस्करी गिरोह का खुलासा, छत्तीसगढ़ पुलिस ने महिला समेत 5 आरोपियों को पकड़ा
छत्तीसगढ़

CG News : मानव तस्करी गिरोह का खुलासा, छत्तीसगढ़ पुलिस ने महिला समेत 5 आरोपियों को पकड़ा

Last updated: September 25, 2026 6:26 pm
Arjun Mukherjee
Published: September 25, 2026
Share
SHARE

CG News : महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में कथित मानव तस्करी, बंधुआ मजदूरी, बाल मजदूरी और नाबालिगों के शोषण से जुड़े एक संगठित सिंडिकेट के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। महासमुंद पुलिस ने ओडिशा की नुआपाड़ा पुलिस के सहयोग से छत्तीसगढ़ और ओडिशा में सिंडिकेट से जुड़े 10 ठिकानों पर एक साथ दबिश दी। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने महिला समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

Contents
10 ठिकानों पर पुलिस की एक साथ दबिश1.48 करोड़ रुपये से ज्यादा नकद बरामदमोबाइल, बैंक दस्तावेज और एटीएम कार्ड जब्त

10 ठिकानों पर पुलिस की एक साथ दबिश

पुलिस के मुताबिक, मानव तस्करी से जुड़े नेटवर्क की जानकारी मिलने के बाद अलग-अलग टीमों का गठन किया गया था। इसके बाद छत्तीसगढ़ और ओडिशा में सिंडिकेट से जुड़े कुल 10 ठिकानों को चिन्हित कर कार्रवाई की गई। दोनों राज्यों की पुलिस के समन्वय से की गई इस कार्रवाई में कई महत्वपूर्ण दस्तावेज और अन्य सामग्री बरामद हुई है।

कोरबा में मालगाड़ी का पहिया उतरा पटरी से, मौके पर पहुंची रेलवे की टीम

1.48 करोड़ रुपये से ज्यादा नकद बरामद

तलाशी के दौरान पुलिस को बड़ी मात्रा में नकदी मिली। कार्रवाई में कुल 1 करोड़ 48 लाख 54 हजार 750 रुपये नकद जब्त किए गए हैं। इतनी बड़ी रकम की बरामदगी के बाद पुलिस अब इसके स्रोत और कथित नेटवर्क में इसके इस्तेमाल की भी जांच कर रही है।

इसके अलावा मजदूरों के पलायन से संबंधित रजिस्टर और डायरी भी पुलिस के हाथ लगी है। इन दस्तावेजों से मजदूरों को दूसरे राज्यों में भेजने से जुड़े नेटवर्क और लेन-देन की जानकारी सामने आने की संभावना है।

मोबाइल, बैंक दस्तावेज और एटीएम कार्ड जब्त

पुलिस ने आरोपियों के ठिकानों से मोबाइल फोन, बैंक पासबुक, चेकबुक और एटीएम कार्ड भी जब्त किए हैं। इसके साथ ही मॉर्टगेज स्टांप से संबंधित दस्तावेज और नोट गिनने की मशीन भी बरामद की गई है। पुलिस इन सभी सामान और दस्तावेजों की जांच कर कथित सिंडिकेट के आर्थिक लेन-देन और नेटवर्क का पता लगाने में जुटी है।

मामले में मानव तस्करी के साथ बंधुआ मजदूरी, बाल मजदूरी और नाबालिगों के कथित शोषण से जुड़े पहलुओं की भी जांच की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि नेटवर्क में कितने लोग शामिल हैं और मजदूरों को किन स्थानों पर भेजा जाता था।

You Might Also Like


आधार कार्ड की जन्मतिथि को अंतिम मानने से इनकार, High Court’ ने अन्य दस्तावेजों को भी जरूरी बताया


शराब घोटाले में बड़ी कार्रवाई: चैतन्य बघेल को EOW ने कोर्ट में पेश किया


Vishnu Deo Sai : जमीन खरीदना हुआ सस्ता , छत्तीसगढ़ की महिलाओं को रजिस्ट्री में 50% डिस्काउंट, सरकार ने खोला खुशियों का पिटारा


कोरबा : कोल स्टॉक में मारपीट के बाद अब लागू होगी गेटपास व्यवस्था


Korba News: पोटिया गांव में घर से कथित गौमांस बरामद, विजय रोहिदास गिरफ्तार

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
छत्तीसगढ़

CG Accident News : छत्तीसगढ़ में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराई तेज रफ्तार बोलेरो’ आर्मी जवान की मौत, 6 घायल

Arjun Mukherjee
October 24, 2026
A Major Blow To Naxalism : सोमन्ना ने विजयवाड़ा में किया आत्मसमर्पण, सुरक्षा एजेंसियों को बड़ी सफलता
Sameer Minhas : पाकिस्तान के खिलाफ वॉर्म-अप मैच में समीर मिन्हास रिटायर्ड आउट
Aaj Ka Rashifal 05 May 2025: आज सीता नवमी और बगलामुखी जयंती का शुभ संयोग, जानें किन राशियों का होगा भाग्योदय, पढ़ें दैनिक राशिफल
कोरबा में इलाज के दौरान 60 वर्षीय महिला की मौत, ग्रामीणों ने अस्पताल प्रबंधन पर लगाया लापरवाही का आरोप
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल

About US

News The Power City – निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचारों का स्रोत। राजनीति, खेल, व्यापार, मनोरंजन और समाज से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़े रहें।”

Important Page

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer
  • Privacy Policy

Contact Us

ARJUN MUKHERJEE

Editor-in-Chief

Mobile – 98279 84900
Email – newsthepowercity5@gmail.com
Address – Press Complex, TP Nagar, Korba C.G. 495677

Develop By : Nimble Technology

© News The Power City
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?