News The Power City
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Font ResizerAa
News The Power CityNews The Power City
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
News The Power City > Blog > छत्तीसगढ़ > CG NEWS : हसदेव नदी में रेस्क्यू ऑपरेशन जारी, पवन लाल का शव बरामद; सचिन-मुरारी की तलाश तेज
छत्तीसगढ़

CG NEWS : हसदेव नदी में रेस्क्यू ऑपरेशन जारी, पवन लाल का शव बरामद; सचिन-मुरारी की तलाश तेज

Last updated: September 12, 2026 11:01 am
Arjun Mukherjee
Published: September 12, 2026
Share
SHARE

CG NEWS  : जांजगीर-चांपा जिले में हसदेव नदी में बहे तीन कॉलेज छात्रों में से एक का शव करीब 18 घंटे बाद बरामद कर लिया गया है। नगर सैनिकों और गोताखोरों की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर पवन लाल का शव नदी से बाहर निकाला। वहीं दो अन्य छात्र सचिन और मुरारी अब भी लापता हैं। दोनों की तलाश के लिए सुबह से रेस्क्यू अभियान जारी है।

Contents
पिकनिक के दौरान हुआ हादसाबेलरगांव में 120 मिमी बारिशमुरुमसिल्ली बांध के सभी सायफन गेट खोले गएअगले दो दिन बारिश की गतिविधियां बढ़ेंगी

पिकनिक के दौरान हुआ हादसा

जानकारी के मुताबिक, बिलासपुर के चौकसे कॉलेज के 8 छात्र-छात्राएं शुक्रवार को पिकनिक मनाने देवरी गांव पहुंचे थे। इसी दौरान नदी किनारे सेल्फी लेते समय एक छात्र का पैर फिसल गया और वह नदी में जा गिरा। उसे बचाने के लिए दो अन्य छात्रों ने भी नदी में छलांग लगा दी। तेज बहाव के कारण तीनों छात्र नदी में बह गए। घटना के बाद मौके पर पहुंची रेस्क्यू टीम ने तलाश शुरू की।

बेलरगांव में 120 मिमी बारिश

पिछले 24 घंटे में प्रदेश के कई हिस्सों में जमकर बारिश हुई। बेलरगांव में सबसे अधिक 120 मिमी बारिश दर्ज की गई, जबकि नगरी में 110 मिमी बारिश रिकॉर्ड हुई। भारी बारिश के चलते कई स्थानों पर नदी-नाले उफान पर हैं और निचले इलाकों में पानी भरने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

CG Tribal Land : जमीन रजिस्ट्री कराने वालों के लिए जरूरी खबर, आदिवासी भूमि के कागजात अब होंगे बारीकी से जांच

मुरुमसिल्ली बांध के सभी सायफन गेट खोले गए

धमतरी जिले में लगातार बारिश के बाद मुरुमसिल्ली बांध के सभी सायफन गेट खोल दिए गए हैं। इसके चलते धमतरी-नरहरपुर मार्ग प्रभावित हुआ है। सड़क पर पानी भरने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। कई लोग रास्ते में फंसे रहे। प्रशासन और स्थानीय स्तर पर लोगों को जलभराव वाले क्षेत्रों में सावधानी बरतने की सलाह दी जा रही है।

अगले दो दिन बारिश की गतिविधियां बढ़ेंगी

मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो दिनों तक मध्य छत्तीसगढ़ में बारिश की गतिविधियां बढ़ी रह सकती हैं। कुछ स्थानों पर भारी वर्षा के साथ गरज-चमक और वज्रपात की स्थिति बन सकती है। ऐसे में नदी-नालों के आसपास जाने से बचने और मौसम खराब होने पर खुले स्थानों पर नहीं रहने की सलाह दी गई है।

You Might Also Like


विवाद के बाद ऑटो चालक की चाकू से ताबड़तोड़ वार कर हत्या, इलाके में सनसनी


CG BREAKING : CSEB गेस्ट हाउस में शराबखोरी कांड’ दो अधिकारियों पर गिरी गाज, तत्काल तबादला


आरक्षक भर्ती का अवसर: आवेदन की अंतिम तिथि 27 अगस्त, परीक्षा 14 सितंबर को


स्पा के नाम पर सेक्स रैकेट! पुलिस ने मारा छापा, 5 आरोपी हिरासत में


CG NEWS : हाउसिंग बोर्ड साइट पर बाल श्रम का मामला’ 8 नाबालिग लड़कियां करती मिलीं मजदूरी, जांच शुरू

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
छत्तीसगढ़

कवासी लखमा को हाईकोर्ट से झटका, जमानत याचिका खारिज

Arjun Mukherjee
September 12, 2025
13 November Horoscope : इस राशि के जातकों को नौकरी में मिल सकती है तरक्की, करियर में बन रहे हैं अच्छे योग …
Non-standard medicines: छत्तीसगढ़ में बिक रही नकली दवा, CDSCO की जांच में खुली पोल
बेटी से अलग कर विधवा को निकाला घर से, दुर्ग में ससुराल पक्ष की बर्बरता उजागर
श्रद्धा महिला मंडल, एसईसीएल द्वारा गौ सेवा केंद्र में सेवा कार्य सम्पन्न
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल

About US

News The Power City – निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचारों का स्रोत। राजनीति, खेल, व्यापार, मनोरंजन और समाज से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़े रहें।”

Important Page

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer
  • Privacy Policy

Contact Us

ARJUN MUKHERJEE

Editor-in-Chief

Mobile – 98279 84900
Email – newsthepowercity5@gmail.com
Address – Press Complex, TP Nagar, Korba C.G. 495677

Develop By : Nimble Technology

© News The Power City
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?