News The Power City
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Font ResizerAa
News The Power CityNews The Power City
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
News The Power City > Blog > छत्तीसगढ़ > CG Breaking: पेट्रोल-डीजल टैंकर में अचानक लगी भीषण आग, हाईवे पर मची अफरा-तफरी
छत्तीसगढ़

CG Breaking: पेट्रोल-डीजल टैंकर में अचानक लगी भीषण आग, हाईवे पर मची अफरा-तफरी

Last updated: September 10, 2026 3:38 pm
Arjun Mukherjee
Published: September 10, 2026
Share
SHARE

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में कटघोरा-अंबिकापुर नेशनल हाईवे-130 पर गुरसियां के पास बड़ा हादसा टल गया। यहां पेट्रोल और डीजल से लोडेड टैंकर में अचानक भीषण आग लग गई। टैंकर में आग लगने की सूचना मिलते ही मौके पर हड़कंप मच गया। राहत की बात रही कि हादसे में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई।

Contents
खाना खाने के बाद टैंकर स्टार्ट करते ही लगी आगचालक-कंडक्टर ने बाहर निकलकर बचाई जानहाईवे पर दोनों ओर लगी वाहनों की लंबी कतारबड़ा हादसा टला, नहीं हुई जनहानि

जानकारी के मुताबिक, टैंकर कोरबा से पेट्रोल-डीजल लेकर वाड्रफनगर की ओर जा रहा था। टैंकर में करीब 2 हजार लीटर पेट्रोल और 8 हजार लीटर डीजल लोड होने की जानकारी सामने आई है।

खाना खाने के बाद टैंकर स्टार्ट करते ही लगी आग

बताया जा रहा है कि गुरसियां के पास चालक और कंडक्टर खाना खाने के लिए रुके थे। खाना खाने के बाद जैसे ही टैंकर को दोबारा स्टार्ट किया गया, उसके हिस्से में अचानक आग भड़क उठी।

आग तेजी से फैलने लगी। टैंकर में बड़ी मात्रा में पेट्रोल और डीजल भरा होने के कारण आसपास के लोगों में दहशत फैल गई।

चालक-कंडक्टर ने बाहर निकलकर बचाई जान

आग लगते ही चालक और कंडक्टर तत्काल टैंकर से बाहर निकल गए और अपनी जान बचाई। घटना की सूचना मिलते ही बांगो पुलिस, यातायात पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची।

टैंकर में पेट्रोलियम पदार्थ भरा होने के कारण विस्फोट की आशंका को देखते हुए आसपास के रिहायशी क्षेत्र को खाली कराया गया। पुलिस और प्रशासन ने एहतियात के तौर पर लोगों को घटनास्थल से दूर रखा।

हाईवे पर दोनों ओर लगी वाहनों की लंबी कतार

टैंकर में आग लगने के बाद सुरक्षा कारणों से हाईवे पर आवागमन प्रभावित हुआ। इसके चलते कटघोरा-अंबिकापुर नेशनल हाईवे-130 पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई।

फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का काम शुरू किया और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

बड़ा हादसा टला, नहीं हुई जनहानि

फिलहाल टैंकर में लगी आग पर काबू पा लिया गया है। गनीमत रही कि इस हादसे में किसी की जान नहीं गई। आग लगने के वास्तविक कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

You Might Also Like


24 घंटे पहले बड़ा खुलासा: सुकमा-बीजापुर सीमा पर नक्सलियों के दो गुप्त डम्प ध्वस्त


Chhattisgarh में पाइपलाइन से रसोई गैस की शुरुआत, CM विष्णु देव साय ने किया सिटी गैस प्रोजेक्ट लॉन्च


CG NEWS : 12वीं की छात्रा ने स्कूल में निगलीं नींद की गोलियां, हालत बिगड़ने पर मचा हड़कंप


CG NEWS : छत्तीसगढ़ में दर्दनाक हादसा’ मंदिर की बावड़ी में डूबे दो मासूम, मौत से गांव में पसरा मातम


राजधानी में देर रात हैवानियत: लड़कियों से छेड़खानी के बाद विरोध पर बदमाशों ने की बेरहमी से पिटाई

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
Murder News
छत्तीसगढ़

Murder News : पुलिस को गुमराह करने का ड्रामा , वारदात के बाद आरोपी ने खुद रची दुष्कर्म की झूठी कहानी

Arjun Mukherjee
May 8, 2026
CG NEWS : मोबाइल टॉर्च की रोशनी में डिलीवरी:, मातृ-शिशु अस्पताल की लापरवाही उजागर, डॉक्टर रहे नदारद
CGBSE 10th 12th Form: छत्तीसगढ़ में 10वीं-12वीं के स्वाध्यायी छात्रों के लिए परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तिथि घोषित
Illum Bar Vivaad : चाकूबाज पर पुलिस का डंडा चला, आरोपी लंगड़ाते हुए दिखाई दिया
रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े गए IAS अधिकारी, घर से बरामद हुए 47 लाख रुपये नकद
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल

About US

News The Power City – निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचारों का स्रोत। राजनीति, खेल, व्यापार, मनोरंजन और समाज से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़े रहें।”

Important Page

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer
  • Privacy Policy

Contact Us

ARJUN MUKHERJEE

Editor-in-Chief

Mobile – 98279 84900
Email – newsthepowercity5@gmail.com
Address – Press Complex, TP Nagar, Korba C.G. 495677

Develop By : Nimble Technology

© News The Power City
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?