साउथ ईस्टर्न कोयला मजदूर कांग्रेस (इंटक), एसईसीएल कुसमुण्डा क्षेत्र के क्षेत्रीय संयुक्त सलाहकार समिति के सदस्य (जेसीसी) सुरजीत सिंह (हैप्पी) ने दिनांक 24.08.2026 को क्षेत्रीय महाप्रबंधक, एसईसीएल कुसमुण्डा क्षेत्र को पत्र लिखकर कुसमुण्डा में कार्यरत कर्मचारियों के बच्चों को उनके शिक्षा योग्यता के अनुसार केएनआर लिमिटेड कम्पनी में रोजगार देने की मांग की है।
पत्र में इंटक नेता ने लेख किया है कि कुसमुण्डा में वर्तमान में कोयला उत्पादन के लिए केएनआर कम्पनी से अनुबंध किया गया है, जिसमें अलग-अलग कार्य के लिए अलग-अलग स्तर पर श्रमशक्ति की आवश्यकता होगी, कुसमुण्डा में कार्यरत कर्मचारियों के बच्चों की शिक्षा हर क्षेत्र में उच्च स्तर पर है, केएनआर कम्पनी में कर्मचारियों के बच्चों को रोजगार मिल जाने से उनका सही उपयोग (Utilization) होगा तथा केएनआर कम्पनी को भी इसका लाभ अवश्य मिलेगा।


