News The Power City
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Font ResizerAa
News The Power CityNews The Power City
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
News The Power City > Blog > छत्तीसगढ़ > कोरबा में साइबर जागृति अभियान तेज, बैंक-स्कूलों में पहुंची पुलिस टीम, लोगों को किया जागरूक
छत्तीसगढ़

कोरबा में साइबर जागृति अभियान तेज, बैंक-स्कूलों में पहुंची पुलिस टीम, लोगों को किया जागरूक

Last updated: August 25, 2026 7:34 pm
Arjun Mukherjee
Published: August 25, 2026
Share
SHARE

कोरबा। जिले में साइबर अपराधों से बचाव और डिजिटल सुरक्षा को लेकर कोरबा पुलिस का साइबर जागृति अभियान लगातार जारी है। अभियान के द्वितीय सप्ताह में मंगलवार को जिले के विभिन्न बैंकिंग संस्थानों, औद्योगिक एवं सार्वजनिक क्षेत्रों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान नागरिकों को UPI फ्रॉड, बैंकिंग फ्रॉड और साइबर ठगी से बचने के महत्वपूर्ण तरीके बताए गए।

Contents
एसपी सिद्धार्थ तिवारी के मार्गदर्शन में अभियानबैंक और स्कूलों में पहुंची पुलिस टीमOTP और UPI PIN साझा न करने की समझाइशकलेक्टोरेट सभागार में बैंकों की जिलास्तरीय बैठकसाइबर ठगी होने पर तुरंत 1930 पर करें शिकायतकोरबा पुलिस की अपील

एसपी सिद्धार्थ तिवारी के मार्गदर्शन में अभियान

पुलिस अधीक्षक कोरबा सिद्धार्थ तिवारी के मार्गदर्शन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले के निर्देशन में 25 अगस्त 2026 को जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। थाना कोतवाली, बालको, दर्री, दीपका, बांकीमोंगरा, सिविल लाइन, पाली, बांगो, रजगामार और चैतमा की पुलिस टीमों ने अलग-अलग स्थानों पर नागरिकों को साइबर सुरक्षा की जानकारी दी।

बैंक और स्कूलों में पहुंची पुलिस टीम

दीपका के यूको बैंक, कटघोरा के एसबीआई बैंक, बांगो के लमना उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, दर्री के छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक एवं शासकीय विद्यालय गोपालपुर, हरदीबाजार के छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक, बालको के ग्रामीण बैंक और आईसीआईसीआई बैंक, उरगा के एसबीआई व ग्रामीण बैंक, टीपी नगर के पीएनबी बैंक, कोतवाली के पुराने बस स्टैंड स्थित एसबीआई, करतला के एसबीआई बैंक और पसान के एसबीआई कियोस्क सेंटर में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।

OTP और UPI PIN साझा न करने की समझाइश

पुलिस टीमों ने नागरिकों को समझाया कि OTP, UPI PIN, पासवर्ड और बैंक खाते से जुड़ी गोपनीय जानकारी किसी अनजान व्यक्ति के साथ साझा न करें। इसके अलावा अनजान लिंक पर क्लिक करने, फर्जी कॉल का जवाब देने, संदिग्ध APK फाइल डाउनलोड करने और फर्जी वेबसाइट पर बैंकिंग जानकारी दर्ज करने से बचने की सलाह दी गई।

कलेक्टोरेट सभागार में बैंकों की जिलास्तरीय बैठक

साइबर जागृति अभियान के तहत कलेक्टोरेट सभागार में विभिन्न बैंकों की जिलास्तरीय बैठक भी आयोजित की गई। बैठक में साइबर अपराध और वित्तीय धोखाधड़ी से जुड़े मामलों को लेकर जागरूकता बढ़ाने तथा सुरक्षित डिजिटल व्यवहार को प्रोत्साहित करने पर चर्चा हुई।

साइबर ठगी होने पर तुरंत 1930 पर करें शिकायत

कोरबा पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि साइबर ठगी का शिकार होने पर घबराएं नहीं और तुरंत साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत करें। इसके साथ ही cybercrime.gov.in पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज की जा सकती है। पुलिस के अनुसार, ठगी के तुरंत बाद की गई शिकायत साइबर ठगी की रकम को रोकने में महत्वपूर्ण साबित हो सकती है।

कोरबा पुलिस की अपील

पुलिस ने नागरिकों से सतर्क रहने, सुरक्षित डिजिटल व्यवहार अपनाने और साइबर अपराधों के प्रति अपने आसपास के लोगों को भी जागरूक करने की अपील की है। पुलिस का संदेश है कि सावधानी और जागरूकता ही साइबर ठगी से बचाव का सबसे मजबूत उपाय है।

You Might Also Like


स्कूटी सवार बदमाशों का आतंक, शराब के लिए पैसे न देने पर बुजुर्ग पर चाकू से हमला


Raipur Police Commissioner System : गृह विभाग ने तैयार किए तीन विकल्प, कैबिनेट की मंजूरी बाकी


घूसखोरी का पर्दाफाश: पटवारी को एसीबी ने रंगे हाथों दबोचा


जयसिंह अग्रवाल का पलटवार– अधिकारियों को नहीं हक मुझे निर्देश देने का


मासूम की कब्र के पास नींबू और दीये मिले, तंत्र-मंत्र की आशंका से गांव में फैली दहशत

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
खेल

Rohit Sharma: क्या खत्म हो गया रोहित शर्मा का वनडे करियर? उठे बड़े सवाल

Arjun Mukherjee
October 8, 2025
Free Job Camp 2026 : जॉब फेयर जिला रोजगार केंद्र का बड़ा कदम, प्लेसमेंट कैंप की तैयारी पूरी
Horrific Road Accident : ट्रेलर की टक्कर से पेट्रोलिंग वैन क्षतिग्रस्त, 5 पुलिसकर्मियों की मौत, 3 घायल
पुलिस की सख्ती का असर, ‘न्यूड पार्टी’ के आयोजक खुद पहुंचे SSP के पास
CG NEWS : व्हाट्सएप’ स्टेटस पर आपत्तिजनक वीडियो’ शिक्षक पर गिरी गाज, DEO ने दिए जांच के आदेश
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल

About US

News The Power City – निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचारों का स्रोत। राजनीति, खेल, व्यापार, मनोरंजन और समाज से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़े रहें।”

Important Page

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer
  • Privacy Policy

Contact Us

ARJUN MUKHERJEE

Editor-in-Chief

Mobile – 98279 84900
Email – newsthepowercity5@gmail.com
Address – Press Complex, TP Nagar, Korba C.G. 495677

Develop By : Nimble Technology

© News The Power City
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?