साउथ ईस्टर्न कोयला मजदूर कॉंग्रेस (इंटक), एसईसीएल के केंद्रीय अध्यक्ष गोपाल नारायण सिंह नें आज दिनांक 22.08.2026 को कोरबा लोकसभा की सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत जी को बिलासपुर रेलवे स्टेशन तक आकर 18 घण्टे से अधिक समय तक खड़ी रहने वाली 04 ट्रेनों का कोरबा/गेवरा रोड स्टेशन तक विस्तार कराने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा है, ज्ञापन में उल्लेख है कि वर्तमान में बिलासपुर रेलवे स्टेशन तक आने वाली ट्रेन रीवा–बिलासपुर–रीवा, ट्रेन क्रं. 18248–47 (एक्सप्रेस), इंदौर–बिलासपुर–इंदौर, ट्रेन क्रं. 18233–34 (नर्मदा एक्सप्रेस), भोपाल–बिलासपुर–भोपाल, ट्रेन क्रं. 18235–36 (एक्सप्रेस) एवं चिरिमिरी–बिलासपुर–चिरिमिरी, ट्रेन क्रं. 18258–57 (एक्सप्रेस) ट्रेनों से प्रतिदिन बड़ी संख्या में यात्री यात्रा कर रहे हैं, उक्त सभी ट्रेनें बिलासपुर स्टेशन में आकर औसतन 18 घंटे से अधिक समय खड़ी रहती हैं, विवरण इस प्रकार है:-
1. रीवा बिलासपुर एक्सप्रेस, ट्रेन नंबर-18248-47, रीवा स्टेशन से बिलासपुर के लिये प्रस्थान = 10:05pm, बिलासपुर स्टेशन में आगमन अगले दिन = 09:20am, बिलासपुर स्टेशन से रीवा स्टेशन के लिए प्रस्थान = 07:20pm, बिलासपुर स्टेशन में ठहराव= 10 घण्टे
2. नर्मदा एक्सप्रेस, ट्रेन नंबर-18233-34, इंदौर स्टेशन से बिलासपुर के लिए प्रस्थान = 04:10pm, बिलासपुर स्टेशन में आगमन अगले दिन =01:50pm, बिलासपुर स्टेशन से इंदौर के लिए प्रस्थान अगले दिन = 11:35am, बिलासपुर स्टेशन में ठहराव= 21:45 घण्टे,
3. भोपाल बिलासपुर एक्सप्रेस, ट्रेन नंबर- 18235-36, भोपाल स्टेशन से बिलासपुर के लिए प्रस्थान = 10:15am, बिलासपुर स्टेशन में आगमन अगले दिन = 03:00am, बिलासपुर स्टेशन से भोपाल के लिए प्रस्थान उसी दिन = 10:20pm, बिलासपुर स्टेशन में ठहराव= 19:20 घण्टे
4. चिरिमिरी बिलासपुर एक्सप्रेस, ट्रेन नंबर-18258-57, चिरिमिरी स्टेशन से बिलासपुर के लिए प्रस्थान = 10pm, बिलासपुर स्टेशन में आगमन अगले दिन = 04:30am, बिलासपुर स्टेशन से चिरिमिरी के लिए प्रस्थान उसी दिन = 11:40pm, बिलासपुर स्टेशन में ठहराव= 19:10 घण्टे
श्रमिक नेता गोपाल नारायण सिंह ने ज्ञापन में आगे लेख किया है कि छत्तीसगढ़ का कोरबा जिला कोयला उद्योग का सबसे महत्वपूर्ण क्षेत्र माना जाता है, कोरबा के अंतर्गत कोरबा क्षेत्र एवं एसईसीएल की मेगा परियोजना कुसमुण्डा, गेवरा एवं दीपका जो एसईसीएल की सबसे बड़ी कोयला उत्पादन परियोजना/खदान है, उक्त चारों क्षेत्रों में मध्यप्रदेश के कटनी, उमरिया, शहडोल एवं अनूपपुर जिला तथा छत्तीसगढ़ के कोरिया, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (एमसीबी) जिले से बड़ी संख्या में भू-विस्थापित तथा सीधी भर्ती से आये हुए कर्मचारी कार्यरत हैं, एसईसीएल की उक्त चारों क्षेत्रों की वर्तमान श्रमशक्ति लगभग 12000 से अधिक है, उल्लेखित चारों ट्रेनें मध्यप्रदेश के कटनी, उमरिया शहडोल एवं अनूपपुर जिला तथा छत्तीसगढ़ के कोरिया, एमसीबी जिले से होकर गुजरती हैं, उक्त चारों ट्रेनों का स्टॉपेज बिलासपुर में जितने घण्टे है, उतने में कोरबा/गेवरा रोड स्टेशन आवागमन बहुत आराम से हो सकता है, जिससे रेलवे एवं यात्रियों को लाभ होगा तथा उद्योग एवं ऊर्जा नगर कोरबा जिले के आम-जन मानस के लिये बड़ी सौगात होगी।
साउथ ईस्टर्न कोयला मजदूर कांग्रेस (इंटक) के नेता गोपाल नारायण सिंह के नेतृत्व में इंटक ट्रेड यूनियन के प्रतिनिधि मण्डल नें कोरबा लोकसभा के सांसद को ज्ञापन सौंपकर कोरबा/गेवरा रोड रेलवे स्टेशन उक्त चारों ट्रेनों का विस्तार कराने की मांग की है।
ज्ञापन सौपने में एसईकेएमसी (इंटक) के प्रतिनिधि मण्डल में केंद्रीय कोषाध्यक्ष संदीप चौधरी, कुसमुण्डा क्षेत्र के अध्यक्ष बी.एल. महंत (राजवीर), महासचिव राजू लाल सोनी सहित महेंद्र पाल यादव, उवैश अहमद, निर्मल चन्द्रा, मंतोष कुमार, अश्वनी साहू, सियाराम साहू, लखन श्रीवास, शैलेन्द्र सिंह, विनय गुप्ता, भुनेश्वर साहू मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

