News The Power City
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Font ResizerAa
News The Power CityNews The Power City
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
News The Power City > Blog > छत्तीसगढ़ > Korba Cyber Crime: बैंक खाता और मोबाइल नंबर देना पड़ा भारी, म्यूल अकाउंट मामले में 2 खाताधारकों पर पुलिस की कार्रवाई
छत्तीसगढ़

Korba Cyber Crime: बैंक खाता और मोबाइल नंबर देना पड़ा भारी, म्यूल अकाउंट मामले में 2 खाताधारकों पर पुलिस की कार्रवाई

Last updated: August 13, 2026 6:08 pm
Arjun Mukherjee
Published: August 13, 2026
Share
SHARE

कोरबा। साइबर अपराधियों को बैंक खाता और मोबाइल नंबर उपलब्ध कराने के मामले में कोरबा पुलिस ने दो खाताधारकों के खिलाफ कार्रवाई की है। पुलिस के अनुसार दोनों ने कमीशन के लालच में अपने बैंक खातों को दूसरे लोगों के उपयोग के लिए दिया था। जांच में इन खातों के साइबर अपराध से जुड़े लेन-देन में इस्तेमाल होने की जानकारी सामने आई है।

Contents
कमीशन के बदले दिया था बैंक खाताक्या होता है म्यूल अकाउंट?कोरबा पुलिस की लोगों से अपील

कमीशन के बदले दिया था बैंक खाता

पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटेल, साइबर नोडल अधिकारी नितेश ठाकुर के मार्गदर्शन में साइबर थाना पुलिस द्वारा म्यूल अकाउंट के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है।

इसी क्रम में अलग-अलग बैंक खातों से जुड़े मामलों में धारा 317(2), 318(4) BNS के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच के दौरान दो खाताधारकों को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई।

पुलिस के मुताबिक पूछताछ में महेंद्र कुमार धीवर, निवासी मानस नगर कोरबा और के. प्रभाकर राव, निवासी कृष्ण नगर कोरबा द्वारा लाभ और कमीशन के बदले अपने बैंक खाते अन्य व्यक्तियों को इस्तेमाल करने के लिए देने की बात सामने आई।

बाद में दोनों को जानकारी हुई कि संबंधित बैंक खाते होल्ड कर दिए गए हैं। उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर दोनों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की गई है। मामले की जांच अभी जारी है।

क्या होता है म्यूल अकाउंट?

साइबर अपराधी अक्सर लोगों को कमीशन या आसान कमाई का लालच देकर उनके नाम से बैंक खाते खुलवाते हैं या पहले से संचालित खातों का इस्तेमाल साइबर अपराध से प्राप्त रकम के लेन-देन में करते हैं। ऐसे खातों को म्यूल अकाउंट (Mule Account) कहा जाता है।

पुलिस के मुताबिक किसी अन्य व्यक्ति को अपना बैंक खाता इस्तेमाल करने देना भी खाताधारक के लिए कानूनी परेशानी खड़ी कर सकता है।

कोरबा पुलिस की लोगों से अपील

पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि अपना बैंक खाता, ATM/डेबिट कार्ड, पासबुक, चेकबुक, मोबाइल नंबर या सिम किसी दूसरे व्यक्ति को इस्तेमाल के लिए न दें।

साथ ही कमीशन या आसान कमाई का लालच देने वाले लोगों से सावधान रहने, अपने बैंक खाते के लेन-देन पर नजर रखने और किसी संदिग्ध ट्रांजेक्शन की जानकारी मिलने पर तत्काल बैंक एवं पुलिस को सूचना देने की सलाह दी गई है।

पुलिस ने चेताया है कि थोड़े से आर्थिक लाभ के लालच में बैंक खाता उपलब्ध कराने पर खाताधारक भी साइबर अपराध की जांच और कानूनी कार्रवाई के दायरे में आ सकता है।

You Might Also Like


सड़क हादसा: बस पलटने से कई यात्री घायल, ग्रामीणों ने की मदद


IPS Dhruv Gupta : आईपीएस ध्रुव गुप्ता के नाम पर केंद्र की मुहर, 13 अफसरों में इकलौता छत्तीसगढ़ी नाम


Korba में दो छात्राओं की आत्महत्या से शोक की लहर, अलग-अलग स्थानों पर उठाया खौफनाक कदम


IED Blast : सुरक्षा अभियान में बड़ा हादसा, IED फटने से महिला आरक्षक घायल


Chhattisgarh Ration Distribution 2026 : सरकारी दुकानों पर पहुंची स्टॉक की खेप, 2 माह के राशन वितरण के निर्देश

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
देश

बिहार चुनाव प्रचार में राहुल गांधी की रैली विवादित, पीएम मोदी और मां के खिलाफ अभद्र भाषा का आरोप; भाजपा ने किया हमला

Arjun Mukherjee
August 28, 2025
LPG Cylinder New Booking Rule : ईरान-इजराइल युद्ध का असर देशभर में गहराया LPG संकट, इन जिलों में मची अफरा-तफरी
04 August Horoscope : इस राशि के जातकों को पुराने विवाद का मिलेगा समाधान, जानिए अपना राशिफल …
गांधीनगर की सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब, पीएम मोदी ने किया 2 किमी लंबा रोड शो
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में अगले 7 दिनों तक बारिश का दौर, कई जिलों में भारी वर्षा के आसार
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल

About US

News The Power City – निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचारों का स्रोत। राजनीति, खेल, व्यापार, मनोरंजन और समाज से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़े रहें।”

Important Page

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer
  • Privacy Policy

Contact Us

ARJUN MUKHERJEE

Editor-in-Chief

Mobile – 98279 84900
Email – newsthepowercity5@gmail.com
Address – Press Complex, TP Nagar, Korba C.G. 495677

Develop By : Nimble Technology

© News The Power City
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?