News The Power City
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Font ResizerAa
News The Power CityNews The Power City
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
News The Power City > Blog > छत्तीसगढ़ > CG BREAKING : महिला जनप्रतिनिधियों की जगह अब पति-रिश्तेदार नहीं संभाल सकेंगे काम, सरकार ने लगाई रोक
छत्तीसगढ़

CG BREAKING : महिला जनप्रतिनिधियों की जगह अब पति-रिश्तेदार नहीं संभाल सकेंगे काम, सरकार ने लगाई रोक

Last updated: August 11, 2026 10:58 am
Arjun Mukherjee
Published: August 11, 2026
Share
SHARE

CG BREAKING : रायपुर। छत्तीसगढ़ में नगरीय निकायों से जुड़ी व्यवस्था को लेकर राज्य सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। अब निर्वाचित महिला जनप्रतिनिधियों के स्थान पर उनके पारिवारिक सदस्यों को प्रतिनिधि के तौर पर नामित नहीं किया जा सकेगा। सरकार ने पति, पुत्र, भाई, बहन समेत अन्य पारिवारिक सदस्यों के प्रतिनिधि के रूप में नाम-निर्देशन पर रोक लगा दी है। इस संबंध में नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने अधिसूचना जारी कर नियमों में संशोधन किया है।

Contents
नियमों में किया गया संशोधन‘पति-पुत्र’ के प्रतिनिधि बनने पर भी रोकमहिला जनप्रतिनिधियों को मिलेगा सीधा अधिकार

नियमों में किया गया संशोधन

राज्य शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने छत्तीसगढ़ नगरपालिका (लोकसभा सदस्य या राज्य विधानसभा के सदस्य या राज्यसभा के सदस्य द्वारा प्रतिनिधि के रूप में नाम निर्देशन हेतु अर्हताएं) नियम, 2022 में संशोधन किया है। संशोधित प्रावधानों को अधिसूचना के जरिए लागू किया गया है।

Public Holiday in CG : छत्तीसगढ़ में छुट्टी को लेकर बड़ा अपडेट, स्कूल-कॉलेज समेत कई संस्थान रहेंगे बंद

सरकार के इस फैसले का सीधा असर नगरीय निकायों में निर्वाचित महिला प्रतिनिधियों के कामकाज से जुड़े प्रतिनिधि नामांकन पर पड़ेगा। अब महिला जनप्रतिनिधि के स्थान पर उनके परिवार के किसी सदस्य को प्रतिनिधि बनाकर काम कराने की व्यवस्था नहीं रहेगी।

‘पति-पुत्र’ के प्रतिनिधि बनने पर भी रोक

नगरीय निकायों में कई बार निर्वाचित महिला प्रतिनिधियों की जगह उनके पति या परिवार के अन्य सदस्य बैठकों और सरकारी कामकाज में सक्रिय भूमिका निभाते दिखाई देते रहे हैं। ऐसे मामलों को लेकर लंबे समय से सवाल भी उठते रहे हैं।

नए नियम के बाद पति, पुत्र, भाई, बहन अथवा अन्य पारिवारिक सदस्य महिला जनप्रतिनिधि के प्रतिनिधि के रूप में नामित होकर उनके अधिकारों का इस्तेमाल नहीं कर सकेंगे। इससे निर्वाचित महिला प्रतिनिधियों की वास्तविक भूमिका और जिम्मेदारी सुनिश्चित करने की दिशा में कदम माना जा रहा है।

महिला जनप्रतिनिधियों को मिलेगा सीधा अधिकार

सरकार के इस फैसले से नगरीय निकायों में चुनी गई महिलाओं की जिम्मेदारी और अधिकारों को और स्पष्ट करने की उम्मीद है। निर्वाचित प्रतिनिधि को अपने पद से जुड़े कार्यों और जिम्मेदारियों का निर्वहन स्वयं करना होगा।

इस बदलाव का उद्देश्य स्थानीय निकायों में जनप्रतिनिधित्व की व्यवस्था को अधिक प्रभावी और जवाबदेह बनाना भी माना जा रहा है। महिला प्रतिनिधियों के नाम पर उनके परिवार के पुरुष सदस्यों द्वारा कामकाज संभालने की शिकायतों पर भी इससे रोक लग सकती है।

You Might Also Like


Interior designer duped: क्रेडिट कार्ड लिमिट बढ़ाने के नाम पर 2 लाख की ठगी, डिज़ाइनर बना शिकार


कोरबा में दर्दनाक हादसा: कोबरा सांप के डसने से 8 माह की गर्भवती महिला की मौत


CG NEWS : SP ऑफिस के बाहर बवाल’ बदमाश ने लगाए सनसनीखेज आरोप, मौके पर पहुंची पुलिस ने किया गिरफ्तार


CG Breaking News : कटोरा तालाब धर्मांतरण मामले में मास्टरमाइंड गिरफ्तार, पूछताछ जारी


Maoist Surrender : तेलंगाना में बड़ी सफलता DGP के सामने 37 माओवादी आत्मसमर्पण

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
छत्तीसगढ़

हाईकोर्ट का सख्त रुख: डीजे की तेज आवाज से मासूम की मौत पर राज्य सरकार से जवाब तलब

Arjun Mukherjee
April 2, 2025
Gurugram Accident : रूह कंपाने वाला हादसा गुरुग्राम में साइकिल सवार बिजनेसमैन की मौत का LIVE मंजर
20 May Chemist Strike : ऑनलाइन फार्मेसी के विरोध में उतरे केमिस्ट , जानिए क्यों 20 मई को देशभर के दवा व्यापारियों ने बुलाई है हड़ताल
बिहार चुनाव परिणामों के बाद भाजपा में हलचल, आरके सिंह का अनुशासनात्मक कार्रवाई के तहत निलंबन
Hindu Nav Varsh: चैत्र नवरात्रि से क्यों होती है हिंदू नववर्ष की शुरुआत? जानिए धार्मिक महत्व…
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल

About US

News The Power City – निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचारों का स्रोत। राजनीति, खेल, व्यापार, मनोरंजन और समाज से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़े रहें।”

Important Page

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer
  • Privacy Policy

Contact Us

ARJUN MUKHERJEE

Editor-in-Chief

Mobile – 98279 84900
Email – newsthepowercity5@gmail.com
Address – Press Complex, TP Nagar, Korba C.G. 495677

Develop By : Nimble Technology

© News The Power City
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?